
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज के एक मकान में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ले के एक मकान में नए अंजान लोग आते हैं और कुछ घंटे बाद लौट जाते हैं। वहीं कुछ महिलाएं भी ठहरी हुई हैं। पुलिस ने छापा मारा तो हैरान रह गई। अंदर चार महिलाएं और एक पुरुष बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले।
मौके पर मिला आपत्तिजनक सामान
चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। जानकारी के अनुसार, गुलशन नगर में स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार रैकेट की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस रंगे हाथ गिरफ्तार करने की फिराक में थी। बीती शाम एक गोपनीय सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस के छापे से खलबली मच गई।
चार महिलाएं-एक युवक गिरफ्तार
मकान के भीतर संगीता समेत चार महिलाएं और एक पुरुष बेहद आपत्तिजनक हालत में गंदा काम करते पकड़े गए। पुलिस को वहां से काफी आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने जिन चार महिलाओं को पकड़ा है, वे सभी स्थानीय बताई जा रही हैं। युवक ने अपना नाम अरबाज निवासी बड़ी विहार थाना इज्जतनगर बताया है। पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गई महिलाओं में एक महिला मकान की मालिक है।
सहेलियां ढूंढकर लाती थीं ग्राहक
वह अपनी सहेलियों के साथ मिलकर देह व्यापार का गंदा धंधा कर रही थी। उसकी सहेलियां कमीशन के लालच में ग्राहकों को लाती थीं। कुछ ग्राहकों से यूपीआई के जरिए पेमेंट लिया जाता था। बताते हैं कि जहां सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, वहां से थोड़ी दूरी पर पुलिस चौकी है। पुलिस पकड़ी गई महिलाओं और पुरुष के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें: UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
ये भी पढ़ें: 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त
UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
फेमस महिला इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन की कार में मिली डेड बाॅडी-छानबीन में जुटी पुलिस..
‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप
Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, Bold Photos शेयर कीं
Axiom 4: अंतरिक्ष के लिए लखनऊ के शुभांशु समेत 4 यात्रियों ने भरी उड़ान..भावुक हुए माता-पिता
