समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लुटेरी दुल्हन का चौंकाने वाला कांड सामने आया है। नजीराबाद पुलिस ने फर्जी महिला इनकम टैक्स अधिकारी को पकड़ा है, जिसने पुलिस के सिपाही से धोखे से शादी कर उसे लाखों का चूना लगाया। इतना ही नहीं, इस लुटेरी दुल्हन ने चार शादियां कर ऐसे ही ठगी की बात स्वीकार की है। इस शातिर युवती की पहचान शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने खुद को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर बताकर कई लोगों को जाल में फंसाया।
सोशल मीडिया से तलाशती थी शिकार
फिर उसके शादी करके लाखों की ठगी कर निकल लेती थी। बाद में सिपाही को फंसाने के बाद फंस गई। पुलिस ने अब उसे जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को अपना शिकार बनाती थी। उसने सिपाही को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर बताकर शादी की।
ये भी पढ़ें : सरकारी डाक्टर ने प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में किया आपरेशन, मरीज की मौत पर हंगामा, हड़कंप मचा
इससे पहले 2021 में शादी से 6 लाख 21 हजार रुपए मिलकर स्कार्पियो गाड़ी लेने के नाम पर ले लिए। जब स्कार्पियो गाड़ी नहीं आई तो सिपाही ने इंगेजमेंट के दिन पूछा। इसपर उसने वेटिंग का हवाला देकर मामले को टाल दिया।
जितने रिश्तेदार सभी किराए के निकले
एक चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की शादी में आए सभी रिश्तेदार किराय के निकले। छानबीन में इसका खुलासा हुआ। शादी में एक इनोवा क्रिस्टा भी मंगाई, वह भी किराय की निकली। यह लुटेरी दुल्हन झांसी की रहने वाली है।
ये भी पढ़ें : पुलिस से बोले चोर, यौन शोषण करता था ज्योतिषाचार्य, लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए..
बताते हैं कि झांसी में वह कानपुर रोड पर कचहरी के पास खुशीपुरा की रहने वाली है। उसके पिता का नाम बिहारी के रूप में हुआ है। दरअसल, पूरा खुलासा तब हुआ जब सिपाही को शादी के बाद पता चला कि वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां भी है।
ऐसे हुआ महिला की चालबाजी का खुलासा
फिर इस महिला ने अपने सिपाही पति को अपना ट्रांसफर चंडीगढ़ होने की जानकारी दी। कहा कि अब उसे बाहर रहना होगा। एक दिन सिपाही की नाइड ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक शक होने पर सिपाही घर पहुंचा तो देखा उसकी पत्नी दूसरे युवक के साथ थी। इसके बाद सिपाही ने छानबीन की तो पर्त दर पर्त मामला खुलसा गया। इसके बाद लुटेरी दुल्हन सलाखों के पीछे पहुंच गई।