Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में फिर एक छात्रा ने मौत चुनी, दो और दे बैठे जान, पढ़िए पूरी खबर

Girl student commits suicide after scolding father in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के भीतर बांदा जिले में एक छात्रा समेत 3 लोगों ने मौत को गले लगा लिया है। तीनों ही असमय मौतों से परिवार सदम में हैं। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा के बिसंडा क्षेत्र के शिवगांव के रहने वाले अशोक की बेटी मालती (18) ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। मालती को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

जौरही में शव लटका मिला

मृतका के मामा रोहित ने बताया कि मालती बीए फाइनल की छात्रा थीं। उन्होंने जहर ख्यों खाया। इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। उधर, जौरही गांव के रहने वाले ब्रजकिशोर (40) पुत्र बद्री प्रसाद का शव गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के चाचा राममिलन का कहना है कि ब्रजकिशोर दिल्ली में रहते थे। 6 माह पहले वह तीन मंजिला इमारत से गिर गए थे।

आर्थिक तंगी से जूझने की चर्चा

उनके दोनों पैर टूट गए थे। बताया कि वह इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीसरी घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां के रहने वाले मुन्नीलाल (45) ने जहर खा लिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। आज सुबह उनकी सांसें थम गईं। परिवार के लोगों का कहना है कि वह कर्ज से परेशान थे।

बांदा में बीएड छात्रा ने लगाई फांसी, एग्जाम देकर लौटी थी घर

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस.. 

ये भी पढ़ें : UP : घर लौटी पत्नी तो कंकाल बन चुका था पति, आपसी झगड़े में दिल दहला देने वाला खुलासा