Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

कैसा-कैसा प्यार ! हमीरपुर में भाई को दिल दे बैठी बहन, काटी हाथ की नस तो दो परिवारों में मची खलबली..

 

In Hamirpur, sister gave her heart to her brother

समरनीति न्यूज, हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक अजीबो-गरीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी अपने ही फुफेरे भाई को दिल दे बैठी। शादी की बात लेकर उसके घर भी पहुंच गई। शादी की बात से इंकार करने पर लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली। घटना से लड़के और लड़की दोनों के ही घरवालों के होश उड़ गए। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जानकारी करते हुए जांच कर रही है।

कानपुर की लड़की, हमीरपुर का लड़का

जानकारी के अनुसार घटना यूपी के हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की है। कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की अपनी बुआ के बेटे को दिल दे बैठी। बताते हैं कि दोनों के बीच बातचीत हुआ करती थी। इसी बीच

अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार

लड़की भाई को पसंद करने लगी। बुआ के लड़के से शादी की बात लेकर शनिवार को उनके घर जा पहुंची। हालांकि, लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। आहत होकर लड़की ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद हाथ की नस भी काट ली। घटना के बाद लड़की और लड़के के परिवार वालों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने पुलिस जानकारी देने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सीओ राजेश कमल का कहना है कि दोनों रिश्तेदार हैं। लड़की के परिजनों को जानकारी दी गई है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें : 22 की लड़की और 42 की महिला, थाने में पंचायत, फिर पुलिस भी हारी, क्योंकि प्यार अंधा..