
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक दर्दनाक थ्रेसर हादसा सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब खेत पर काम करते समय युवक थ्रेसर की जाली देख रहा था। बताते हैं कि तभी गले में पड़ा गमछा थ्रेसर में फंस गया। युवक की थ्रेसर में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि खेत पर मौजूद लोगों ने जब तक थ्रेसर बंद किया। युवक की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
गेहूं की कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा..
जानकारी के अनुसार, बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव गांव के विवेक यादव (30) खेतों में गेहूं की कटाई करा रहे थे। इस दौरान थ्रेसर की जाली देखते समय उनके गले में पड़ा गमछा मशीन के पट्टे में फंस गया। इससे उनके गले में फंदा बनकर कस गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में पति बना हैवान-पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या
आसपास के लोगों ने तुरंत ही थ्रेसर को बंद कर फंदा खोला। लेकिन तबतक विवेक की सांसें थम चुकी थीं।
हालांकि, परिवार के लोग उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
मृतक की पत्नी सुमन देवी, दो बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने युवा किसान को दुर्घटना बीमा लाभ देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: दुखद घटना: बांदा में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, चालक व महिला मजदूर की मौत-दो गंभीर
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
दुखद घटना: बांदा में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, चालक व महिला मजदूर की मौत-दो गंभीर
गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR..
पति बना हैवान-पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या
