Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : मां से झगड़कर बेटे ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, चीथड़े उड़े

train cut

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बेटे ने मां से घरेलू बात पर झगड़ा कर लिया। इसके बाद जाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा ली। उसके चीथड़े उड़ गए। काफी देर बाद जब राहगीर वहां से निकले तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पहुंचकर मृतक को पहचाना और परिजनों को जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शहर के अवंतीनगर से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार शहर के अवंतीनगर के रहने वाले अनिल राजपूत (20) नहर के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक के चाचा धनीराम का कहना है कि मृतक घर में ही छोटी-मोटी दुकान चलाता था। झांसी से बीमारी का इलाज चल रहा था। मां से दवाई को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। मां ने डांट दिया तो आहत होकर ट्रेन से जा कटा। वह दो भाइयों में बड़े थे।

ये भी पढ़ें : एमपी से बांदा पहुंची online प्यार में पागल युवती, फिर मचा हड़कंप..