Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : जीजा ने घर में अकेली साली को दबोचा-दुष्कर्म का किया प्रयास, आहत पीड़िता ने लगा ली फांसी 

Banda : Mother quarreled with her son, then daughter hanged herself after scolding her, both died

समरनीति न्यूज, बांदा : एक वहसी जीजा की छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास से तंग आकर नाबालिग साली ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के पिता और भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पर बातचीत के दौरान गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लड़की के जीजा ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए  दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी से आहत होकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं सीओ बबेरू राकेश सिंह ने वीडियो बाइट में कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगना आया है।

परिजनों के गंभीर आरोप, पुलिस बोली-जांच के बाद कार्रवाई

हालांकि, पुलिस अधिकारी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि किन हालत में लड़की ने फांसी लगाई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जल्द ही थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाएंगे। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की लड़की घर पर अकेली थी।

ये भी पढ़ें : UP : स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..

बताते हैं कि उसी समय उसका लड़की का जीजा वहां पहुंच गया। उसने साली को अकेला पाकर दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर

UP : स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..

आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों का कहना है कि बाद में आहत होकर लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लड़की के पिता का कहना है कि घटना के

घर पर अकेली थी लड़की, परिवार को लटका मिला शव

समय वह लकड़ी काटने गए थे। उनकी पत्नी यानी पीड़िता की मां अपने छोटे बेटे के साथ बरहेंडा गांव गई थीं। घर में मौजूद छोटा भाई पास में खेल रहा था। घर में बेटी अकेली थी। इसी बीच आरोपी जीजा वहां पहुंचा और उसने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। उधर, थाना प्रभारी कमासिन जयचंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : भीषण हादसे में ग्राम प्रधान समेत 4 की मौत, डीएम-एसपी मौके पर..