समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। कैसरबाग के खंदारी बाजार में
रोशनी खान नाम की महिला ने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर 6 साल की बेटी सोना की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि रोशनी ने पति शाहरूख को फंसाने के लिए बेटी की हत्या कर साजिश रची। वह पति को बेटी की हत्या में जेल भिजवाना चाहती थी। मगर पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में खुलासा हो गया।
DCP विश्वजीत श्रीवास्तव ने दी मामले की जानकारी-ऐसे खुलासा
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले की गहराई से जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने बुलाकर रिपोर्ट लिखाने को कहा। वहां दोनों से पूछताछ की। दोनों पहले पुलिस को गुमराह करते रहे। बाद में पूछताछ में रोशनी खान का प्रेमी उदित जायसवाल टूट गया। उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या की बात बताते हुए अपना जुर्म कबूल लिया।
विवाद के कारण पति को फंसाने चाहती थी महिला रोशनी खान
इसके बाद एक-एक कर पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने रोशनी और उदित को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी पश्चिम के अनुसार सोमवार देर रात करीब 3 बजे डायल 112 पर बच्ची की हत्या की सूचना मिली थी। महिला रोशनी ने फोन करके पुलिस को बताया कि उसके पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है।
दो साल से लिव-इन में रह रही थी महिला, पति से था झगड़ा
घटना वाले दिन पति अपनी बेटी से मिलने गया था। मगर पत्नी के झगड़ा करने के बाद वापस लौट आया था। हालांकि, तब तक महिला और उसका प्रेमी बच्ची की हत्या कर चुके थे। बताते हैं कि रोशनी खान डांस करने का काम करती है। बीते दो साल से प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। पति से उसका विवाद चल रहा था।
ये भी पढ़ें: UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैकेट में पाॅलिटेक्निक लेक्चरर समेत 13 लड़कियां- 7 लड़कें गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में..
ये भी पढ़ें: Lucknow: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, परिवार हुआ भावुक-मां बोलीं..
Lucknow: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला, परिवार हुआ भावुक-मां बोलीं..
सोनम बेवफा है! यूपी से इंदौर-मेघायल तक हल्ला-पति की हत्या में सोनम, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
फेमस महिला इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन की कार में मिली डेड बाॅडी-छानबीन में जुटी पुलिस..
मक्खी निगलने के बाद करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत
बड़ी खबर: कानपुर के DM-CMO विवाद में नया मोड़, स्टे लाकर डाॅ. नेमी ने फिर संभाली कुर्सी-पुलिस तैनात
Lucknow: ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल-C कोर्स अनिवार्य-नई नियमावली जारी