Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, आज कलश यात्रा.. 

Grand event of Shri Ram Katha in Banda, Kalash Yatra today

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में संकट मोचन मंदिर के सामने कल यानी 19 नवंबर से श्री राम कथा का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह (लुकतरा) ने दी। उन्होंने अन्य लोगों के साथ आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया। साथ ही गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी की।

27 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। आयोजक मंडल में राजेश सिंह लुकतरा ने बताया कि 19 नवंबर से 27 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Ayodhya : 22 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु राम की नगरी अयोध्या, गिनीज बुक टीम ने की विश्व रिकार्ड की घोषणा

रोज कथा आयोजित होगी। यह कथा कुरसेजा धाम के श्री 1008 परमेश्वर दास महाराज के संरक्षण में कथा वाचक लोकेंद्र दास द्वारा सुनाई जाएगी। भाजपा नेता ने बताया कि इससे पहले रविवार 19 नवंबर यानी कल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, सोते समय वारदात-एसपी मौके पर पहुंचे