समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घर वालों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है।
परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव के रमेश सिंह का बेटा अनिल (24) बीती रात घर में सो रहा था। तभी घर में घुसे अज्ञात लोगों ने उसके सिर के सटाकर गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। सुबह जागने पर भांजी काजल ने देखा तो
बेलगाम ओवरलोडिंग : बांदा में कोड वर्ड बोलिए-ओवरलोड निकालिए ! ऐसे पास हो रहे सैकड़ों ट्रक..
उनका शव खून से लतपत हालत में पड़ा था। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह समेत कमासिन थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसपी अंकुर अग्रवाल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच की छानबीन
एसपी का कहना है कि युवक सो रहा था। उसकी गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक के बाबा विजयपाल ने बताया कि मृतक 4 भाइयों में दूसरे नबंर का था। 3 माह पहले गांव के कुछ दबंगों से विवाद हुआ था। हालांकि, परिवार के लोगों ने थाने में किसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट नहीं लिखाई है। उधर, एसपी का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना का खुलासा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : बांदा में हादसा : दो दोस्तों की मौत से कोहराम, एक की हालत गंभीर