Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 20 साल के अनुज की हादसे में दर्दनाक मौत, दीवाली पर खरीदी थी बाइक

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

20 year old Anuj died tragically in an accident in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बाइक सवार 20 साल के युवक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बुढौली गांव के राजेश सोनी का 20 साल का बेटा अनुज टाइल्स लगाने का काम करता है।

दीवाली पर खरीदी थी नई बाइक, उसी से हुआ हादसा

आज बाइक से गांव से बाजार करने बबेरू गया था। देर शाम अकेले बाइक से घर लौट रहा था। तभी कमासिन रोड पर पंडित दीनदयाल आश्रम पद्धति विद्यालय के आगे किसी अज्ञात वाहन

बेलगाम ओवरलोडिंग : बांदा में कोड वर्ड बोलिए-ओवरलोड निकालिए ! ऐसे पास हो रहे सैकड़ों ट्रक..

ने उसे टक्कर मार दी। बाद में उसने दम तोड़ दिया। कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था।

बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, सोते समय वारदात-एसपी मौके पर पहुंचे

पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक युवक की मां रुकमणी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक ने इसी दीपावली को नई बाइक खरीदी थी।

ये भी पढ़ें : Update : झांसी में मुठभेड़, STF ने मार गिराया 1 लाख का ईनामी राशिद कालिया, पढ़िए पूरी खबर..