
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे एक दिन दहला देने वाली वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। एक परिवार के 6 लोगों की मौत से पूरा इलाका हिल गया। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाला नशे का लती और मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
एक ही परिवार के 6 की मौत से हड़कंप
जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव में आज तड़के सुबह बड़ी वारदात हुई। वहां रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री (65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत (6) की गोली मारकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें : पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..
इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। सभी छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। भागकर मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
गांव में फोर्स तैनात, SP भी पहुंचे
इसी को लेकर रात में उसका परिवार वालों से विवाद हुआ था। सुबह उसने यह वारदात कर दी। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गांव वालों की भीड़ भी जुटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी चक्रेश मिश्र का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। उसने परिवार के 5 लोगों की हत्या के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..