Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

यूपीः शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू हो सकती है बिक्री

यूपीः शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू हो सकती है बिक्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना वायरस के संकट को रोकने के लिए लाॅकडाउन चल रहा है। ऐसे में प्रदेशभर में शराब के ठेके और दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। हालांकि, शराब की बंदी को लेकर इसे बेचने वालों से लेकर पीने वाले तक बेचैन हैं। ऐसे में उनके लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। यूपी सरकार ने शराब और बीयर के उत्पादन की अनुमति दे दी। यानी शराब के कारखाने चालू हो जाएंगे। यह खबर शराब के उन शौकीन लोगों के लिए राहत भरी हो सकती है जो इसकी बिक्री न होने से परेशान हैं। या जो महंगे दामों पर इसे खरीदने को मजबूर हैं। सरकार ने उत्पादन को दी अनुमति ऐसे में जल्द ही इसकी बिक्री की अनुमति की दिशा में भी सरकार जल्द कोई आदेश दे सकती है। दरअसल, प्रमुख सचिव संजय आर.भूसरेड्डी ने इस दिशा में शासन की ओर से एक पत्र प्रदेश के सभी आयुक्तों, डीएम व पुलिस अधिकारियों को भेजा है। ये भी पढ़ेंः Corona Vi...
यूपी में हत्या का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, हत्यारा गिरफ्तार-वीडियो बनाने वालों पर भी मुकदमा

यूपी में हत्या का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, हत्यारा गिरफ्तार-वीडियो बनाने वालों पर भी मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में गुरुवार को वायरल हुए मर्डर के वीडियो ने तहलका मचा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद राजधानी से लेकर पूरे यूपी में हड़कंप मच गया। हर कोई ये जानने को बेताब रहा कि आखिरकार यह दुर्दांत हत्याकांड कहां और कब हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब देख रहे हैं, लेकिन यह नहीं जान पा रहे हैं कि यह कत्ल दिनदहाड़े दिव्यांग व्यक्ति ने कहां किया है और किस महिला का किया है। आसपास के लोग जो वीडियो बना रहे हैं वे हत्यारे को रोकने क्यों नहीं जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार करने के बाद वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा है।  कासगंज जिले के सोरों गांव का है वीडियो  वीडियो में हत्यारा बड़े आराम से हत्या की वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है। हम आपको बताते हैं कि आखिर यह वीडियो कहां का है और पूरा मामला क्या है।  1...
उन्नाव में एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 1 की मौत

उन्नाव में एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 1 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज गुरुवार सुबह एक बेकाबू बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बाइक पर पिता और पुत्र सवार थे जो गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्या 244 के पास गांव जोगीकोट के पास हुआ। पिता की मौत से बेटा बदहवास सा हो गया। बताया जाता है कि गोरखपुर थाना खजली के टडोला गांव के मूल निवासी राजकुमार पुत्र बेचनपाल, दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली के सुल्तानपुरी मोहल्ले में सीए-6/269 में परिवार के साथ रहते हैं। गोरखपुर से दिल्ली को निकले थे आज सुबह उसके साथ उनके बेटे आकाश और नूतन भी रहते हैं। छोटा बेटा आकाश इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। पिता राजकुमार भी बेटे के साथ दुकान देखते थे...
अपडेटः बिग ब्रेकिंगः कानपुर शहर में 5 साल के बेटे की हत्याकर पिता ने फांसी लगाई

अपडेटः बिग ब्रेकिंगः कानपुर शहर में 5 साल के बेटे की हत्याकर पिता ने फांसी लगाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से गुरुवार सुबह एक बड़ी ह्रद्यविदारक घटना सामने आई है।  आज सुबह कुछ देर पहले शहर के हरवंशमोहाल इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। उसने मासूम की हत्या के बाद उसके शव को रस्सी से लटका दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मृतक की पहचान एलआईसी एजेंट हेमंत कनोडिया के रूप में हुई है। उनकी पत्नी अनीता कनोडिया की शिवरात्रि के दिन बीमारी के कारण मौत हो गई थी। आज उन्होंने अपने बेटे अनय कनोडिया (8) की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। छानबीन में जुटी पुलिस कानपुर के एसपी पूर्वी के मुताबिक इस शख्स की पत्नी यानी बच्चे की मां की लगभग एक माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इसी के बाद से शख्स अवसादग्रस्त रहने लगा था। ये भी पढ़ेंः कानपुरः फ्लैट में लटके मिले दो लड़कियों के शव, हड़कंप मचा  आज सुबह सुबह 9 बजे तक...
कानपुरः फ्लैट में लटके मिले दो लड़कियों के शव, हड़कंप मचा

कानपुरः फ्लैट में लटके मिले दो लड़कियों के शव, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज बुधवार शाम को दो युवतियों के शव फ्लैट में फांसी पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, फ्लैट मालिक के जरिए उनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि फारेसिंक टीम को जांच के लिए लगाया गया है। सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि अभी यह कहना मुश्किल होगा कि घटनाक्रम हत्याकांड है या सुसाइड। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पुलिस छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। लड़कियों की पहचान करने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि थाना पनकी थाना क्षेत्र में रतनपुर के फ्लैट नंबर 09/14 ब्लॉक-c, के चौथी मंजिल पर शिवालिक भवन के मालिक विकास पांडे पुत्र सिद्ध नरेश पांडे निवासी संघर्षनगर (बर्रा) का फ्लैट है। वह बीएसएफ में हैं। आज उन्होंने अपने पड़ोसी पीयूष मिश्रा से अपने फ्ल...
Corona: कानपुर के वरिष्ठ ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा की देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील..

Corona: कानपुर के वरिष्ठ ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा की देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। जरा सी लापरवाही की कीमत लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है, जो चिंताजनक है। क्योंकि इस महामारी से लोगों की जान बचा रहे डाक्टर्स, किसी देवदूत से कम नहीं हैं। ऐसे में कानपुर शहर के जाने-माने वरिष्ठ ईएनटी स्पेशलिस्ट (Ent Specialist) प्रो. डा. रोहित मेहरोत्रा ने दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए देशभर के ईएनटी सर्जन से संपर्क किया। उन्होंने कोरोना से बचाव की दिशा में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों और प्रयासों की जमकर सराहना की। साथ ही देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील की। इस अपील में एक डाक्टर की मानवीय संवेदनाएं भी नजर आईं तो उनका कोरोना से लड़ने का जज्बा भी। सामान्य ENT मरीजों की सर्जरी फिलहाल रोकने की दी सलाह दरअसल, यूपी ईएनटी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मेह...
कोरोना लाकडाउनः सेना भर्ती परीक्षा टली, अब इस तारीख में एग्जाम

कोरोना लाकडाउनः सेना भर्ती परीक्षा टली, अब इस तारीख में एग्जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से 26 अप्रैल को लखनऊ के एएमसीए सेंटर में होने वाली सेना भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है। इस परीक्षा के अब 31 मई को होने की बात सामने आई है। लखनऊ के आसपास के कुल 13 जिलों के लिए यह परीक्षा होनी थी। बताते चलें कि 2 से 20 फरवरी के बीच कानपुर के पास स्थित फतेहपुर जिले में सेना भर्ती रैली आयोजित हुई थी। 28 अप्रैल को होनी थी परीक्षा अब इस परीक्षा को लेकर सेना ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संकट के चलते फिलहाल यह परीक्षा टाली गई है। यह परीक्षा पहले 28 अप्रैल को होनी थी। ये भी पढ़ेंः Lockdown में ज्यादा Bold Sunny Leone, हाॅट फोटो शेयर कर लिखा… अब यह परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। बताते चलें कि इसके अलावा भी तमाम परीक्ष...
कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव और संदिग्ध की मौत से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के हैलट अस्पताल के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती कराए गए कोरोना संदिग्ध युवक की आज मंगलवार को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पता चला कि वह कोरोना पाजिटिव था। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई से आई उस युवक की कोरोना सैंपुल रिपोर्ट पाजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही वहां हड़कंप मच गया। बताते हैं कि यह युवक कर्नलगंज का रहने वाला था। उसका दो दिन पहले चुन्नीगंज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हुआ था। वहां से शुक्रवार को उसे हैलट के कोविड-19 में भर्ती किया गया था। मौत के बाद आई कोरोना की जांच रिपोर्ट हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो आरके मौर्या का कहना है कि कर्नलगंज के युवक की रिपोर्ट आज सुबह ही पाॅजिटिव आई है। बताते हैं कि यह युवक तबलीगी जमात के सदस्यों से कर्नलगंज की मस्जिद में मिला था। बताते हैं कि हैलट की मेडिकल टीम की देखरेख में सोमवार रात को उसे कोर...
कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

कानपुर में भी कोरोना जांच शुरू, बुंदेलखंड समेत 14 जिलों को फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना वायरस पर लगाम कसने की दिशा में कानपुर भी एक कदम आगे आ गया है। सोमवार को कानपुर में कोविड-19 की जांच लैब का उद्घाटन हुआ। यानी अब कानपुर में भी कोरोना की जांच शुरू हो गई है। अबतक इसकी जांच के लिए संदिग्ध संक्रमितों के सैंपुल को लखनऊ या दूसरी जगहों पर भेजना पड़ता था। इस लैब को जीसएसवीएम मेडिकल कॉलेज में खोला गया है। जानकारों की माने तो अब कानपुर में रोजाना 92 संक्रमित लोगों की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही कानपुर और आसपास के 14 जिलों के सैंपल की जांच अब इसी लैब से होगी। मंडलायुक्त-डीएम ने किया उद्घाटन इस लैब का उद्घघाटन सोमवार को मंडलायुक्त सुधीर एम बोबड़े व जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने फीता काटते हुए किया। बताते हैं कि पहले दिन कुल 45 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई है। इस मौके पर मंडलायुक्त श्री बोबड़े ने कहा कि सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा नमूनों...
पुलिस ने उठाई लाठी तो लापरवाह बोले, हे उपर वाले अब नहीं…

पुलिस ने उठाई लाठी तो लापरवाह बोले, हे उपर वाले अब नहीं…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना संकट से जूझ रहे कानपुर शहर में पुलिस अब ऐसे लोगों के साथ सख्ती के मूड में आ गई है जो अपनी लापरवाही से खुद की और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ सख्ती करते हुए उनको सार्वजनिक रूप से दंडित किया जा रहा है। उठक-बैठक लगवाकर सजा दी ऐसे लोगों से बीच सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई जा रही है, ताकि वे कोरोना के प्रकोप की गंभीरता को समझें। कम से कम ऐसी हरकत न करें जो दूसरों की जान भी खतरे में डाल दे। लापरवाही का दिलाया एहसास साथ ही उनको इस बात का एहसास भी दिलाया जा रहा है कि वे कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं। खुद के साथ-साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं।बताया जाता है कि सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडे ने रविवार को सीसामऊ और चमनगंज क्षेत्र में निरीक्षण किया। ज्यादातर घूम रहे थे बिना मास्क इस दौरान ज्यादातर लोग उनको बिना माॅ...