Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

दूसरी पत्नी ने नए प्रेमी से कराई थी दरोगा पच्चालाल की हत्या, इश्क, पेंशन और नौकरी बनी कारण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। थाने में दरोगा पच्चा लाल की हत्या किसी अपराधी ने रंजिश में नहीं की थी बल्कि उनके द्वारा की गई दूसरी शादी वाली पत्नी ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर कराई थी। यही वजह थी कि हत्या करने वालों को यह भी डर नहीं रहा कि दरोगा को थाने के भीतर मारना कितना बड़ा जुर्म है क्यों कि दरोगा की दूसरी पत्नी ही हत्या के षड़यंत्र में शामिल रही इसलिए उसके प्रेमी और दोस्तों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पच्चा लाल को थाने में आकर सरकारी आवास में ही ठिकाने लगा दिया। बताते चलें कि कानपुर में बीती 2 जुलाई को सजेती थाने में एक दरोगा की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। दरोगा का लहूलुहान शव थाने परिसर स्थित उसके आवास में अद्र्धनग्न हालत में पड़ा मिला था, वंही एसएसपी द्वारा बनाई गई टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक दरोगा की दूसरी पत्नी सहित 3 ...
लखनऊ के एसएसपी बने कलानिधि नैथानी, दीपक मिश्रा भेजे गए पीएसी

लखनऊ के एसएसपी बने कलानिधि नैथानी, दीपक मिश्रा भेजे गए पीएसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बरेली के एसएसपी रहे कलानिधि नैथानी अब राजधानी लखनऊ के एसएसपी होंगे। कालनिधि नैथानी को लखनऊ का एसएसपी बनाया गया है। वहीं अबतक एसएसपी लखनऊ रहे दीपक मिश्रा को गाजियाबाद पीएसी में स्थानांतरित कर दिया गया है। वे 1 साल से ज्यादा समय तक लखनऊ रहे।
अगले कुछ घंटों में निपट सकते हैं उन्नाव के कई छोटे-बड़े अधिकारी !

अगले कुछ घंटों में निपट सकते हैं उन्नाव के कई छोटे-बड़े अधिकारी !

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव में महिला से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो और गैंगरेप मामले में जिले के कई बड़े-छोड़े पुलिस अधिकारी अगले कुछ घंटों में निपट सकते हैं। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले उन्नाव के पुलिस महकमे ने योगी सरकार की किरकिरी करा दी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं और मामले को लेकर सख्त रूख अख्तियार कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो सीएम योगी जल्द ही अगले कुछ घंटों में इस प्रकरण को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दे सकते हैं। बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है लेकिन नीचले पायदान पर बैठे अधिकारियों की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैया सरकारी साख खराब करने में जुटा है। बताते चलें कि पुलिस ने वीडियो बनाने वाले राहुल नाम के आरोपी को बीते दिवस गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। भले ही पुलिस ने ऐसा करके मामले में तेजी दिखाई हो।...
उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में एक महिला से छेड़खानी वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रही महिला को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। डरी-सहमी महिला ने आरोपियों के डर और वीडियो के भय से पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की थी। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना वाले दिन चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़ित उन्नाव के ही एक गांव की रहने वाली है। इस प्रकरण में उन्नाव के गंगाघाट (शुक्लागंज) थाने में थानाध्यक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की संख्या कुल छह बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर राजधानी लखनऊ से डीआईजी ला एंड आर्डर ने बयान दिया है कि मामले में महिला के आरोपों के आधार पर दोषियों के खिलाफ गैंगरेप क...
खिदमत-हजूरीः मंत्री जी के स्वागत को सरपट दौड़े अफसर, कोई बना रसोइया तो कोई वेटर

खिदमत-हजूरीः मंत्री जी के स्वागत को सरपट दौड़े अफसर, कोई बना रसोइया तो कोई वेटर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेताओं की चरण वंदना के लिए अधिकारियों का अपने पद की मर्यादा दरकिनार कर खुशामदगिरी में नीचे गिर जाना कोई नई बात नहीं है। अक्सर इस तरह के मामले जनता के सामने सुर्खियां बटोरते मिल जाते हैं लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जब मंत्री जी की खिदमत-हजूरी में नाक पर मक्खी न बैठने देने वाले अधिकारियों खुद वेटर और रसोइया बनकर काम कर डाला। अफसरों ने पत्र जारी कर मंत्री की सेवादारी का जारी किया ड्यूटी चार्ट     एडीओ से लेकर अपर संख्याअधिकारी तक डेढ़ दर्जन अधिकारी और कर्मचारी मंत्री जी के लिए वेटर से लेकर रसोइया बनकर खूब दौड़े। मंत्री जी के कार्यक्रम में ये अधिकारी अपना पद भी भूल गए और पूरी तरह सेवादार बनकर सेवादारी में लगे रहे। ये भी पढ़ेंः अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा दरअसल, मामला बीती 5 मई 2018 को सहकारिता मंत्री/ प्रभारी मंत्री मुकुट...
आनरकिलिंग निकली रूचि मिश्रा और सुनीत पांडे की मौत, बाप ने ही बेटे-भतिजे और दामाद संग रचा था हत्या का षड़यंत्र

आनरकिलिंग निकली रूचि मिश्रा और सुनीत पांडे की मौत, बाप ने ही बेटे-भतिजे और दामाद संग रचा था हत्या का षड़यंत्र

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में बीती 29 जून को मिली रूचि मिश्रा और उसके आशिक सुनीत पांडे की मौत आत्महत्या नहीं थी बल्कि आनरकिलिंग निकली। रूचि के बाप और सगे व चचेरे भाईयों और जीजा ने मिलकर झूठी इज्जत की दुहाई देते हुए दोनों की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने इसकी खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की रिपोर्ट मृतक युवती की मां की ओर से दर्ज कराई गई है। बताते चलें कि सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में बीती 26 जून से घर से गायब एक प्रेमी युगल की सनसनीखेज मौत का मामला प्रकाश में आया था। दोनों का शव मरने वाले युवक के खेत में पड़े मिले हैं। शवों से उठती दुर्गंध औऱ सड़न से आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई थी। घटना के बाद यह बात खुलकर सामने आई थी कि रामकोट थाना क्षेत्र में सकरापुर गांव निवासी हरिकांत मिश्रा की पुत्री रुचि मिश्रा (20) व गांव के ही सुभाष पांडे (23) का पु...
लखनऊ यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, बाहरी व पूर्व छात्रों ने शिक्षकों व प्राक्टर को दौड़ाकर पीटा

लखनऊ यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, बाहरी व पूर्व छात्रों ने शिक्षकों व प्राक्टर को दौड़ाकर पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान डीन सीडीसी, प्राक्टर, डीएसडब्ल्यू की जमकर पिटाई की गई। इन सभी को चोटें आई हैं। वहीं कुलपति की गाड़ी पर भी पथराव किया गया है। बवाल के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी में चल रहे दाखिले की काउंसलिंग भी बंद कर दी गई है। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया है। पूरे मामले और बवाल की जानकारी कुद यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोगों व प्रोफेसरों ने सोशलमीडिया को दी है। यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और प्रोफसरों ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को इसकी जानकारी दी है। बताया गया कि यूनिवर्सिटी के भीतर बाहरी छात्रों और असामाजिक तत्वों ने कैंपस के अंदर टीचर्स पर हमला कर दिया है। इशमें प्राक्टर और उनकी टी...
लखनऊ में 1090 पर मासूम की हत्या में नया मोड़, वसूली करने वाले दिव्यांग पर शक की सुईं

लखनऊ में 1090 पर मासूम की हत्या में नया मोड़, वसूली करने वाले दिव्यांग पर शक की सुईं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के 1090 चौराहे पर 10 साल के बच्चे की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। डीजीपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और हजरतगंज पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के आदेश दिए। साथ ही डीजीपी मृतक बच्चे के परिजनों से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और जल्द दोषी को पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि हत्यारे को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मंगलवार शाम से आगे तक के सीसीटीवी रिकार्ड चेक कर रही है। लखऩऊ में 1090चौराहे पर मिला था 10 साल से मासूम ऋतिक का शव   उधर, मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस को मरने वाले बच्चे ऋतिक के दोस्त, एक अन्य बच्चे ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले 1090 व आसपास के चौराहे पर गुब्बारे व अन्य सामान...
कानपुरः कोई ”खास करीबी” है थाने में दरोगा को चाकुओं से गोदकर मारने वाला हत्यारा

कानपुरः कोई ”खास करीबी” है थाने में दरोगा को चाकुओं से गोदकर मारने वाला हत्यारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। कानपुर में एक दरोगा की उसके सरकारी क्वाटर में सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या की इस वारदात को सजेती थाने के भीतर सरकारी आवास में अंजाम दिया। दरोगा बच्चालाल की थाने के सरकारी आवास में हत्या की इस वारदात ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी कानपुर अखिलेश कुमार व एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। बताते हैं कि दरोगा बच्चा लाल ने दो शादियां कर रखी थीं। दूसरी पत्नी से भी उनको दो बेटियां थीं। दूसरी शादी उन्होंने हरदोई जिले में तैनाती के दौरान की थी। इसलिए पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद के परिणाम के रूप में भी देख रही है। हत्या करने का तरीका बड़ा ही निर्मम बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। हत्या का शक ...
कानपुरः मुख्यमंत्री योगी ने किया कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा का शुभारंभ

कानपुरः मुख्यमंत्री योगी ने किया कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा का शुभारंभ

Breaking News, Feature, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को कानपुर से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा का शुभारंभ किया। योगी की मौजूदगी में कानपुर के अहिरवा एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के साथ स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी एक जरूरत बन गई है क्योंकि इससे समय की बहुत बचत होती है। सीएम ने कहा कि कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। कहा कि इससे विकास और ज्यादा गति मिलेगी। इतना ही नहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घरेलू उड़ानों के लिए हिंडन/जेवर में सिविल टर्मिनल भी बनाया जा सकता है जिससे निश्चित रूप से दिल्ली में दबाव कम होगा। कहा कि यूपी के इलाहाबाद, वाराणसी एवं कानपुर की फ्लाइट को हिंडन से जोड़ा जा सकता है। सीएम ने कहा कि कानपुर को देश के प्रमुख शहरो...