Monday, March 23सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Good News : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल में शुरू होंगे 3 कोर्स

Good News : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल में शुरू होंगे 3 कोर्स

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एटीआई कैंपस में बन रहे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल (आईआईएस) में सबसे पहले तीन कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सेज में मेरिट बेस पर लगभग 400 कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाएगा। बिल्डिंग का बेस तैयार हो चुका है और ये जून 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगी। बैठक में लिया फैसला  बता दें कि स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े शहर पहुंचे। उन्होंने आरडीएटी में डायरेक्टर व अन्य ऑफिसर्स के साथ अहम मीटिंग की। उन्होंने कहा कि प्राइम मिनिस्टर का स्किल डेवलपमेंट पर बहुत ज्यादा फोकस है। जब हर हाथ में हुनर होगा तो उन्हें आसानी से काम मिल जाएगा। इनको मिलेगी ट्रेनिंग  आरडीएटी(रीजनल डायरेक्ट्रेट ऑफ अप्रेंटिस एण्ड ट्रेनिंग) के डायरेक्टर आरआर मन्नेवार ने बताया है कि इस संस्थान में उन्हें ट्रेनिंग का मौका मिलेगा, जो पहले से ही ...
कानपुरः तेज बारिश के बीच सेना के खड़े ट्रक से जा टकराई बुलेरो, पीछे से बस ने मारी टक्कर, 15 घायल

कानपुरः तेज बारिश के बीच सेना के खड़े ट्रक से जा टकराई बुलेरो, पीछे से बस ने मारी टक्कर, 15 घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  महाराजपुर में मंगलवार तेज बारिश के बीच सड़क किनारे खड़े आर्मी के ट्रक में पहले बोलेरो टकराई और फिर उसके पीछे टूरिस्ट बस भी जा टकरा गई। बस की टक्कर लगने से बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बोलेरो और बस सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। कन्नौज में घिनौनी वारदातः दिनदहाड़े चलती कार में मां के सामने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म महाराजपुर हाइवे पर मंगलवार को फतेहपुर की ओर से एयरफोर्स का ट्रक आ रहा था। ओवरब्रिज से उतरते समय ट्रक अचानक खराब होने की वजह से सड़क के किनारे उसे खड़ा कर दिया गया था लेकिन पीछे से आई एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेरो गाड़ी खड़े ट्रक में टकरा गई। उसके पीछे आ रही टूरिस्ट बस आ रही थी। बस ड्राइवर को भी बारिश की वजह से बोलेरो और ...
गुड न्यूजः प्रदेश के 10 पुलिस उपाधीक्षक बने एडिश्नल एसपी

गुड न्यूजः प्रदेश के 10 पुलिस उपाधीक्षक बने एडिश्नल एसपी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के पुलिस उपाधीक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने सूबे के 10 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक यानि एडिशनल एसपी बना दिया है। अब इनकी तैनाती भी जल्द ही प्रमोशन के तहत की जाएगी। फिलहाल अपने तैनाती स्थल पर ही बने रहेंगे। अपर पुलिस महानिदेश (प्रशासन) एच.आर.शर्मा ने इस संबंध में एक पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजा है। ये भी पढ़ेंः एक तरफ SP साहब-DIG साहब, दूसरी तरफ चौकी पुलिस और बीच में अस्पताल, फिर भी गुंडों ने नर्सों को दिया छेड़  प्रमोशन लिस्ट में जीआरपी इलाहाबाद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक मोनिका चड्ढा,  कानपुर सेक्टर के एसीओ रत्ना पांडे, मुरादाबाद पुलिस अकादमी में तैनात राजेंद्र प्रसाद यादव, मेरठ सेक्टर के एसीओ के पद पर तैनात अरविंद कुमार, गाजियाबाद में तैनात मनीषा सिंह, इलाहाबाद में तैनात शिवराज, मुरादाबाद सेक्टर की एसीओ प्रज्ञा सिंह के अलावा बरेली में तै...
सीतापुरः तालाब में नहाने उतरे दो मासूम, फिर नहीं लौटे..

सीतापुरः तालाब में नहाने उतरे दो मासूम, फिर नहीं लौटे..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः घर के मिश्रिख क्षेत्र में आज एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। तालाब में नहाने गए दो मासूम हमेशा के लिए परिजनों से बिछड़ गए। दोनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह घटना गांव परसपुर के मजरा अरबगंज में मंगलवार दोपहर की है। बताते हैं कि आज दोपहर करीब 12 बजे विराट (6) पुत्र जयप्रकाश तथा हारुन (7) पुत्र जाकिर दोपहर को गांव के बाहर तालाब में नहाने गए थे। कन्नौज में घिनौनी वारदातः दिनदहाड़े चलती कार में मां के सामने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म नहाते समय दोनों गहराई में चले गए और फिर संभल नहीं सके। वहां किसी के न होने की वजह से लोगों को इसका पता भी नहीं चला। बाद में गांव के बली नाम के व्यक्ति ने तालाब के पानी में उपर उतराते हुए दो शवों को देखा तो उनके पेरों तले जमीन खिसक गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उनके घरवालों को दी। ..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा ...
कन्नौज में घिनौनी वारदातः दिनदहाड़े चलती कार में मां के सामने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

कन्नौज में घिनौनी वारदातः दिनदहाड़े चलती कार में मां के सामने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः मंगलवार को जिले में हुई दुष्कर्म की एक घिनौनी वारदात ने लोगों को बुरी तरह से झकझोर दिया। एक महिला के सामने चलती कार में उसकी नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना जिले के सुजानसराय रोड पर दिनदहाडे़ घटित हुई है। दरिंदों ने मां-बेटी को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।   बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस     मां के विरोध पर दरिंदों ने उसके सिर पर तमंचा तान दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी दोनों मां-बेटी को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों मां-बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है।    ...
इलेक्ट्रानिक पर जीएसटी दरें कम, घट सकते हैं टीवी-फ्रिज जैसे जरूरी सामान के दाम

इलेक्ट्रानिक पर जीएसटी दरें कम, घट सकते हैं टीवी-फ्रिज जैसे जरूरी सामान के दाम

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जीएसटी काउंसिल ने तो टीवी-फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों पर टैक्स की दर घटा दी है, लेकिन इसका असर जमीन पर उतरने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। प्रदेश के नागरिकों को टैक्स की घटी दर का लाभ दिलाने के लिए वाणिज्य कर विभाग इस निर्णय का नोटीफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहा है। वाणिज्य कर अधिकारियों ने अगले महीने से कीमतों में कमी आने की उम्मींद जताई है। वाणिज्यकर विभाग की बैठक में किया गया फैसला   जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक में करीब 100 चीजों पर टैक्स की दर कम की गई है। इसमें घरेलू इस्तेमाल के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर टैक्स को 28 फीसद से घटाकर 18 फीसद की स्लैब में लाया गया है। हालांकि नई प्रणाली लागू होने के एक साल बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि वैट की पिछली कर प्रणाली के दुष्प्रभाव खत्म होने के बाद जीएसटी के लाभ के तौर पर कीमतों में कितनी कमी ...
कानपुरः आगे बढ़ी फाइल, 68 हजार परिवारों मिलेगा ‘आशियाना’

कानपुरः आगे बढ़ी फाइल, 68 हजार परिवारों मिलेगा ‘आशियाना’

Feature, कानपुर
समरनीति न्यूजः प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाए जा रहे फ्लैट्स के एलॉटमेंट को लेकर कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। डूडा के जरिए चुने गए 68 हजार बेनीफिशियरीज को ही फ्लैट मिलेंगे। यह लिस्ट डूडा ने केडीए को भी भेज दी है। हालांकि इन्हें आने वाले दिनों में बैंकों से मिलने वाले फ्लैट एलॉटमेंट के फॉर्म फीस के साथ जमा करने होंगे। लाखों लोगों ने जमा किए थे फॉर्म   पीएमएवाई के अन्र्तगत डूडा ने आवेदन मांगे थे। लगभग 1.86 लाख लोगों ने फॉर्म जमा किए थे। इनमें से सत्यापन के बाद डूडा ने करीब 68 हजार लोगों को बेनीफिशियरीज चुना है। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में नगर निगम इलेक्शन के बाद केडीए में डिमांड, सर्वे फॉर्म जमा करने वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्र्तगत फिलहाल केडीए 7824 फ्लैट बनाने जा रहा है। अब इनके एलॉटमेंट के लिए फॉर्म निकालने जा रहा है, जो बैंकों से मिलेंगे और 5...
कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए है, लेकिन अधिकारी यातायात की मुख्‍य समस्याओं की तरफ ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। शहर के दर्जनों चौराहों पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे टेंपो व ऑटो स्टैंड की वजह से यातायात अक्सर बुरी तरह प्रभावित होता है। ट्रैफिक डिपार्टमेंट व आरटीओ शहर के यातायात को बाधित करने वाली मेन समस्या को खत्म करने की बजाए चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर के चौराहों पर धमाचौकड़ी मचाने वाले टेंपो व ऑटो चालक चौराहों पर ही सवारी बैठाने लगते है। फिर चाहे उनके पीछे वाहनों की कतार लग जाए। इससे उनको कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मोटी कमाई के चक्कर में चौराहों पर बने अवैध स्टैंड पर हाथ नहीं डालती पुलिस  वहीं चौराहों पर तैनात ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड उन पर कार्रवाई करने के बजाए नजर अंदाज कर देते हैं। इसका मुख्य कारण चौराहों में...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, बेटी समेत खुद घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, बेटी समेत खुद घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में कन्नौज के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई। जबकि वह खुद और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर तारीख खान कन्नौज में तैनात हैं।   बुंदेलखंडः बांदा में इलाज के नाम पर बर्बरता की भेंट चढ़ गया दुर्लभ प्रजाति का हिरन, मौत   वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ निजी कार से लखनऊ से कन्नौज आ रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई। जबकि वे खुद और उनकी बेटी को भी चोट लगी है। ...
..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साउथ सिटी में बढ़ते क्राइम के बीच अब पुलिस भी अपराधियों के हाथों लूट और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों का शिकार बनेगी। जी हां, चौंकिये मत। पुलिस खुद अपराधियों का आसान शिकार बनेगी, ताकि जनता को राहत मिल सके। घबराइये नहीं, ऐसा पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने को करेगी जिन्होंने बीते कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा है। साउथ सिटी इलाके में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और नगदी लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता इससे बुरी तरह से परेशान है और पुलिस भी। बदनाम इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में चैन और मोबाइल हाथ में लेकर धूमती आएगी नजर, ताकि लुटेरे जाल में फंसे   साउथ सिटी में बढ़ी लुटेरों की धमाचौकड़ी को रोकने लिए अब पुलिस खुद उनके लिए शिकार बनेगी। एसपी साउथ ने सभी थाना पुलिस को लुटेरों को पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार करने के ...