Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कन्नौज में तहसीलदार की बुरी तरह पिटाई, सांसद पर आरोप

कन्नौज में तहसीलदार की बुरी तरह पिटाई, सांसद पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः लॉकडाउन के बीच कन्नौज में तहसीलदार के सरकारी आवास में घुसकर कुछ लोगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। इससे उनके चेहरे व शरीर पर चोटें भी आई हैं। तहसीलदार ने सांसद व उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे। दोनों आला अधिकारियों ने मामले की जांच की है। घटना को लेकर सरकारी महकमों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार अपने सरकार आवास पर मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान 10-15 हमलावर उनके आवास में जा घुसे। फिर उनके साथ मारपीट भी की। पहले थप्पड़ मारे, फिर उनको दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तबतक हमलावर वहां से भाग चुके थे। ये...
तगड़ा सबकः फायरिंग वाली बीजेपी महिला नेता की अध्यक्षी भी गई, FIR हो चुकी है दर्ज

तगड़ा सबकः फायरिंग वाली बीजेपी महिला नेता की अध्यक्षी भी गई, FIR हो चुकी है दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बलरामपुरः प्रधानमंत्री के 9 बजे 9 मिनट बिजली बंद करने की अपील के दौरान उन्हीं की पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मंजू तिवारी ने हवा में फायर झोंककर मजाक सा बना दिया। हालांकि, इसकी सजा भी उनको भुगतनी पड़ी। पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अब पार्टी ने उनसे जिलाध्यक्ष का पद भी छीन लिया है। भाजपा आलाकमान ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मंजू तिवारी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। ऐसे में मंजू तिवारी को हर्ष फायरिंग काफी महंगी पड़ गई। पुलिस दर्ज कर चुकी है मामले में रिपोर्ट बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि बलरामपुर की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा मंजू तिवारी को हटाया जा रहा है। संबंधित खबर भी पढ़ेंः लाॅकडाउनः भाजपा महिला नेता की करतूत, हवा में झोंके फायर, फिर लिखा कोरोना को भगाने को.. लिखा ...
लाॅकडाउनः भाजपा महिला नेता की करतूत, हवा में झोंके फायर, फिर लिखा कोरोना को भगाने को..

लाॅकडाउनः भाजपा महिला नेता की करतूत, हवा में झोंके फायर, फिर लिखा कोरोना को भगाने को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शायद ही कोई ऐसा नेता होगा जिसके सिर पर सत्ता का नशा न चढ़ता हो। फिर चाहे पुरुष नेता हों या महिला। अब भाजपा की बलरामपुर जिले की महिला मोर्चा अध्यक्षा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात सभी जनमानस से रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए लाइट बंद करके एकता की अलख जगाने की अपील की थी, लेकिन बलरामपुर जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्षा मंजू तिवारी चार कदम आगे निकल गईं। लाइट बंद करने बाद दोबारा जलीं तो उन्होंने हवा में ताबड़तोड़ फायर झोंक डाले। वह भी पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से। कैप्शन में लिखा कोरोना भगाने को.. कैप्शन लिखा, कोरोना को भगाने के लिए...। हर्ष फायरिंग जुर्म है, पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने माना है कि उनसे गलती हो गई है जिसे वह स्वीकारती हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गय...
सीतापुर में 8 कोरोना पाॅजिटिव जमाती मिले, 7 बांग्लादेशी-1 महाराष्ट्र का

सीतापुर में 8 कोरोना पाॅजिटिव जमाती मिले, 7 बांग्लादेशी-1 महाराष्ट्र का

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः देश में कोरोना से जंग के बीच विलेन बनकर उभरे दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से निकले तब्लीगी जमाती पूरे देश में फैलकर कोरोना फैला रहे हैं। अब राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आठ कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। ये आठों तब्लीगी जमाती हैं जिनमें से 7 बांग्लादेशी हैं और 1 महाराष्ट्र का रहने वाला है। इन सभी को मस्जिद से निकालकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में इनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने दी जानकारी सीतापुर के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया है कि हाल ही में सूचना मिली थी कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात के 42 लोगों के बारे में जानकारी मिली थी कि वे सभी सीतापुर पहुंचे हैं। ये भी पढ़ेंः कोरोना लाॅक डाउनः बहू ने दूधमुंहे को गोद में लेकर सास को दी मुखाग्नि   इनकी तलाश की गई तो पता चल...
कोरोना लाॅक डाउनः बहू ने दूधमुंहे को गोद में लेकर सास को दी मुखाग्नि

कोरोना लाॅक डाउनः बहू ने दूधमुंहे को गोद में लेकर सास को दी मुखाग्नि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के देवरिया जिले से कोरोना लाॅकडाउन के बीच आपसी रिश्तों की एक मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक बहू ने तीन बेटों के फर्ज को बखूबी अंजाम देते हुए दूधमुंहे को गोद में लेकर सास की चिता को मुखाग्नि दी। जी हां..। वजह थी कि सास के तीनों बेटे लाॅकडाउन की वजह से दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए थे। ऐसे में सास का जब देहांत हुआ तो उनकी बहू और दूधमुंहा पोता उनके साथ थे। बहू द्वारा मुखाग्नि देकर बेटों की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया गया। जिस किसी ने यह वाक्या देखा, उसकी आंखें नम हुए बिना नहीं रहीं। रोजी-रोटी के लिए बाहर हैं तीनों बेटे, लाॅकडाउन में फंसे बताते हैं कि देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे की रहने वालीं सुमित्रा देवी की शुक्रवार को अचानक मृत्यु बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। वह बुजुर्ग थीं और उनके तीन बेटे हैं, लेकि अंतिम समय में कोई उनके पास नहीं थ...
अच्छी खबरः बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की 5वीं जांच रिपोर्ट निगेटिव

अच्छी खबरः बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की 5वीं जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपनी घोर लापरवाही और करतूत से लखनऊ, दिल्ली, नोएडा और कानपुर में कोरोना संकट खड़ा करने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित इस अभिनेत्री की लगातार चार रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद 5वीं जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में तय है कि संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ से उनको जल्द ही छुट्टी दे दी जाए। लगातार चार रिपोर्ट आ चुकी हैं कोरोना पाॅजिटिव शनिवार को पीजीआई की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सिंगर कनिका कपूर की जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। हालांकि, कनिका की एक जांच रिपोर्ट और आनी है, जिसके बाद तय होगा कि वह कोरोना मुक्त हैं। लंदन से लौटकर कई शहरों में की थीं पार्टियां बताते चलें कि 9 मार्च को लंदन से लौटीं बालीवुड सिंगर कनिका कपूर ने दिल्ली से लेकर लखनऊ-कानपुर में पार्टियां की थीं। बाद में 20 मार्च को उनके को...
बड़ी खबरः लखनऊ कैंट में रात 12 बजे से कर्फ्यू, सेना अलर्ट

बड़ी खबरः लखनऊ कैंट में रात 12 बजे से कर्फ्यू, सेना अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के कैंट में शनिवार रात 12 बजे से कर्फ्यू लागू हो गया है। दरअसल, छावनी के 50 हजार से ज्यादा आबादी वाले सदर इलाके में बनी अली जान मस्जिद में 12 कोरोना पाॅजिटिव लोगों के मिलने के बाद सेना अलर्ट है। सेना ने 48 घंटे तक सैन्य इलाके की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। अब छावनी के सैन्य इलाकों में शनिवार रात 48 घंटे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। यानी सोमवार आधी रात तक अब कैंट इलाके में कर्फ्यू रहेगा। बताते हैं कि मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय ने शनिवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक इस इलाके में संपूर्ण लाॅकडाउन के आदेश जारी किए हैं। छावनी के सदर इलाके में मिले थे 12 कोरोना पाॅजिटिव जमाती दरअसल, तब्लीगी मरकज जमात के 12 जमातियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है। ये सभी जमाती सदर इलाके में ठहरे थे। इसी के साथ सेना अलर्ट हुई है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में 12 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती, ...
CM योगी की अपील, पार्टी विधायक UP COVID केयर फंड में दान देकर सहयोग दें

CM योगी की अपील, पार्टी विधायक UP COVID केयर फंड में दान देकर सहयोग दें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों से अपील की है कि सभी यूपी कोविड केयर फंड में दान देते हुए सहयोग दें। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के हेल्थ केयर सिस्टम को मजबूत करना है। इसके लिए एक फंड की स्थापना की है। इस फंड के जरिए यूपी में कोरोना टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी। इन टेस्टिंग लैब के जरिए पीपीई किट्स, एन-95 मास्क के साथ-साथ वेंटीलेटर्स का निर्माण कराएंगे। सीएम ने कहा कि सभी विधायकों (MLA) से अपील है कि वे सब इस फंड में दान देकर इस कार्य में योगदान करें। बसपा सुप्रीमो मायावती को दिया धन्यवाद सीएम योगी ने अपील की है कि अपनी-अपनी निधि से सभी विधायक 1-1- करोड़ रुपए तथा अपना 1-1 महीने का वेतन इस फंड में दान करें।इससे पहले सीएम योगी ने बहुजन समाज पाटी सुप्रीमों मायावती को धन्यवाद दिया। ये भी पढ़ेंः PM मोदी की मुहिम को अब Actor...
नर्सों से अश्लील हरकतों वाले ‘जाहिल’ जमातियों पर रिपोर्ट दर्ज

नर्सों से अश्लील हरकतों वाले ‘जाहिल’ जमातियों पर रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले तब्लीगी जमात के जमातियों ने देशभर में फैलकर देश को कोरोना वायरस के संकट में धकेलने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। मानवता के दुश्मन बने इन 'जाहिल' जमातियों के घिनौने चेहरे उस वक्त सामने आए जब इन्होंने इलाज कर रहे डाक्टरों और नर्सों से अश्लीलत हरकतें करना शुरू कर दिया। नर्सों ने शिकायत की थी कि ये जाहिल उनको देखकर अश्लील इशारे कर रहे हैं, पेंट उतारकर उनके सामने घूमते हैं और गंदे-गंदे गाने सुन रहे हैं। नर्सों ने अफसरों से की थी शिकायत इतना ही नहीं जब महिला डाक्टर या नर्स इनके वार्ड में इलाज को जाती हैं तो ये उनके बीड़ी-सिगरेट मांगने के साथ ही अश्लीलता भरे गाने गाते हैं। इससे पहले दिल्ली में भी इन जमातियों ने ऐसी ही हरकतें की थीं। पुलिस कर्मियों पर हमला करने, थूंकने और कुल्ला करने जैसी शिकायतें आई थीं। गाजियाबाद में ये खबरें मीडिया की स...
लखनऊ में 12 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती, इलाका सील-ड्रोन से निगरानी शुरू

लखनऊ में 12 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती, इलाका सील-ड्रोन से निगरानी शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में कोरोना फैलाने के मामले में तब्लीगी जमात एक विलेन के रूप में सामने आया है। देश में इसके जमातियों के फैलते ही कोरोना वायरस के पाजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई प्रदेशों को इस जमात के लोगों ने कोरोना के संकट में झोंक दिया है। शुक्रवार को आज राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों में 12 के कोरोना पाॅजिटिव होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सरकार ने अपने प्रयास और तेज कर दिए। पूरी सतर्कता बरतते हुए उस इलाके सील कर दिया गया है। जहां ये लोग मिले थे। 20 में 12 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव बताते चलें कि ये सभी 12 जमाती बाहर घूम रहे थे और बुधवार को इनको सदर मस्जिद कैंट से पकड़ा गया था। इसके बाद इनको बलरामपुर अस्पताल भेजा गया था। इससे पहले राजधानी लखनऊ में कोरोना के 10 और पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इस मामले...