Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

श्रीराम के भव्य मंदिर भूमि पूजन को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, हनुमान गढ़ी में किया पूजन

श्रीराम के भव्य मंदिर भूमि पूजन को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, हनुमान गढ़ी में किया पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पहुंच चुके हैं। वहां पीएम ने सबसे पहले हनुमान गढ़ी में पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा की। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरयू घाट को बहुत ही भव्य ढंग से सजाया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचने के बाद हेलिकाप्टर से अयोध्या रवाना हुए थे। अब वह अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी में पहले से मौजूद थे। सभी को प्रतिक्षा उस क्षण की है जब बुधवार दोपहर को अभिजित मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। बताते चलें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत श्रीराम जन्मभूमि में होने वाले भूमि पूजन ...
कानपुर ब्रेकिंग : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, बाबूपुरवा में वारदात

कानपुर ब्रेकिंग : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, बाबूपुरवा में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार रात कानपुर में एक नृशंस हत्या की वारदात सामने आ रही है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं मौके से आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाबूपुरवा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बेगमपुरवा में रहने वाले एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में फारेंसिक टीम और डाग स्कवाड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस हत्या की सही वजह जानने में जुटी है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बड़...
विकास दुबे केसः कानपुर के बिकरु गांव जांच को पहुंची सुप्रीम कोर्ट की टीम

विकास दुबे केसः कानपुर के बिकरु गांव जांच को पहुंची सुप्रीम कोर्ट की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बिकरु गांव में विकास दुबे गैंग के हमले में मारे गए आठ पुलिस कर्मियों के मामले की जांच तेज हो गई है। आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश गठित आयोग के सदस्य बिकरु गांव पहुंचे। इन सदस्यों ने पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की। इसके बाद बिकरु पहुंचकर गांव वालों से भी सवाल-जवाब किए। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या और एनकाउंटर का मामला बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आठ पुलिस वालों की हत्या और कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में यूपी सरकार को सख्त हिदायत दी थी कि दोबारा ऐसा न हो। बताया जाता है कि इस आयोग में नामित सदस्यों में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज बीएस चौहान, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज शशिकांत अग्रवाल और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवां...
Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना इतनी तेजी से फैल रहा है कि पाॅजिटिव केस की संख्या को लेकर रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सोमवार को यूपी में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,473 कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिले हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इससे पहले 31 जुलाई को 4,453 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। खास बात यह है कि अब वीवीआईपी शहरों और आधिकारियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में एक आईएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं गाजियाबाद में भी एक अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं सरकार के 7 मंत्री पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अब यूपी में कुल 97,362 संक्रमित अब यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 97,362 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 2,036 लोगों ठीक होने पर घर भ...
कानपुर ब्रेकिंगः रेल बाजार में डबल मर्डर, पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

कानपुर ब्रेकिंगः रेल बाजार में डबल मर्डर, पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के रेल बाजार इलाके में डबल मर्डर की वारदात ने सनसनी फैला दी। लोगों को आज सोमवार सुबह इस हत्याकांड की जानकारी हुई। बताते हैं कि रेल बाजार इलाके में लोको ग्राउंड में रहने वाले एक रेलवे केयर टेकर के बेटे और उनकी पत्नी को अज्ञात लोगों ने बुरी तरह ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। रेल बाजार इलाके में वारदात पुलिस ने बताया है कि व्यक्ति का सिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। वहीं दूसरी ओर आशंका है कि महिला का गला दबाकर उसे मारा गया है। घर का सामान बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। इसलिए लूट के दौरान हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। ये भी पढ़ेंः कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच...
Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना

Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना का आज रविवार को जमकर प्रकोप देखा गया। सुबह जहां योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया। वहीं शाम को आई रिपोर्ट में पता चला कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। इसके साथ ही अबतक योगी सरकार के कुल सात मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। आज यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। लोगों से की सावधानी बरतने की अपील उन्होंने बताया कि उनको कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट में वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग भी अपनी कोरोना की जांच करा लें। ये भी पढ़ेंः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को क...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कोरोना संक्रमण, अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कोरोना संक्रमण, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके खुद ही दी है। गृहमंत्री शाह ने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण होने पर उनके द्वारा जांच कराई गई तो रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा है कि उनकी तबीयत ठीक है और वह अब अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि हाल ही में उनके संपर्क में आए लोग भी अपनी जांच जरूर करा लें। खुद को आइसोलेट भी कर लें। खुद ट्वीट करके दी गृहमंत्री ने जानकारी बताते चलें कि गृहमंत्री शाह इधर काफी दिनों से कोविड-19 के खिलाफ जारी अभियान की मानिटरिंग करने में व्यस्त रहे हैं। दिल्ली में स्थिति खराब होने पर भी शाह ने खुद स्थिति पर नजर रखते हुए कदम उठाए थे। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन इतना ही नहीं अनलाक और दूसर...
कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच

कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के चर्चित संजीत यादव अपहरण और हत्या मामले की अब सीबीआई जांच होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। उधर, संजीत का परिवार आज शास्त्री चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। हालांकि, बाद में सीबीआई जांच होने की जानकारी पर धरना समाप्त कर दिया। धरने पर बैठे संजीत के पिता, मां और बहन ने कहा कि जबतक अपहरणकांड का खुलासा नहीं होता, वह धरना जारी रखेंगे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर धरना समाप्त हो गया। सीएम योगी ने केंद्र से की सिफारिश बता दें कि मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए संजीत अपहरण और हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हालांकि, पुलिस अबतक संजीत का शव नहीं खोज पाई है। बहुत से सवालों के जवाब भी पुलिस के पास नहीं है। ये भी पढ़ेंः मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल मामले में मुख्...
बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन हो गया। उनको कोरोना होने के बाद इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इसकी जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। उधर, यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी के निधन से राजनीतिक गलियारे में हर कोई दुखी है। सीएम योगी ने रद्द किया अयोध्या दौरा उनके निधन की पुष्टि करते हुए सीएमएस डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनको सीवियर कोविड-19 निमोनिया था। ऐसे में वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम में थीं। बताया जाता है कि मंत्री कमल रानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड जैसी समस्याएं थीं। शुरु के 10 दिन उनकी तबीयत स्थिर रही, लेकिन बाद के 3 दिन में अचान...
यूपी : खुली रहेंगी मिठाई-राखी की दुकानें, महिलाओं को फ्री बस यात्रा 

यूपी : खुली रहेंगी मिठाई-राखी की दुकानें, महिलाओं को फ्री बस यात्रा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो बड़े फैसले किए हैं। वैश्विक महामारी के चलते हर सप्ताह होने वाले लाॅकडाउन में रक्षाबंधन के चलते रविवार को मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि, आमतौर पर कोरोना पर नियंत्रण को इन दो दिन लाॅकडाउन रहता है। इसके साथ ही एक और दूसरा बड़ा फैसला किया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को पूरी तरह निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इन फैसलों के साथ ही इन बातों के भी निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन जरूर कराया जाए। इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग करती रहे। फिर भी मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती रहेगी मुख्यमंत्री योगी ने त्यौहार के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि पुलिस इलाके में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाए। ताकि महिलाओं को किसी तरह की दिक्क...