Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP Politics : पूर्वांचल में बसपा को तगड़ा झटका, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा बीजेपी में शामिल

UP Politics : पूर्वांचल में बसपा को तगड़ा झटका, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा बीजेपी में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में राजनीतिक दलों में हलचल जारी है। पूर्वांचल में बसपा को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। सोनभद्र के बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भाजपा ज्वाइन कर ली। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कुशवाहा के साथ उनके कई समर्थकों ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल, राबर्ट्सगंज के रहने वाले नरेंद्र कुशवाहा वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए भदोही-मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में मड़िहान विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे। ये भी पढ़ें : ...
UP : दरोगा की थाने की महिला डेस्क पर बैठे विवादित फोटो वायरल, SP ने लिया यह एक्शन..

UP : दरोगा की थाने की महिला डेस्क पर बैठे विवादित फोटो वायरल, SP ने लिया यह एक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता का एक और मामला सामने आया है। कानपुर कमिश्नरेट के थाना रेउना, घाटमपुर के प्रभारी निरीक्षक श्रवण तिवारी की एक विवादित फोटो वायरल हुई है। इसमें दरोगा तिवारी अंगोछा और बनियान पहनकर थाने की महिला डेस्क पर बैठे हैं। फोटो में एक महिला सिपाही और सिपाही भी साथ में बैठे दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद दरोगा लाइन हाजिर हालांकि, 'समरनीति न्यूज' इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार फोटो में थाना रेउना के अंदर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक श्रवण कुमार की बनियान पहनकर कुर्सी पर बैठे फोटो वायरल होने पर महकमे में चर्चा फैल गई। मामला अधिकारियों के भी संज्ञान में पहुंचा। मामला संज्ञान में आने के बाद ये भी पढ़ें : बांदा में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बाकी दो और बदमाश पकड़े, साथी ने रची थी साजिश.. अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव ...
Lucknow : सीएम योगी ने खीरी, श्रावस्ती-मिर्जापुर के मजदूरों से मुलाकात की, उत्तराखंड की..

Lucknow : सीएम योगी ने खीरी, श्रावस्ती-मिर्जापुर के मजदूरों से मुलाकात की, उत्तराखंड की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों से मुलाकात की। उनकी सकुशल वापसी पर उनको व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी ने उनका हाल जाना और मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने किस तरह संकट का सामना किया। इस बारे में उनके अनुभवों को जाना। उत्तराखंड की टनल में फंसे थे सभी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टनल हादसे में फंसे उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक सुरक्षित लौट आए हैं। सब अपने घरों को जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अपने हर श्रमिक के साथ खड़ी है। सीएम योगी ने सभी श्रमिकों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिठाई और उपहार भी दिए। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में टनल दुर्घटना में https://samarneetinews.com/in-mathura-sangh-chief-mohan-bhagwat-met-sant-premanand/ यूपी के कुल 8 श्रमिक फंसे थे। टनल...
हीरोपंती फुस्स : सुबह-सवेरे तमंचा लेकर बाइक दौड़ा रहा युवक नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार

हीरोपंती फुस्स : सुबह-सवेरे तमंचा लेकर बाइक दौड़ा रहा युवक नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज एक युवक की हीरोपंती फुस्स हो गई। तमंचा लगाकर बाइक दौड़ाना भारी पड़ा। दरअसल, कानपुर में एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक कमर में तमंचा लगाकर सुबह-सवेरे बाइक दौड़ा रहा था। शहर के टाट मिल चौराहे पर सिग्नल तोड़ते हुए वह नयापुल बाबूपुरवा की ओर बढ़ा। तभी टाटमिल चौराहे पर तैनात यातायात कर्मी शंकर शरण तिवारी और होमगार्ड राजेश तिवारी ने उसे पकड़ लिया। जमीन पर गिरा तमंचा-कारतूस ट्रैफिक नियम तोड़ रहे बाइक चालक से दोनों यातायात कर्मियों ने पूछताछ की। हड़बड़ाहट में बाइक सवार की कमर में लगा तमंचा और कारतूस जमीन पर गिर गए। यातायात पुलिस जवान और होमगार्ड ने तमंचे और कारतूस को उठाकर युवक को पकड़ लिया। बाद में रेल बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। ये भी पढ़ें : UP : 25 IPS अधिकारियों के तबादले, यूपी पुलिस...
UP News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संत प्रेमानंद से की मुलाकात

UP News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संत प्रेमानंद से की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मथुरा के वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वामी प्रेमानंद से मुलाकात की। संघ प्रमुख आज बुधवार को स्वामी प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने संत को पीले रंग का पटका भेंट करते हुए पुष्प माला और फलों की टोकरी दी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संत प्रेमानंद का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने उनसे मिलने की इच्छा हुई। करीब 30 मिनट दोनों के बीच हुई बातचीत संत प्रेमानंद ने कहा कि लोगों का बौद्धिक स्तर गिरता चला जा रहा है, यह वाकई चिंता का विषय है। कहा कि हमारा देश तो धार्मिक देश रहा है। उन्होंने कहा कि भारतवासी तभी सुखी होगा जब मन से हिंसात्मकता, मलीनता और अपवित्र बुद्धि दूर हो जाएगी। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक मुलाकात हुई। इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : 554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का ...
UP : 25 IPS अधिकारियों के तबादले, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल..

UP : 25 IPS अधिकारियों के तबादले, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : पीपीएस से आईपीएस बने अधिकारियों को नई तैनाती मिल गई है। उनके पद के अनुरूप तैनाती देते हुए 25 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। बताते चलें कि सितंबर माह में 26 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस के पद पर प्रोन्नति दी गई थी। इनमें से 25 अधिकारियों को एसपी के पद पर बुधवार को तैनाती मिली। सुरेंद्र नाथ तिवारी एसपी CBCID बने डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार बुलंदशहर में तैनात सुरेंद्र नाथ तिवारी को सीबीसीआईडी, लखनऊ में एसपी के पद पर नियुक्ति मिली है। केस्को में तैनात प्रदीप कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी बनाया गया है। राम सुरेश को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से विशेष सुरक्षा बल, मथुरा का सेनानायक बना दिया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए के त...
यूपी : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए के तबादले

यूपी : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में मंगलवार को फेरबदल किया है। लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए और एक शिक्षा अधिकारी का तबादला किया गया है। तबादलों के क्रम में डायट हरदोई के वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रवेश को लखनऊ का बेसिक शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है। वहीं डायट गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ प्रवक्ता राहुल पवार को गौतमबुद्ध नगर में ही बीएसए के पद पर तैनाती दी गई है। ललितपुर के बीएसए बने हरिकेश यादव राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कमलानगर बहरिया, प्रयागराज की प्रधानाचार्य उपासना रानी वर्मा को कन्नौज जिले का बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। डायट बाराबंकी के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिकेश यादव को https://samarneetinews.com/who-is-this-plus-size-model-deepika-garrett-which-is-discussed-all-over-world/ ललितपुर जिले के बीएसए पद पर नियुक्त किया गया है। तबादलों का आदेश बेसिक शिक्षा विभाग के ...
Lucknow : पहले दिन सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा नेता, यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र

Lucknow : पहले दिन सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा नेता, यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधान मंडल का चार दिवसीय सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया। यह सत्र नई नियमावली के साथ शुरू हुआ। इसमें सदस्यों के मोबाइल फोन और बैनर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इस नई नियमावली का विरोध करते हुए सपा नेता आज पहले दिन काले कपड़ों में सदन में पहुंचे। सपा नेताओं का कहना है कि अब विरोध का यही एक तरीका बचा है। मुख्यमंत्री ने स्व. आशुतोष टंडन को दी श्रद्धांजलि जानकारी के अनुसार यूपी विधानमंडल का चार दिवसीय शीतकालीनी सत्र आज मंगलवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत नेता आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि श्री टंडन के निधन से वे सभी दुखी हैं। https://samarneetinews.com/554th-prakash-parv-cm-yogi-said-sikhs-dominate-world-mughals-are-unknown/ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं...
UP : ईनामी सस्पेंड नायब तहसीलदार गिरफ्तार, महिला अधिकारी से रेप-हत्या के प्रयास का मामला

UP : ईनामी सस्पेंड नायब तहसीलदार गिरफ्तार, महिला अधिकारी से रेप-हत्या के प्रयास का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला पीसीएस अधिकारी से रेप और हत्या के प्रयास के आरोपी नायाब तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। शासन द्वारा उसे निलंबित किया जा चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नायाब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होनी है। आरोपी नायाब तहसीलदार पर आरोप है कि अपने समकालीन महिला पीसीएस अधिकारी के आवास में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसकी हत्या की कोशिश की। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें : UP : बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा, अभिनेत्री मंदाकिनी भी.. ये भी पढ़ें : बांदा - '50 हजार दो नहीं ...
UP : बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा, अभिनेत्री मंदाकिनी भी..

UP : बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा, अभिनेत्री मंदाकिनी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में फैशन शो 'स्पलैश 2023' के आखिरी दिन बुर्के में रैंप पर कैटवाक हुआ था। मुस्लिम समाज के संगठनों ने एतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। जमीयत उलमा का कहना है कि बच्चों को शिक्षा के बजाए गलत चीजों में उलझाना गलत है। मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप आफ कालेज में हुआ था फैशन शो साथ ही उलमा ने भविष्य के लिए चेतावनी भी दी है। रविवार रात को हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सानिया बिंदल, सतीश गोयल, विशिष्ट अतिथि राकेश बिंदल, डा. एससी कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, डा. प्रगति सक्सेना आदि अतिथियों ने किया था। इस अवसर पर अभिनेत्री मंदाकिनी https://samarneetinews.com/kanpur-husband-gets-upset-after-seeing-wifes-eyebrows-than-say-3-talak-on-video-call-from-saudi/ और टीवी कलाकार राधिका गौतम भी मुख्य अतिथि रहीं।  'बेटी ब...