Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइयों की उस्तरे से गला काटकर हत्या- हत्यारा साजिद एनकाउंटर में ढेर

यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइयों की उस्तरे से गला काटकर हत्या- हत्यारा साजिद एनकाउंटर में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बदायूं जिले में आज बड़ी घटना हो गई। कुछ दरिंदों ने एक घर में घुसकर तीन बच्चों पर हमला कर दिया। दो बच्चों की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए एक दुकान में आग भी लगा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बदायूं में बाबा कालोनी में हुई घटना जानकारी के अनुसार बदायूं की विनोद कुमार बाबा कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी घर में पार्लर चलाती हैं और घर के सामने एक सैलून की दुकान है। बताते हैं कि मुख्य आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद से विनोद के परिवार का अक्सर विवाद होता था। आसपास के लोगों का कहना है कि आज मंगलवार शाम मुख्य आरोपी साजिद और जावे...
UP : रिश्वत लेते डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, 20 लाख के GST रिफंड के बदले मांगे थे 2 लाख रुपए

UP : रिश्वत लेते डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, 20 लाख के GST रिफंड के बदले मांगे थे 2 लाख रुपए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि पांडे को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोप है कि वह एक कंपनी से 20 लाख रुपए का जीएसटी रिफंड देने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस हेल्प लाइन पर की गई थी शिकायत कंपनी की ओर से इसकी शिकायत विजिलेंस की हेल्पलाइन पर की गई। इसके बाद विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर से विभूति खंड थाने में पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें : UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..  बताते हैं कि बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह शिकायत एक्सपोर्ट का काम करने वाली कंपनी आर्डेम डाटा...
यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बने IAS दीपक कुमार

यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बने IAS दीपक कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आईएएस दीपक कुमार को यूपी का नए अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है। चुनाव आयोग ने भी उनके नाम पर अपनी मुहर लगाई है। बताते चलें कि चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए थे। उनके पास संबंधित मुख्यमंत्री कार्यालयों की भी जिम्मेदारी थी। चुनाव आयोग ने प्रमुख सचिव को हटाने के दिए थे निर्देश चुनाव आयोग के निर्देशों पर ही उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटा दिया गया था। तब गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के पास हो गया था। अब सरकार ने दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। ये भी पढ़ें : UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश  ये भी पढ़ें : UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..   ...
Health : पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच को चलेगा अभियान, कई ब्रांडों पर लगी रोक

Health : पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच को चलेगा अभियान, कई ब्रांडों पर लगी रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कुट्टू आटे को लेकर सनसनी मची हुई है। अब शासन ने फैसला लिया है कि पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। इतना ही नहीं शासन ने कई ब्रांड की बिक्री रोक भी लगाई है। सभी जिला खाद्य निरीक्षकों को निरंतर अभियान चलाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। शिवरात्रि पर हुई थी बड़ी घटना दरअसल, प्रदेश में शिवरात्रि पर बरेली में करीब 250 से ज्यादा लोग कुट्टू आटा से बनी पूड़ी-पकौड़ी खाने से बीमार हो गए थे। मेरठ, मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों में भी कई लोगों के बीमार होने की खबरें आई थीं। मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया। https://samarneetinews.com/adult-film-actress-sophia-leone-dies-at-age-of-26/ जांच के लिए मुरादाबाद, मेरठ व आसपास के जिलों से सैंपुल लिए गए तो फेल हो गए। सूत्रों का कहना है कि इन ब्रांड के कुट्टू आटे में फंगल लगी थी। उप आयु...
UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..

UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के आगरा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यमुना पार होटल बिग ब्रदर में एक छात्रा को युवकों ने दो होटलों में बंधक बनाकर रखा। छात्रा का कहना है कि 3-4 युवक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। शरीर को रौंदते रहे। सोमवार सुबह किसी तरह किशोरी युवकों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने दो आरोपी पकड़े, बाकी की तलाश परिजन बेटी की आपबीती सुनकर दंग रह गए। परिजनों उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।। पुलिस का कहना है कि टोल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों की ये भी पढ़ें : UP : लालच में भाई-बहन की शादी कराई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा खेल तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, घटना के संबंध में एसीपी छत्ता हेमंत कुमार का कहना है कि परिजन पीड़िता के साथ श...
UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आज निर्देश दिए हैं। आयोग ने ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जो मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हों। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ प्रमुख सचिव गृह के पद पर भी थे। बिहार, झारखंड और हिमाचल में भी निर्देश बताया जाता है कि 1995 बैच के आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद सितंबर 2022 से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। साथ ही सूचना एवं गृह विभाग का भी काम देखते हैं। उधर, चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के भी ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल  ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में ...
UP : लालच में भाई-बहन की शादी कराई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा खेल

UP : लालच में भाई-बहन की शादी कराई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा खेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुछ लोगों ने लालच में आकर सामाजिक मान्यताओं को तार-तार कर दिया। मंडप में दूल्हा नहीं पहुंचा तो भाई को बैठा दिया। भाई-बहन के बीच शादी की रस्में करा दीं। यह चौंकाने वाला मामला यूपी के महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत कजरी का है। जानकारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप इसकी जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने आनन-फानन में लाभार्थी को नोटिस जारी कर योजना में मिली सामग्रियों को वापस कराया। अब प्रकरण के सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीडीओ अमित मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल  ...
लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..

लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Lok Sabha Chunav Date : 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने देश में 7 चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में भी 7 चरणों में ही वोटिंग होगी। जिलों को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग, 4 जून को परिणाम चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजे आ जाएंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। अंतिम और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा वहीं 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। फिर 7 मई को तीसरे चरण और 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होनी है। 20 मई को मतदान का पांचवां चरण होगा। इसी तरह छठा चरण 25 मई और सातव...
लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..

लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आज एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड समेत 3 लोगों को पकड़ा गया है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी। इस मौके पर एडीजी कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ मुखिया अमिताभ यश भी मौजूद रहे। बताते चलें कि पेपर लीक मामले की जांच सरकार ने एसटीएफ को सौंपी है। बताते चलें कि यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में अबतक बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कह चुके हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। मास्टर माइंड समेत गाजियाबाद से 3 गिरफ्तार आज प्रेसवार्ता के दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग के...
CM ममता बनर्जी के डाॅक्टर का बड़ा खुलासा, पीछे से धक्का लगने से गिरीं दीदी, PM ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

CM ममता बनर्जी के डाॅक्टर का बड़ा खुलासा, पीछे से धक्का लगने से गिरीं दीदी, PM ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हेल्थ अपडेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके माथे में तीन टांके और नाक के पास एक टांका लगा है। फिलहाल उनकी तबियत ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनका इलाज करने वाले डाॅक्टर ने खुलासा किया है कि ममता बनर्जी को चोट पीछे से किसी के धक्का देने से लगी है। उनको तेज धक्का लगा है, इसलिए वह आगे की ओर गिरीं और फिर उन्हें गंभीर चोटें आईं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अस्पताल से मिली छुट्टी, डाॅक्टरों की टीम करेगी निगरानी बताते चलें कि गुरुवार शाम बंगाल की सीएम गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनको सिर पर माथे पर और नाक के पास गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उन्ह...