Sunday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

श्रीनगर में आतंकियों ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या की

श्रीनगर में आतंकियों ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या की

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारतीय सेना का रमजान के दौरान एक तरफा सीजफायर का खामियाजा जवानों और पत्रकारों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। रमजान के पवित्र माह में भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। श्रीनगर में गुरूवार शाम बाइक सवार आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर वरिष्ठ पत्रकार एवं राइजिंग कश्मीर अखबार के एडिटर की हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह दफ्तर से बाहर निकले ही थे। वह लालचौक सिटी सेंटर स्थित अपने दफ्तर से निकलकर एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। सिर और पेट में गोली लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने श्री बुखारी को मृत घोषित कर दिया। इस आतंकी हमले में दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां उनमें से एक श्री बुखारी के पीएसओ ने भी दम तोड़ दिया। दरअसल, बुखारी पर वर्ष 2000 में भी हमल...
अपने गुरू आडवाणी का सम्मान नहीं करते मोदी, मुझे दुख होता है  – राहुल गांधी

अपने गुरू आडवाणी का सम्मान नहीं करते मोदी, मुझे दुख होता है – राहुल गांधी

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, मुंबईः अपने दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने गुरू लाल कृष्ण आडवाणी का सम्मान नहीं करते। एक कार्यक्रम में सभी ने देखा था। मुझे इस बात से दुख होता है। राहुल यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आज जिस तरह से संविधान और दूसरी संस्थाओं पर हमला कर रही है उसको देखते हुए 2019 के चुनावों में महागठबंधन जरूरी हो गया है। राहुल ने कहा कि महागठबंधन की आवाज सिर्फ नेताओं की नहीं बल्कि जनता की भी है। कांग्रेस इन आवाजों को साथ लाने का प्रयास कर रही है क्योंकि महागठबंधन समय की मांग है। कहा कि मोदी सरकार अमीरों के लिए काम कर रही है और जनता गरीबी से परेशान है जिसका सरकार को कोई ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आ...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत स्थिर, एम्स में रहेंगे अभी 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत स्थिर, एम्स में रहेंगे अभी 

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नईदिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की हालत स्थिर है। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज जारी है और अभी उनको एम्स में ही रखा जाएगा। उनकी सेहत को लेकर एक बुलेटिन 9 बजे जारी होगा। उनको देखने बीती शाम प्रधानमंत्री मोदी करीब 8 बजे एम्स पहुंचे और लगभग 1 घंटे वहां रूके। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की देखभाल कर रही चिकित्सकों की टीम से भी बात की। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा नेता अमित शाह के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का हालचाल लिया। बताया जाता है कि श्री वाजपेई को रूटीन चेकअप के लिए एम्स ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज एम्स के निदेशक डा रणदीप गुलेरिया की देख-रेख में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। इससे पहले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी भी उनका हालचाल लेने एम्स जा...
देर-सवेर बड़ा गुल खिलाएगी लालू यादव के तेज की “तेजी”

देर-सवेर बड़ा गुल खिलाएगी लालू यादव के तेज की “तेजी”

भारत
बिहार से दिल्ली और यूपी तक राजनीतिक गलियारों में खूब चल रहा तेज का वीडियो   समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः ़लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का वीडियो और ट्विट इस वक्त बिहार से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बने हैं। तेज प्रताप के इस कदम को सभी अलग-अलग नजरिये से देख रहे हैं। लालू यादव इस वक्त जेल में हैं और अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन के बेहद मुश्किलों भरे दौर से गुजर रहे हैं। पार्टी की बागडोर उनके बेटों के हाथ में हैं। या यूं कहिए! लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ही पार्टी का पूरा कामकाज संभाल रहे हैं। आरजेडी के ज्यादातर बड़े और प्रभावशाली नेता भी लालू के बाद तेजस्वी में राष्ट्रीय जनता दल का भविष्य देख रहे हैं और तेजस्वी पर भरोसा भी कर रहे हैं। खुद लालू ने भी अपनी राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी तेजस्वी को ही बनाया है। भले ही इसकी कोई घोषणा न की हो। लालू भी छोटे बे...
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मिले अमित शाह, बताईं उपलब्धियां

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मिले अमित शाह, बताईं उपलब्धियां

Feature, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा के संपर्क फार समर्थन अभियान के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मिल्खा सिंह को सरकार के चार साल के कामकाज संबंधित एक पुस्तक भी भेंट की। शाह से मिलने के बाद मिल्खा सिंह काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी विदेशों से भी तारीफ सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी सभी देशों से अच्छे संबंध चाहते हैं। कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि अब लड़ाई और युद्ध में कुछ नहीं रखा है। साथ ही यह भी कहा कि वे राजनीतिक नहीं बल्कि एक खिलाड़ी हैं। सत्ता में कोई भी आए बस देश का सम्मान बढ़ना चाहिए।  कहा कि मोदी ओलंपिक में अच्छा रिजल्ट चाहते हैं। यह बहुत अच्छी बात है और इसके लिए खिलाड़ियों को बढ़ावा देना होगा। निश्चित ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर...
गोरखपुर जेल से रिहा हुई यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन

गोरखपुर जेल से रिहा हुई यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः गोरखपुर की जेल में बीते कई दिनों से बंद यूक्रेन की शातिर माडल डारिया मोलचन को हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। इससे पहले जिलाजज की कोर्ट से उसकी जमानत खारिज हो गई थी। इस शातिर माडल के हाई प्रोफाइल संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलकता के दो बड़े व्यापारी प्राइवेट प्लेन से न सिर्फ डारिया की जमानत लेने गोरखपुर आए। बल्कि उनकी तैयारी डारिया को प्लेन से साथ ले जाने की थी।   कोलकता के दो व्यापारियों ने दी जमानत, प्राइवेट प्लेन से आए थे लेने   डारिया की जमानत के लिए पहले गोरखपुर और कानपुर के दो-दो व्यापारी अर्जी लगा चुके थे लेकिन बाद में जांच होने पर इन चारों व्यापारियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद कोलकता के दो बड़े व्यापारियों ने उनकी जमानत ली। दोनों प्लेन से जमानत के कागज जमा करने आए थे और फिर रिहाई वाले दिन उसे...
संपर्क फार समर्थनः सलमान और सलीम खान से मिले गडकरी

संपर्क फार समर्थनः सलमान और सलीम खान से मिले गडकरी

भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज मुंबई में सलमान खान और उनके पिता सलीम से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा के संपर्क फार समर्थन अभियान का हिस्सा थी। केंद्रीय मंत्री वहां करीब 30 मिनट तक रूके। इस दौरान गडकरी ने सलीम खान को मोदी सरकार के चार साल के काम के लेखा-जोखा वाली एक पुस्तिका भेंट की। केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ भाजपा नेता राज पुरोहित भी थे। इसकी जानकारी गडकरी ने खुद ट्विट करके दी। उधर, उनके ट्वीट को सलमान और उनके पिता दोनों ने पसंद किया।...
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, हर तरफ पानी-पानी

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, हर तरफ पानी-पानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। वहां जोरदार बारिश हुई है। हालात यह हैं कि मौसम विभाग ने 7 से 11 जून के बीच भारी बरसात होने की चेतावनी देते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2-4 दिनों में मुंबई में 200 मिमी बारिश का अनुमान है। मानसून को देखते हुए राज्य सरकार और म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने इससे बचने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, बीएमसी ने अपने अधिकारियों से सप्ताहभर काम करने के आदेश दिए हैं। वहीं नगर निगम के स्कूलों में बनाए गए शेल्टर्स को 24 घंटे खुले रखने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और असम में तेज बारिश हो सकती है।...
सबसे बड़ी चिंता गरीबों तक सस्ती दवाएं पहुंचाना – मोदी

सबसे बड़ी चिंता गरीबों तक सस्ती दवाएं पहुंचाना – मोदी

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता गरीबों तक सस्ती दवाओं को पहुंचाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सभी को किफायती और सस्ती कीमतों पर दवाएं दिलाने की पूरी कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह एक एप्स के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग से भारतीय जन औषधि परियोजना और किफायती स्टेंट तथा घुटना प्रतिरोपण के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि योग को हर किसी को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। क्योंकि योग मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है। कहा कि आने वाली 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सेहमतमंद भारत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।...
विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन 

विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन 

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारत में शादी करके विदेश भाग जाना अब एनआरआई दुल्हों के लिए आसान नहीं होगा। अब ऐसे एनआरआई दूल्हों को शादी करने के 48 घंटे के भीतर शादी का रजिस्ट्रेशन यानी पंजीकरण कराना जरूरी होगा। अगर वे (एनआरआई दूल्हे) ऐसा नहीं करते हैं तो उनके वीजा और पासपोर्ट जारी नहीं होंगे। ये जानकारी खुद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक प्रेसकांफ्रेस के दौरान दी। बिना रजिस्ट्रेशन विदेश जाने की कोशिश की तो नहीं जारी होंगे वीजा-पासपोर्ट  मंत्री ने कहा है कि सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से कदम उठा रही है और अबतक ऐसे मामलों में पांच एनआरआई के पासपोर्ट जब्त भी किए गए हैं। कहा कि एनआरआई दूल्हों का भारत में शादी करके विदेश भागने के मामलों पर अंकुश लगाने को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय भी मिलकर काम कर रहे हैं। अबतक ऐसे मामलों में प...