Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से मिले अमित शाह, बताईं उपलब्धियां

अमित शाह को पुरानी तस्वीरें दिखाते भाजपा के अमित शाह।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा के संपर्क फार समर्थन अभियान के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मिल्खा सिंह को सरकार के चार साल के कामकाज संबंधित एक पुस्तक भी भेंट की।

शाह से मिलने के बाद मिल्खा सिंह काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी विदेशों से भी तारीफ सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी सभी देशों से अच्छे संबंध चाहते हैं।

चंडीगढ़ में अपने घर के बाहर अमित शाह का स्वागत करते मिल्खा सिंह।

कहा कि यह बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि अब लड़ाई और युद्ध में कुछ नहीं रखा है। साथ ही यह भी कहा कि वे राजनीतिक नहीं बल्कि एक खिलाड़ी हैं। सत्ता में कोई भी आए बस देश का सम्मान बढ़ना चाहिए।  कहा कि मोदी ओलंपिक में अच्छा रिजल्ट चाहते हैं। यह बहुत अच्छी बात है और इसके लिए खिलाड़ियों को बढ़ावा देना होगा। निश्चित ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।