Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

भाजपा नेता के घर पुलिस का छापा, कारबाईन व अवैध असलहा बरामद, गोली चलने से दहशत

भाजपा नेता के घर पुलिस का छापा, कारबाईन व अवैध असलहा बरामद, गोली चलने से दहशत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिला मुख्यालय के रमेड़ी तरौस मोहल्ले में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़े चेहरे माने जाने वाले राजीव शुक्ला के घर पर पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर के कमरों की एक-एक करके तलाशी ली। सूत्रों की माने तो पुलिस ने सभी महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर अचानक पहुंची पुलिस, हड़कंप मचा   इसके बाद तलाशी लेने के दौरान पुलिस को घर से एक कार्रबाईन और एक अवैध रूप से रखी गई बंदूक बरामद हुई। खास बात यह है कि जिस समय पुलिस छापेमारी कर रही थी घर से गोली चलने की आवाज आई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाहर खड़े पुलिस के जवानों ने अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पोजीशन लेते हुए रायफलें तान लीं। ये भी पढ़ेंः …जब अचानक सीएम योगी पहुंचे भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ के घर लेकिन बाद...
12 आईएएस के तबादले, डीएम-कमिश्नर बदले गए

12 आईएएस के तबादले, डीएम-कमिश्नर बदले गए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आईएएस अधिकारी हीरालाल को बांदा का डीएम बनाया गया है। वहीं अनिल सागर मंडलायुक्त बस्ती, रणवीर प्रसाद मंडलायुक्त बरेली, अनुराग यादव सचिव नगर विकास, अनिल कुमार तृतीय मंडलायुक्त आगरा बनाए गए हैं। बांदा, गोरखपुर, बरेली और बस्ती में हुआ बदलाव  इसी क्रम में समीर वर्मा मंडलायुक्त गोरखपुर, रंजन कुमार सचिव पीडब्ल्यूडी, दिव्य प्रकाश गिरि विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, केदारनाथ सिंह एमडी यूपीएसआईडीसी, आनंद कुमार सिंह विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बनाए गए हैं। वहीं अविनाश कृष्ण सिंह डीएम संभल और सुजीत कुमार राजस्व परिषद  बनाए गए हैं। ये भी पढ़ेंः वीर गाथाओं की बुनियाद पर खड़ी ऐतिहासिक धरोहर है बांदा का अपराजित कालिंजर किला  ...
वीवीआईपी इलाकों में चोरों ने दो घरों पर किया हाथ साफ

वीवीआईपी इलाकों में चोरों ने दो घरों पर किया हाथ साफ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की बागडौर नए पुलिस कप्शतान के हाथों में जा रही है। पुरानी पुलिस कप्तान शालिनी का तबादला हो गया है। इस बीच लग रहा है कि शहर की पुलिस ने भी बिना कप्तान के मदमस्त होकर सो गई है। यही वजह है कि बीती रात चोरों ने बांदा शहर के वीवीआईपी इलाके के दो घरों पर हाथ साफ करके लाखों रूपए का माल साफ कर दिया। शहर में एक ही रात दो-दो चोरियों ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। वहीं लोगों में इससे घरों की सुरक्षा को लेकर दहशत बैठ गई है। चोरी की पहली घटना सिविल लाइन इलाके में रोडवेज़ बस स्टैंड के सामने कुलदीप असरानी के घर में हुई जो घटना के समय कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और नगदी के अलावा सोने की चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य जेवर व कीमती कपड़े चुरा ले गए। घटना की जानकारी घर के मालिक को कानपुर से लौटने के बाद हुई...
बाइक सवार को टक्कर मारकर बस खाई में पलटी, एक की मौत-25 घायल

बाइक सवार को टक्कर मारकर बस खाई में पलटी, एक की मौत-25 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जीरो रोड डीपो की अनुबंधित गाड़ी  यात्रियों को लेकर बाँदा से इलाहाबाद जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में  सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। वहीं बाइक सवार  युवक भी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बाद में अस्पताल में दम तोड दिया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष गिरवाँ लालजी सिंह आदि ने घायलों को बस से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस चालक ने खोया नियंत्रण  बताते चले बुधवार दोपहर जीरो रोड की अनुबंधित बस बांदा से इलाहाबाद जा रही थी। बस में लगभग आधा 50 सवारियाँ थीं। बस  तेज रफ्तार में थी और आगे-आगे मोटरसाइकिल पर अतर्रा नगर के ब्रह्मनगर निवासी हरिओम (32) जा रहा था। बताया जाता है कि महुआ ब्लॉक के आगे जैसे ही रोडवेज बस पहुंची, बाइक सवार ने...
सात इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों के तबादले, कई साइड लाइन

सात इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों के तबादले, कई साइड लाइन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पुलिस अधीक्षक ने सात थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। इस दौरान अतर्रा, बिसंडा, तिंदवारी और पैलानी थानों के थानेदार बदले गए हैं। वहीं कुछ अन्य दरोगाओं को भी इधर से उधर किया है। लचर कार्यशैली वाले थानेदारों को किया साइड लाइन   बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ थानेदारों के बारे में गंभीर शिकायतें सुनीं जा रही थीं जबकि कुछ को काम में लचर कार्यशैली के चलते बदला गया है। अभी हाल ही में अतर्रा में कोतवाली प्रभारी बनाए गए आनंद सिंह को दोबारा हटाया गया है। अब उनको बिसंडा स्थानांतरित किया गया है।   ये भी पढ़ेंः बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..  ...
सदमे में किसान की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप, जाम के साथ हंगामा

सदमे में किसान की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप, जाम के साथ हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बाँदाः जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में आज एक किसान की पुलिस की पिटाई के बाद सदमे से मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि जसपुरा कस्बे में सोमवार शाम को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में गांव का फूलचंद्र निषाद भी बीच-बचाव कराने गया था। मामला किसी तरह निपट गया था लेकिन आज भी दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई। जिले के जसपुरा में विवाद के बाद पुलिस ने बुलाया था थाने, पिटाई भी की  इसके बाद जसपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ-साथ फूलचंद को भी बातचीत के लिए बुलाया। वहां पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। आरोप है कि इस दौरान जसपुरा पुलिस ने फूलचंद को बुरी तरह से पीटा। इसके कुछ देर बाद छोड़ दिया। जसपुरा थाने से बाहर आते ही फूलचंद बैंक के सामने नीचे गिर पड़ा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः माया के एक ती...
ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में धूमधाम से कजरी मेले का आगाज

ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में धूमधाम से कजरी मेले का आगाज

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां कालिंजर कस्बे में कजरी मेला का शुभारंभ बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ। आज करीब 12 बजे से  झाकियां निकलना शुरू हो गया। पूरे नगर भ्रमण के बाद अथैया दाई मंदिर में 4 बजे कजली उठाकर बेला तालाब के लिए महिलाएं निकलीं। सभी महिलाएं कजली को सिर पर उठाकर आल्हा, ऊदल, सय्यद चाचा, बौना चोर, प्रथ्वी राज, मल्हना का डोला, शंकर जी पर बनीं तमाम आकर्षक झांकियों के साथ-साथ साथ बेला तालाब पहुंचीं। वहां पर मेले का शुभारंभ सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने किया। उनके साथ नरैनी के विधायक राजकरन कबीर भी मौजूद रहे। वहां पर कजली खोटी गई।  इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को कजली देकर और गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर पहुंचे राजकरन कबीर, विधायक नरैनी ने कहा कि इस मेले को शासन से हर संभव मदद की जाएगी। ये भी पढ़ेंः कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए ...
मां की ‘एक बात’ से क्षुब्ध हो कर युवक ने लगाया मौत को गले

मां की ‘एक बात’ से क्षुब्ध हो कर युवक ने लगाया मौत को गले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शराब और गांजे के लती बन चुके एक युवक को अपनी मां की डांट में कही एक बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने मौत को गले लगा लिया। अब पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिवार वालों का कहना है कि युवक कुछ दिनों से नशे की गिरफ्त में आ गया था और खुद का अच्छा-बुरा नहीं सोच पा रहा था। घटना बांदा के तिंदवारी कस्बे की है। गेहूं पिसवाने भेजने पर शराब पीकर लौटा, मां ने डांटा तो स्कूल में जाकर फांसी लगा ली  बताया जाता है कि कस्बे के विकास नगर में रहने वाला शिवचंद्र शुक्ला (25) का 25 वर्षीय पुत्र विजय उर्फ सोनू को सोमवार की रात उसकी मां ने गेहूं पिसवाने के लिए चक्की भेजा था लेकिन वह समय पर नहीं लौटा। रात में नशा करके घर आया तो पता चला कि उसने गेहूं बेचकर शराब खरीदकर पी ली।  खाना बनाने के परेशान मां ...
हादसाः घर की दीवार गिरने से सो रहे एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

हादसाः घर की दीवार गिरने से सो रहे एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक घर की कच्ची दीवार गिरने से एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि ग्राम अंगौसी में एक देवकुमार के घर की कच्ची दिवार ढह गई। ये भी पढ़ेंः गोरखपुर में वृद्धाश्रम के भीतर नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक ने किया रेप इससे वहां सौ रहे घर के दोनों बेटे बड़ा 24 साल का विश्वास और छोटा 8 साल का आनंद मलवे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए परिवार के लोग स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। ये भी पढ़ेंः प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल वहां चिकित्सकों को मासूम आनंद को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घट...
राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजत, लखनऊ/कानपुर/बांदाः यह शायद पहला मौखा था रक्षा बंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र त्यौहार में पुलिस ने भी सीधे तौर पर सहभागिता की। हांलाकि ऐसा नहीं कि पुलिस त्यौहार नहीं मनाती। लेकिन जनता के साथ घुल-मिलकर त्यौहार मनाने का यह शायद पहला मौका रहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस दरअसल, डीजीपी के आदेशों के बाद आज प्रदेश भर की पुलिस ने जनता के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इसके लिए आम लोगों के यहां से बहनों को बुलाकर उनसे राखी बंधवाई गई। राजधानी लखनऊ में भी अधिकारियों और थानेदारों ने राखियां बंधवाईं। पुलिस को राखी बांधने के मौके की जानकारी होने पर स्कूली छात्राओं और बच्चों ने भी खुशी-खुशी अपने इलाके के पुलिस थानेदारों और अधिकारियों को राखियां बांधी। दिनभर अपराधियों से जूझने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी य...