Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में सरकारी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बांदा में सरकारी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ट्रक की टक्कर से एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने 112 पर फोन किया था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इतना नहीं आरोप है कि 108 एंबुलेंस सेवा को भी फोन किया गया, लेकिन उसने भी मदद को पहुंचने में असमर्थता जता दी। ड्यूटी के बाद घर जाते वक्त हादसा बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवगांव निवासी श्याम बाबू यादव (28) पुत्र राम संजीवन इंदिरानगर स्थित प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में अनुसेवक के तौर पर कार्यरत थे। बीती शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने भांजे अरविंद के साथ बाइक में लौट रहे थे। रास्ते मे...
बांदा में मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ससुराल से मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक विवाहिता सिर दर्द की बीमारी से परेशान रहती थी। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुबह फांसी पर लटकते मिला शव शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरजनगर मोहल्ला निवासी शिवानी निगम (28) पत्नी रत्नेश निगम ने शुक्रवार रात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ठकुर्रा गांव स्थित अपने मायके गईं थीं। वहां छज्जे की सीलिंग हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह घर वालों ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा। निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ेंः बांदा म...
बांदा में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

बांदा में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई ने युवक की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी संतोष (28) पुत्र राजकुमार का शव शनिवार सुबह उसके भाई हुकुम सिंह ने तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने जताई हत्या की आशंका पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई हुकुम ने बताया कि संतोष अक्सर पड़ोस में रह रहे मौसा राजेंद्र के घर आता-जाता था। गुरुवार शाम खेत जोतने के बाद वह घर के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं ल...
बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर खुद की बैठक

बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर खुद की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भले ही पूरे प्रदेश में एनआरसी और कैब को लेकर राजधानी लखनऊ तक  में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए हों, लेकिन बांदा में खासकर पूरे चित्रकूटधाम मंडल में माहौल शांतिपूर्ण ही रहा। इसकी वजह यहां पुलिस अधिकारियों की समझबूझ रही। गुरुवार को जिस वक्त प्रदेश के दूसरे हिस्सों से हिंसक विरोध की खबरें आ रही थीं, ठीक उसी वक्त बांदा में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) दीपक कुमार ने खुद शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके मर्दननाका मुहल्ले में समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। डीआईजी समझा रहे थे अफवाहों से बचें सभी उनको बड़े ध्यान से सुन और समझ भी रहे थे। इस दौरान वे लोगों से अपील कर रहे थे कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। साथ ही डीआईजी दीपक कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भी लोगों को जानकारी दी और फैली हुईं भ्रांतियों को दूर भी किया। डीआईजी ने कहा कि कुछ लोग आपसी भाईचारा खराब करने के...
बांदा में रसोई गैस से लगी आग में मासूम की मौत, मां गंभीर, वृद्धा भी झुलसीं  

बांदा में रसोई गैस से लगी आग में मासूम की मौत, मां गंभीर, वृद्धा भी झुलसीं  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में रसोई गैस से आग लगने से खाना बनाते समय एक मां और उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां से दोनों को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते वक्त मासूम बच्चे की मौत हो गई, वहीं महिला को कानपुर में भर्ती कराया गया है। आग लगने की एक अन्य घटना में एक वृद्धा भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी लोगों का कहना है कि उनको जरा भी एहसास नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है। खाना बनाते समय हुई घटना बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव पारा बिहारी गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी मंजू देवी (28) बुधवार शाम को खाना बनाने के लिए रसोई गैस जला रही थीं। पास में उनका 3 साल का मासूम बेटा अनिकेत बैठा था। बताते हैं कि गैस पहले ...
मंत्री स्वाती सिंह मामले में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत 5 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मंत्री स्वाती सिंह मामले में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत 5 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह और बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत 5 लोगों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायधीश पवन कुमार राय ने सिद्दीकी समेत बसपा नेता राम अचल राजभर, अतर सिंह राव, नौशाद अली तथा मेवालाल गौतम के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ऐसा पेशी पर कोर्ट में हाजिर न होने पर किया गया है। अदालत ने नसीमुद्दीन समेत अन्य आरोपियों के हाजिर न होने पर नाराजगी जताई है।  कहा है कि मामले में पुलिस की चार्जशीट पर 8 फरवरी, 2018 को संज्ञान लिया गया है। मंत्री स्वाती सिंह और बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला इसके बावजूद आरोपियों के हाजिर न होने से आरोप तय नहीं हो पा रहे हैं। अब अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी। बताते चलें कि 22 जुलाई, 2016 को नसीमुद्दीन समेत अन्य नेताओं...
बांदा में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक से कुचलकर जीजा-साली समेत तीन मरे

बांदा में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक से कुचलकर जीजा-साली समेत तीन मरे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार शाम बांदा शहर से सटे मवई गांव में हाइवे पर बेकाबू ट्रक बाइक सवार तीन लोगों को कुचलता हुआ एक घर में जा घुसा। इससे बाइक सवार जीजा-साली समेत तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-चिल्ला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे बाद पुलिस लोगों को शांत करके जाम खुलवा सकी। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार करके जल्द ही जेल भेजा जाएगा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मवई में बेकाबू हुआ तेज रफ्तार ट्रक बताया जाता है कि शाम करीब साढ़े 6 बजे एक ट्रक बालू लेकर चिल्ला की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार जा रहा यह ट्रक मवई गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और हाइवे की सड़क छोड़कर...
बांदाः रात में निकले प्रेमी युगल, सुबह एक दुपट्टे से फांसी पर लटकते मिले

बांदाः रात में निकले प्रेमी युगल, सुबह एक दुपट्टे से फांसी पर लटकते मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात में घर से निकले प्रेमी युगल के शव मंगलवार को एक ही दुपट्टे में बने फंदों के सहारे लटकते मिले। माना जा रहा है कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या करके अपनी जीवन-लीलाएं समाप्त कर ली हैं। बताते हैं कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और परिवार के लोग शादी को राजी नहीं थे।  हालांकि, पुलिस का कहना है कि नीम के पेड़ पर लटकते हुए दोनों शवों को बरामद किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव का मजरा कैथीडेरा से जुड़ी है। एक दुपट्टे से लगाई दोनों ने फांसी घटना को लेकर दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। बताते हैं कि दोनों रिश्ते में फुफेरे भाई-बहन लगते थे, इसलिए परिजन दोनों की शादी ...
बांदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, सिमौनीधाम में मेला देखा

बांदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, सिमौनीधाम में मेला देखा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मौनी धाम के विशाल भंडारे में पहुंचकर बाबा अवधूत महाराज का आशीर्वाद लिया। उनके साथ परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के बांदा पहुंचने पर चारों विधानसभाओं के विधायक भी सिमौनीधाम पहुंचे। इनमें बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, नगर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा तिंदवारी विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति मौजूद रहे। मेला देखा और प्रसाद भी लिया सभी ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नेताओं ने मेले में लगी प्रदर्शनी और अन्य जगहों का घूम-घूमकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बांदा में सिमौनीधाम मेला में अवधूत महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने वह बीते वर्ष भी आए थे। इस बार भी आए हैं। गन्ना विकास एवं परिवहन राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने भी सिमौनीधाम मेले में शिरकत की। साथ ही ...
बांदा में पासिंग आउट परेड के बाद महकमे को मिले 173 रंगरूट

बांदा में पासिंग आउट परेड के बाद महकमे को मिले 173 रंगरूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को बांदा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे कर रहे 173 रिक्रूट आरक्षियों ने आखिरकार पासिंग आउट परीक्षा पास कर ली। पासिंग आउट परेड के बाद ये 173 रंगरूट महकमे का हिस्सा बन गए। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार रहे। उन्होंने रंगरूटों को मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई और जानकारी दी। बताते हैं कि ये रिक्रूट आरक्षी रायबरेली से आए थे। 3 जून से इन आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आरक्षी त्रिलोकचंद्र को प्रथम पुरस्कार प्रशिक्षण केंद्र पर अनुशासन एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटीसी प्रभारी उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शर्मा, मेजर मुख्य आरक्षी प्रोन्नत तेज सिंह यादव को नियुक्त किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एस...