Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

लाॅकडाउन तोड़ने पर बांदा के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, डीएम का तगड़ा एक्शन

लाॅकडाउन तोड़ने पर बांदा के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, डीएम का तगड़ा एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन-3 के अंतिम दिन बांदा में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की। खुद जिलाधिकारी ने तगड़ा एक्शन लेते हुए लाकडाउन तोड़ने पर शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार करा दिया। दरअसल, डाक्टर गुप्ता के रोडवेज के पास स्थित नर्सिंग होम में बिना प्रशासन की अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब पौने 9 बजे डाक्टर को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हालांकि, इस कार्रवाई से डाक्टरों में हड़कंप मचा रहा। मामले में बांदा विकास प्राधिकरण के जेई की ओर से मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं डाक्टर पर हुई इस कार्रवाई को लेकर शहर के डाक्टरों में भी खलबली है। लाॅकडाउन में बनवा रहे थे नर्सिंग होम, डीएम पहुंचे बताया जाता है कि रविवार दोपहर शहर बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र गुप्ता को रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी लाकडाउन...
बांदा में भाजपा विधायक ने कराया पैदल प्रवासी कामगारों को लंच पैकेट वितरण

बांदा में भाजपा विधायक ने कराया पैदल प्रवासी कामगारों को लंच पैकेट वितरण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वैश्विक महामारी कोरोना संकट के चलते लागू लाॅकडाउन-3 अब जल्द ही समाप्त होने को है, ऐसे में पैदल ही सैंकड़ों प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। इन कामगारों के सामने सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की है। ऐसे में लाॅकडाउन-1 से लंच पैकेट और राशन किट का वितरण करा रहे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अब भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रवासियों कामगारों के लिए लंच पैकेट वितरण की व्यवस्था शुरू कर रखी है। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर जोरशोर से काम इसी क्रम में आज शनिवार को भी लंच पैकेट वितरण हुआ। शनिवार को भी भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार सदर विधायक व उनकी टीम द्वारा मोदी लंच पैकेटों का वितरण किया गया। अतर्रा रोड पर शिविर लगाकर दिया खाना साथ ही विभिन्न प्रदेशों से लौट रहे प्रवासियों के लिये सहायता शिविर लगाया गया है। बताते हैं कि आज सदर विध...
Corona fight: बांदा कृषि विश्वविद्यालय मंडल के हर जिले को देगा 1 हजार माॅस्क

Corona fight: बांदा कृषि विश्वविद्यालय मंडल के हर जिले को देगा 1 हजार माॅस्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट (Covid-19) के चलते बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लोगों की सुरक्षा के लिए नई पहल करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा यूएस गौतम ने बताया कि विश्वविद्यालय के अतर्गत संचालित सभी 6 कृषि विज्ञान केंद्रों पर 1000 माॅस्क तैयार कराए जा रहे हैं। ये कृषि विज्ञान केंद्र बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर में हैं। कुलपति गौतम ने बताया कि माॅस्क सभी कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित महिला स्वयं सहायक समूह द्वारा बनाए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्रों पर बन रहे माॅस्क कृषि विज्ञान केंद्रों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार माॅस्क सभी संबंधित जिलाधिकारियों को भेंट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे एक और जहां वैश्विक महामारी से बचने में सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूहों को रोजगार भी मिलेगा। ये भी पढ़ेंः अब बांदा कृषि व...
लाॅकडाउनः बांदा पहुंचे 3 ट्रेनों से लगभग 5 हजार प्रवासी मजदूर

लाॅकडाउनः बांदा पहुंचे 3 ट्रेनों से लगभग 5 हजार प्रवासी मजदूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार वालों को घरों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गुजरात प्रांत के सूरत और अहमदाबाद तथा उद्योग नगरी मुंबई से अलग-अलग जिलों के 4959 प्रवासी मजदूरों को लेकर तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन बांदा पहुंची हैं। स्पेशल ट्रेन में घर वापसी करने वाले लगभग 1947 प्रवासी मजदूर बांदा जिले के हैं। सभी को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। वहां 14 दिन रखने के बाद उनको घरों को भेजा जाएगा। दो गुजरात और एक मुंबई से आई स्पेशल ट्रेन उधर, एक ही दिन में तीन ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों के आने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूटते दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद सभी मजदूरों को संबंधित जिलों के लिए रोडवेज बसों से रवाना कर दिया। शुक्रवार को तड़के 3 बजकर 35 मिनट पर सूरत (गुजरात) से प्रवासी मजदूर को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बांदा पहुंची। प्...
बांदा से बड़ी खबरः हाॅटस्पाॅट में कोरोना संक्रमित के घर लाखों की चोरी, परिवार था क्वारंटाइन

बांदा से बड़ी खबरः हाॅटस्पाॅट में कोरोना संक्रमित के घर लाखों की चोरी, परिवार था क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक बेहद चौंकाने वाली चोरी की दुस्साहिक घटना सामने आई है। यह चोरी हाॅटस्पाॅट इलाके में कोरोना पाॅजिटिव मिले व्यक्ति के घर में हुई है। दरअसल, जिस वक्त चोरों ने घर पर हाथ साफ किया, पूरा परिवार क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रुका हुआ था। परिवार वहां से लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। लाखों के जेवर-नगदी चोरी हो चुकी थी। चोरी की इस घटना से साफ हो गया है कि हाॅटस्पाॅट इलाकों में पुलिस की चौकसी कमजोर है। अब कोतवाली पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मर्दननाका चौकी प्रभारी जांच को गए थे। चोरों की तलाश की जा रही है। हाॅटस्पाॅट इलाके में चोरी से पुलिस चौकसी पर सवाल बताया जाता है कि मर्दननाका इलाके के नाला रोड पर बीते दिनों एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया था। 29 अप्रैल को उसके परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोग...
बांदा में ‘खाने’ के लिए नारेबाजी तक पहुंची नौबत, तो जागे रोडवेज अधिकारी

बांदा में ‘खाने’ के लिए नारेबाजी तक पहुंची नौबत, तो जागे रोडवेज अधिकारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए हजारों की संख्या में मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाने के लिए तकरीबन 125 रोडवेज बसों को लगाया गया। रोडवेज ने कर्मचारियों को बुला लिया था लेकिन अव्यवस्था का आलम यह था कि रोडवेज के चालकों और परिचालकों व दूसरे कर्मचारियों को समय पर लंच पैकेट तक नहीं मिले। नौबत नारेबाजी तक जा पहुंची। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने फोटो खींचना शुरू किया तो रोडवेज अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद खाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद आक्रोशित रोडवेज कर्मी भी शांत हो गए। सभी लंच पैकेट लेकर गंतव्य को रवाना हुए। बांदा के अलावा अन्य जिलों के लोग पहुंचे शुक्रवार को तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा आईं। इनमें सवार तकरीबन पांच हजार यात्रियों की बाकायदा चेकिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कोई भी यात्री संदिग्ध न मिलने के कारण उनको क्वारंटीन सेंटर भेजने का निर्णय लिया ग...
हमीरपुर में कोरोना पाॅजिटिव मिला, महोबा में पलटा कामगारों का ट्रक, कई घायल

हमीरपुर में कोरोना पाॅजिटिव मिला, महोबा में पलटा कामगारों का ट्रक, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के दो जिलों से बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। महोबा में जहां गुजरात से झारखंड जा रहे कामगारों से भरे ट्रक के पलटने की सूचना है, वहीं हमीरपुर जिले के भरुआ क्षेत्र में एक कोरोना पाॅजिटिव के मिलने की भी खबर आ रही है। इस पाजिटिव केस को इलाज के लिए बांदा मेडिकल कालेज लाया जा रहा है। आधा दर्जन कामगार घायल, इलाज हुआ जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात से वापस लौट रहे कामगारों से भरा ट्रक महोबा जिले के पनवारी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में सवार कामगार घायल हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में भीषण अग्निकांडः महिला की जलकर मौत, 47 घर राख-12 घंटे बाद काबू बताते हैं कि आधा दर्जन कामगारों क...
बांदा में महिला से गैंगरेप, दो अज्ञात नकाबपोशों पर मुकदमा

बांदा में महिला से गैंगरेप, दो अज्ञात नकाबपोशों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दो युवकों ने एक दिव्यांग लगभग 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने रात में मूकबधिर महिला को अकेला पाकर सोते समय दबोच लिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। गैंगरेप के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सुबह किसी तरह महिला ने अपने हाथ-पैर खोले और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिजनों को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने महिला के जेठ की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मूक-बधिर हैं पीड़ित महिला दरअसल, पुलिस का कहना है कि यह पीड़ित महिला न तो सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। ऐसे में उन्होंने इशारों से अपनी बात समझाई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि दो अज्ञात ...
लाॅकडाउन में बांदा पुलिस का खूब चमका ‘नेक दिल चेहरा’, चर्चा में गिरवां पुलिस..

लाॅकडाउन में बांदा पुलिस का खूब चमका ‘नेक दिल चेहरा’, चर्चा में गिरवां पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संकट (Covid-19) के चलते लाॅकडाउन की अवधि में हर आम और खास व्यक्ति ने खूब उतार-चढ़ाव देखे। न चाहते हुए घरों में बंद रहे। जरूरत का सामान भी कुछ लोगों को नसीब नहीं हुआ। बाहर पुलिस की सख्ती थी। हालांकि, यह सबकुछ हम सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी था। ग्रामीणों की बड़ी मददगार साबित हुुई गिरवां पुलिस पुलिस ने सड़कों पर रहकर कोरोना संकट से न सिर्फ लोगों को बचाया, बल्कि इस दौरान घरों में फंसे लोगों के सामने एक ऐसा नेक दिल चेहरा भी पेश किया, जिसने जनता को एहसास दिलाया कि पुलिस सिर्फ डंडा ही नहीं चलाती, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनको राशन और खाना-पीना भी देती है। इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को दिया पूरा श्रेय इस दौरान बांदा पुलिस की भरपूर तारीफ हो रही है। खासकर गिरवां थाना पुलिस और इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडे की नेक दिली को लोगों ने खूब सराहा। बताते चलें कि बांदा म...
बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच शराब से पाबंदी हटते ही लोगों के सिर पर इसका नशा चढ़कर बोल रहा है। बीती रात बांदा शहर से सटे भूरागढ़ गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। तीन साथियों ने साथ बैठकर शराब पी। बाद में नशा सिर चढ़ा तो एक-दूसरे से झगड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दो ने मिलकर अपने एक साथी को गोली से उड़ा दिया। इसके उसकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी खुलासा नहीं किया है। भूरागढ़ इलाके में हुई वारदात बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके में बुधवार देर रात वहां रहने वाले चुन्नू खंगार के...