Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव, हत्या के आरोपों की करेगी जांच

बांदा पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव, हत्या के आरोपों की करेगी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा पुलिस ने करीब एक साल पहले दफनाया गए महिला के शव को कब्र से बाहर निकला। दरअसल, ऐसा पुलिस ने उसके परिजनों लगाए गए हत्या के आरोपों की जांच के लिए किया है। पुलिस अब इस कंकालनुमा शव का पोस्टमार्टम कराएगी। इसके बाद सच्चाई की तह तक जाएगी। दरअसल, दहेज हत्या का यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। 1 साल पहले संदिग्ध मौत का मामला बताते हैं कि शहर के गुलाब बाग में स्थित कब्रिस्तान में पुलिस ने एक कब्र को खुदवाना शुरू किया। मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस महिला के शव को कब्र से निकाला गया है, उनका नाम जरीन था। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि 14-फरवरी 2015 को सेढ़ू तलैया निवासी नफीस से बेटी की शादी की थी। बाद में बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शहर कोतवाल जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज करक...
बांदा डीएम की महुटा खदान पर बड़ी कार्रवाई, नदी में रपटा-अवैध उत्खनन मिला, अब लगेगा जुर्माना

बांदा डीएम की महुटा खदान पर बड़ी कार्रवाई, नदी में रपटा-अवैध उत्खनन मिला, अब लगेगा जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में विवादों से बुरी तरह से घिरी महुटा खदान फिर सुर्खियों में है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक एसएस मीना, एएसपी महेंद्र चौहान, एडीएम, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ महुटा खदान का औचक निरीक्षण किया। वहां ग्रामीणों की शिकायतों को खुद सुना और हकीकत देखी। इसके बाद जिलाधिकारी का डंडा चला तो नदी में बना रपटा भी हटाया गया और अवैध रुप से संग्रहित बालू भी पकड़ा गया। जिलाधिकारी ने खदान में नदी की जलधारा के बीच रपटा देखकर नाराजगी जताते हुए उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। इस बारे में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने के कारण खदान संचालक के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। जलधारा के भीतर से उत्खनन 25 से 30 मीटर संग्रहीत बालू मिला दरअसल, खास बात यह है कि जिलाधिकारी के निरीक्षण में जलधारा के भीतर से उत्खनन करके करीब 25-30 मीटर बालू संग...
बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने सामूहिक, एकल, नाटक, कव्वाली और नाटक से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेधावी और प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाली महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को 43वां वार्षिकोत्सव समारोह चौरी-चौरा के क्रांतिकारियों और लामा गांव के शहीद विकास कुमार को समर्पित रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल नेता राज कुमार राज, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन भी मौजूद रहीं। शहीद की पत्नी सम्मानित शहीद सैनिक विकास कुमार की पत्नी नंदनी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी की टापर छात्रा हिना खानम को सम्मानित किया। इसके अलावा चालू शिक्षा सत्र में महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा पूनम देवी के साथ विभिन्न विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं की मेधावी छात्राएं त...
बड़ा खुलासा : बांदा में नाबालिगों ने दुष्कर्म से असफल रहने पर की थी बच्ची की हत्या

बड़ा खुलासा : बांदा में नाबालिगों ने दुष्कर्म से असफल रहने पर की थी बच्ची की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती 5 फरवरी को बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मृतक बच्ची का रिश्ते का चचेरा भाई है, जबकि दूसरा उसका साथी है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास और असफल रहने पर बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। हालांकि, दोनों नाबालिग हैं, इसलिए उनको सुधारगृह भेजा गया है। एक आरोपी मृतका का रिश्ते का चचेरा भाई बताते चलें कि बबेरू क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बालिका 5 फरवरी को खेतों पर चारा लेने गई थी। गांव के ही स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ने वाली यह बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव गांव के बाहर एक खेत में झाड़ियों में पड़ा मिला था। ये भ...
मिस्ड काॅल से शुरू Love Story, थाने पर गिरफ्तारी के बाद खत्म

मिस्ड काॅल से शुरू Love Story, थाने पर गिरफ्तारी के बाद खत्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मिस्ड काॅल से शुरू हुई दो प्रेम कहानियों (Love story) का अंत थाने पर लड़कियों की गिरफ्तारी के साथ हुआ। दरअसल, दोनों लड़कियों के परिवार के लोगों ने उनके गायब होने की एफआईआर थाने पर दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं। हालांकि, लड़कियों के परिजनों का कहना था कि उनका अपहरण हुआ है। बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण नहीं, मामला प्रेम प्रसंग का था। दोनों ही मामले बांदा के अतर्रा और फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांवों से जुड़े हैं। हालांकि, पुलिस ने अब लड़कियों को बरामद करने के बाद उनका बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। घर से निकली लड़की स्टेशन पर प्रेमी संग गिरफ्तार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतर्रा के एक मोहल्ले में रहने वाली एक 12वीं ...
बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों के हमलावरों पर NSA-गैंगस्टर लगाएं

बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों के हमलावरों पर NSA-गैंगस्टर लगाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश बुधवार को बांदा पहुंचे। यहां पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बीट आरक्षियों को निर्देश दिए कि वह शिकायती प्रार्थनापत्रों की स्वयं जांच करें। इसके साथ ही एडीजी ने कहा कि ईनामी अपराधियों के साथ-साथ हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखें। विवेचनाओं को लंबित न रखा जाए। कर्मचारियों की समस्याओं पर भी दिए निर्देश एडीजी ने सैनिक सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा, कि वह सुनिश्चित करें कि महीने की 7 तारीख से पहले अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक करें। बैठक में समस्याएं सुनें और उनका निस्तार...
बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 4 दिन से लापता एक युवक का शव शहर से सटे नवाब टैंक इलाके में पड़ा मिला। लोगों ने शव को पानी में उतराता देखा तो वहां खलबली मच गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा (अलीगंज) के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल का बेटा आलम (20) बीते चार दिनों से लापता था। आटो पार्ट्स की दुकान पर करता था काम बताते हैं कि वह अतर्रा चुंगी पर आटो पार्ट्स की दुकान में काम करता था। चार दिन पहले रात में वह कहीं जाने की बात कहकर निकला था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। आज शव मिलने की जानकारी पर पिता ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या करके शव फेंका गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक डूब कर मरा है। फ...
बांदा : सेवानिवृत्त लेखपालों की भावभीनी विदाई

बांदा : सेवानिवृत्त लेखपालों की भावभीनी विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर तहसील परिसर में सेवानिवृत्त लेखपालों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त लेखपालों के कार्यकाल की प्रशंसा की। फूलों की माला पहनाकर उनको उपहार देते हुए सम्मानित भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। बताते हैं कि सदर तहसील सभागार में सेवानिवृत्त लेखपाल अशोक कुमार तिवारी, दिनेश सिंह चौहान, सत्यनारायण मिश्र और नजारत के अनुसेवक रामआसरे की विदाई समारोह किया गया। तहसीलदार ने किया सम्मानित तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के दिन ही सेवानिवृत्ति की तारीख तय हो जाती है। यह नियम चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी सभी पर लागू होता है। अपनी सफल सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को अपने परिवार के बीच शेष समय गुजारने का मौका मिलता है। लेखपाल संघ की ओर से धार्मिक पुस्तक, छड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी ...
बांदा समाचार पत्र संघ के अध्यक्ष बने घासीराम

बांदा समाचार पत्र संघ के अध्यक्ष बने घासीराम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को शहर के जीआईसी ग्राउंड स्थित मंच पर समाचार पत्र विक्रेता संघ पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान घासीराम निषाद को अध्यक्ष, प्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेश कुमार प्रजापति को महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी के तौर पर राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक बार फिर घासीराम निषाद को निर्वाचित घोषित किया गया। सुरेंद्र चंद्र गुप्ता बने कोषाध्यक्ष सुरेशचन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि व निरीक्षक के तौर पर राष्ट्रीय जनकल्याणकारी संगठन के अध्यात्म कला व सांस्कृतिक प्रभाग के जिला अध्यक्ष आरसी योगा, सर्व वैश्य चेतना समिति के मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू, राजेंद्र मिश्रा, राहुल राजपूत तथा राकेश त्रिपाठी उपस्थिति रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पणकर मिठाई खिलाई गई। चुना...