Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्यालय में घुसकर शिक्षकों से मारपीट करने वाले भाजपा नेता पर मुकदमा हो गया है। पुलिस आरोपी भाजपा नेता की तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मारपीट के वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों से मारपीट और जमकर अभद्रता की थी। पूरा मामला बांदा के बड़ोखर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा में का है। भाजपा नेता की गुंडई का शिक्षक संगठनों ने जमकर विरोध किया है। यह है पूरा मामला पुलिस ने आरोपी भाजपा सेक्टर प्रभारी सतानंद व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। जानकारी के अनुसार, बड़ोखर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा में भाजपा नेता सतानंद नशे की हालत में घुस गया था। ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं ...
बांदा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी-पद यात्रा

बांदा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी-पद यात्रा

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा महिला काॅलेज में आज शासन के निर्देशानुसार आज बांदा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी हुई। इसके साथ ही पदयात्रा भी निकाली गई। इसमें महिला काॅलेज का स्टाफ व छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष रहीं। जागरूकता के लिए बने छात्राओं के ग्रुप कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सबीहा रहमानी ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी नारी वंदन से संबंधित जो संगठन बनाया गया है उसकी संपूर्ण रूप रेखा बताई गई। बताया कि 10-10 छात्राओं का ग्रुप बनाकर प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ममता मिश्रा, दीपाली गुप्ता, ज्योति मिश्रा आ...
दर्दनाक: बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत-पति गंभीर, बिजली तार बना काल

दर्दनाक: बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत-पति गंभीर, बिजली तार बना काल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में टूटकर झोपड़ी पर गिरा बिजली का तार काल बन गया। बिजली तार से लगी आग से दर्दनाक घटना हो गई। बांदा में आग में जलकर पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। बताते हैं कि बिजली का तार झोपड़ी पर गिरने से आग लगी। इससे झोपड़ी में सो रहे पति और पत्नी आग में जल गए। पत्नी की जलकर मौत हो गई। पति का अस्पताल में चल रहा इलाज वहीं पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुखद घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द के मजरा शेखनपुर की है। ये भी पढ़ें: बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। बताते हैं कि घटना के समय दंपती झोपड़ी में सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद महिला अनीता (54) गंभीर रूप से झुलस गईं। झोपड़ी में टायरों से भड़की आग बाद में उन्ह...
बांदा: पूर्व रणजी प्लेयर ने खिलाड़ियों को दिए खेल के टिप्स

बांदा: पूर्व रणजी प्लेयर ने खिलाड़ियों को दिए खेल के टिप्स

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पूर्व रणजी खिलाड़ी आलोक भट्ट ने खिलाड़ियों को जीत के टिप्स दिए। ट्रेनी खिलाड़ियों को खेल को निखारने की बारीकियां भी सिखाईं। मौका था बांदा में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में चल रहे अंडर-14 कैंप का। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद रहे। बांदा क्रिकेट एसोसिएशन करा रही 3 दिवसीय कैंप जिलास्तर के इस 3 दिवसीय क्रिकेट कैंप में मंगलवार को स्टेडियम में क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह की देखरेख में शुरू हुआ। इसमें अंडर-14 के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ये भी पढ़ें: Cricket: बांदा स्टेडियम में अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग का क्रिकेट ट्रायल संपन्न खिलाड़ियों को हिस्ट्री ऑफ क्रिकेट, एंड्रॉरेन्स, स्ट्रेचिंग, कूलिंगडाउन, बेसिक स्किल में बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग की सिखाई गईं। इस क्रिकेट कैंप का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी आलोक भट्ट ने क...
रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..

रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रिश्तों के कत्ल की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक नाती ने अपनी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी है। नाती नाबालिग है। वहीं मृतक दादी की उम्र लगभग 60 साल है। हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पैलानी के नया डेरा में हत्या की वारदात जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के नया डेरा गांव में नाबालिग नाती ने दादी की गला घोटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि घटना के समय वृद्धा अपने कमरे में सो रही थीं। हालांकि, वृद्धा ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया। इसका सबूत वृद्धा की टूटी चूड़ियां और खून के धब्बे हैं जो मौके पर मिले हैं। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर जब पड़ोसी लड़की वृद्धा के घर दूध लेने पहुंची तो लोगों को हत्या का पता चला। लोगों को ऐसे चला घटना का पता ...
बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी शंभू को पकड़ा, गहने-नगदी, तमंचा..

बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी शंभू को पकड़ा, गहने-नगदी, तमंचा..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक अतंरजनपदीय अपराधी पकड़ा है। पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी के कब्जे से चोरी के गहने, नगदी और तमंचा-कारतूस बरामद किए। बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर सीओ प्रवीण यादव के नेतृत्व में अतर्रा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अंतरजनपदीय अपराधी से पूछताछ कर रही है। चित्रकूट का है अपराधी शंभू पुलिस अपराधी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना पुलिस ने अभियुक्त शंभू निवासी चिल्ला माफी थाना पहाड़ी (चित्रकूट) को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार वह आजकल चित्रकूट के चमरा मंडी में रहने लगा है।  पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, सफेद धातु के टंच व 41 हजार 700 रुपए बरामद किए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध...
बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी

बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में बसधरी गांव में जल सहेलियों का सम्मान हुआ। जल सहेलियों का सम्मान होने के साथ ही जल संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। बताते हैं कि जल सहेलियों का सम्मान पर्यावरणविद डॉ. संजय सिंह की 'अविरल निर्मल यमुना यात्रा' में योगदान के लिए हुआ। बांदा के पैलानी क्षेत्र में महर्षि कृष्ण द्वेपायन वेद व्यास की जन्मस्थली पर यह कार्यक्रम हुआ। जल संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार भी रखें। महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण से शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास और उनकी माता सत्यवती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथियों में डॉ बीडी प्रजापति, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, ए़डीएम मदन मोहन वर्मा तथा डॉ शिव प्रकाश सिंह शामिल रहे। मुख्यवक्ताओं में ये लोग रहे शामिल मुख्य वक्ता डॉ संजय सिंह, प्रोफेसर रामप्रकाश गुप्ता, प्रधान मंजू सिंह,...
बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई

बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फिर अवैध खनन मिला है। मरौली-नरैनी में फिर अवैध खनन पकड़ा गया है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राजस्व और खनिज विभाग की टीमों के संयुक्त छापों में हुई है। इससे एक बात तय है कि बांदा में खदानों के संचालक अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मरौली के खंड 4, 5 और 6 में पकड़ा गया अवैध खनन जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने बीते 24 घंटों में मरैली की खदानों पर छापे मारे हैं। मरौली के खंड-6 व 5 और 4 में राजस्व और खनन की संयुक्त टीम ने सीमा रेखा के बाहर खनन होते पकड़ा। अधिकारियों का कहना है कि मरौली खंड 6 (आनंद गुप्ता, संचालक, आनंन्देश्वर केमटेक प्रा. लि.) के निदेशक की खदान में 4470.50 घनमीटर अवैध खनन और परिवहन पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान इसी तरह खंड-5 की...
कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस

कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से काॅलेज गईं दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। बताते हैं कि एक छात्रा के भाई ने दोनों छात्राओं को कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद से दोनों छात्राएं लापता हैं। दोनों छात्राओं का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने छात्राओं के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लापता हुईं दो छात्राओं की तलाश की जा रही है। मर्का थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी अपनी सहेली और उसके भाई के साथ दो दिन पहले काॅलेज गई थी। ये भी पढ़ें: बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी सहेली के भाई ने दोनों को बबेरू स्थित डिग्री कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद भाई गाड़ी ड्राइवर के साथ बाजार चला गया था। बताते हैं कि इस...
बांदा स्टेडियम में अंडर-14 ट्रायल मैच में कांटे की टक्कर-टीम ब्लू ने मारी बाजी

बांदा स्टेडियम में अंडर-14 ट्रायल मैच में कांटे की टक्कर-टीम ब्लू ने मारी बाजी

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्टेडियम में अंडर-14 ट्रायल क्रिकेट मैच खेले गए। इसमें टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। आज हुए क्रिकेट मैच में टीम ब्लू ने बाजी मार ली। बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-14 क्रिकेट मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेला गया। खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। टीम ब्लू के खिलाड़ियों ने मैच जीत लिया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। 196 रनों पर आल आउट हुई अंडर-14 टीम ग्रीन क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। साथ ही 35 ओवरों में 273 रनों का स्कोर बनाया। विधायक प्रतिनिधि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला टीम ब्लू के बल्लेबाज अथर्व द्विवेदी ने 55 रन, कपिल ने 40 रन, युवराज 40 रन और अनिरुद्ध ने 18 रनों का योगदान दिया। इस मैच में टीम ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ...