
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में कल गुरुवार 9 जुलाई 2026 को ज्यादातर प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। इसका कारण शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीआईपी मूवमेंट और बारिश बताया जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इधर, दो दिन से बरसात भी हो रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कही यह बात..
बताते हैं कि इसलिए शहर में प्राइवेट स्कूलों के मैनेजमेंट ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। बांदा बीएसए अव्यक्त राम तिवारी का कहना है कि बारिश के चलते प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट को सुझाव दिया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा बार एसोसिएशन ने उठाया प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मुद्दा-आयुक्त को ज्ञापन
वे अपने स्वविवेक से स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकते हैं। शहर में वीआईपी मूवमेंट भी रहेगा। पूरे शहर में रूट डायवर्जन लागू है। इसी बीच शाम तक खबर आई है कि शहर के लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों ने अवकाश की सूचना अभिभावकों को व्हाट्सअप मैसेज के जरिए दी है।
ये भी पढ़ें: Banda City: मोबाइल खोलेगा अंजली की मौत का राज! छानबीन में जुटी पुलिस
ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..
बांदा में पुलिस अलर्ट, CM Yogi के दौरे से पहले सुरक्षा जांचने पहुंचे ADG
बांदा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, पुलिस लाइन तिराहे से लेकर..
