Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि अछरौड़ गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई। उसमें गिरने से डूब गई। परिवार के लोगों ने गांव वालों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में देर रात हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई घटना https://samarneetinews.com/girl-dies-due-to-snake-bite-in-banda-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself/...
बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में टेंपो चालक भी शामिल हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बबेरू कस्बे से ऑटो में चार लोग अपने गांव कायल जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो पलटकर पास के तालाब में जा पलटा। चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। मृतकों में कायल गांव के ऑटो चालक गंगाराम मौर्य (36) और राम किशोर मौर्य (65) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ...
युवती की सांप के काटने से मौत, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवती की सांप के काटने से मौत, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में दो असमय मौतों से परिवारों में कोहराम मच गया। एक युवती को जमीन पर लेटे वक्त सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं युवक ने इसलिए मां ने 500 रुपए न दिए तो लगा ली फांसी फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि उसकी मां ने उसे 500 रुपए मांगने पर डांट दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसाप पहली घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव की है। वहां रहने वाले राजकुमार की पत्नी सीमा (35) बीती रात घर में जमीन पर लेटी सो रही थीं। इसी दौरान उनको सांप ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों ने ओझाओं को बुलाकर झाड़फूंक कराई। सुधान न होने पर अस्पताल ले गए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के एक बेटी और दो बेटे हैं। पति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ये...
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, बचने के लिए चलते आटो से कूदी, पुलिस ने..

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, बचने के लिए चलते आटो से कूदी, पुलिस ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कोचिंग जा रही एक छात्रा से आटो में शोहदे ने छेड़छाड़ की। खुद को बचाने के लिए छात्रा चलते आटो से कूद पड़ी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। वहां रहने वाली एक छात्रा आटो से कोचिंग जा रही थी। उसमें एक युवक पहले से बैठा था। छात्रा का कहना है कि युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू की। गले में हाथ डालने लगा तो छात्रा ने चालक से आटो रोकने को कहा। इसपर चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। ऐसे में छात्रा ने जान बचाने के लिए आटो से छलांग लगा दी। ये भी पढ़ें : बांदा में देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह.. छात्रा गंभीर रूप से घायल है। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। तब परिवार के लोग वहां पहुंचे। मामले में ...
देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह..

देवर ने भाभी के दो भाइयों को चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान, पिता को भी नहीं छोड़ा, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक बड़ी घटना हो गई। अपनी बहन लेने गए दोनों भाइयों से देवर ने विवाद किया। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। बीच में बचाने आए पिता को भी चाकू मार दिया। भाभी को नहीं जाने देता चाहता था मायके तीनों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चित्रकूट के कौवांरा गांव के भोला प्रसाद ने अपनी बेटी गुड़िया की शादी छतैनी गांव में की थी। गुड़िया का पति सूरत में रहकर काम करता है। घर पर गुड़िया का अविवाहित देवर रामबाबू और ससुर आदि लोग रहते हैं। कहासुनी बढ़ी तो बौखला गया देवर, घटना के बाद फरार बताते हैं कि देवर रामबाबू अपनी भाभी को आए दिन प्रताड़ित किया करता है। सोमवार को रामबाबू ने गुड़िया से मारपीट भी की। इसपर गुड़िया ने अपने भाई रामदयाल और दिलीप को जानकारी दी। दोनों भाई ई-रिक्शा से छतैनी गांव बहन की ससुराल उसे लेने पहुंचे। ये भी...
Banda : लेडी गैंग की ये 5 शातिर महिलाएं जो पलक झपकते ही उड़ा लेती चेन, लाखों के जेवर संग गिरफ्तार

Banda : लेडी गैंग की ये 5 शातिर महिलाएं जो पलक झपकते ही उड़ा लेती चेन, लाखों के जेवर संग गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस ने महिला चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 5 महिला चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बांदा पुलिस को बड़ी कामयाबी लगभग 4 लाख रुपए के जेवर बरामद किए हैं। इन महिलाओं को जेल भेजा गया है। बताते हैं कि ये महिलाएं दंगल और मेलों-मंदिरों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों के गले से चैन पार कर देती थीं। हाल में इन महिलाओं ने थाना जसपुरा क्षेत्र के झंझरीपुरवा मेले में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि जसपुरा पुलिस ने चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये भी पढ़ें : बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर पांच महिला चोर पकड़ी गई हैं। इन महिलाओं ने दो दिन पहले झंझरीपुरवा में मेले से महिलाओं के 09 मंगलसूत्र व 1 चैन चोरी की थी। पुलिस ने सभी बरामद कर लिए हैं। ब...
दर्दनाक : बांदा में बाइक से गिरी महिला की मौत, एक और घायल ने तोड़ा दम

दर्दनाक : बांदा में बाइक से गिरी महिला की मौत, एक और घायल ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा की रहने वाली एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजाबाई (62) पत्नी पंचा सोमवार सुबह अपनी बहन की बहू गंगोत्री और पड़ोसी पप्पू के साथ बाइक से नरैनी रोड स्थित देव स्थान जा रही थीं। तभी नरैनी के पास बाइक चला रहे पप्पू ने उसपर से नियंत्रण खो दिया। राजाबाई बाइक से नीचे गिर पड़ीं। परिवार में 4 बेटियां, पति की पहले हो चुकी मौत उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मृतका के भांजे राजेश का कहना है कि उसके 4 बेटियां हैं। पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब उनका भी निधन हो गया। कमासिन में हुए हादसे में घायल ने भी तोड़ा दम उधर, दो बाइकों की टक्कर में घायल कमासिन थाना क्षेत्र के अंडौली गांव के संतोष (30) की घायल हालत में मौत हो गई। वह बीते रविवार शाम को हादसे में घायल...
बांदा की छात्रा प्रेमी से मिलने पुणे पहुंची, घर से बटोर ले गई नगदी-जेवर भी, 6 के खिलाफ FIR..

बांदा की छात्रा प्रेमी से मिलने पुणे पहुंची, घर से बटोर ले गई नगदी-जेवर भी, 6 के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रेमी के चक्कर में पड़ी स्नातक छात्रा उससे मिलने पुणे जा पहुंची। इतना ही नहीं साथ में घर में रखी नगदी-जेवर भी बटोर ले गई। रात में पिता की आंख खुली को बेटी घर से गायब थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। फिर पता चला कि वह अपने प्रेमी के पास पुणे पहुंच गई है। अब पीड़ित पिता ने बेटी के प्रेमी की बहन-बहनोई समेत 6 पड़ोसियों के खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पचनेही की सहेली, ओरन-कालूकुआं के युवक भी आरोपी जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली स्नातक दूसरे साल की छात्रा के पिता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 23 सितंबर की सुबह 3 बजे वह लघुशंका के लिए जागे तो घर से बेटी को गायब पाया। प्रेमी के बहन-जीजा समेत 6 के खिलाफ साजिश का आरोप रिश्तेदारों, परिचितों से जानकारी की, लेकिन बेटी का कहीं क...
बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के चंद्रभवन (45) ठेकेदार थे। अपने साथी मुन्ना (32) के साथ आज दोपहर अतर्रा से बाइक से गांव जा रहे थे। हाइवे बड़ी नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छिटककर दूर गिरे। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने घायल ये भी पढ़ें : बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल.. चंद्रभवन को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली। कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक मजदूरों की ठेकेदारी करते थे। http...
बांदा में ट्रेन से लखनऊ की महिला समेत दो की गिरकर मौत, बागेश्वरधाम से..

बांदा में ट्रेन से लखनऊ की महिला समेत दो की गिरकर मौत, बागेश्वरधाम से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन से गिरकर लखनऊ की वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। शवों को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली मृदुला शुक्ला (70) पत्नी सुंदरलाल शुक्ला परिवार के साथ बागेश्वरधाम दर्शन करने गई थीं। शनिवार रात वह अंबेडकरनगर से प्रयागराज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रही थीं। बागेश्वरधाम से लौट रही थीं लखनऊ की मृदुला शुक्ला बताते हैं कि ट्रेन बांदा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ठीक से रुकी भी नहीं थी कि मृदुला नीचे उतर पड़ीं। वह गिर पड़ीं और थोड़ी दूर तक घिसटती भी चली गईं। उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बांदा जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के बेटे मणिकांत शुक्ला का कहना है कि पिता किसान...