Saturday, March 7सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

अपना भला करना है तो पहले दूसरों का भला कीजिए- आयुक्त

अपना भला करना है तो पहले दूसरों का भला कीजिए- आयुक्त

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः विकासभवन में आज जलसंकट से निपटने को लेकर अधिकारियों और किसानों की एक कार्यशाला हुई। इसमें जलसंकट से निपटने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने अपनी बात रखी और अधिकारियों ने अपने सुझाव। इस तरह कई बड़ी बातें सामने निकलकर आईं। इस बैठक में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल रामविशाल मिश्रा भी मौजूद रहे। विकास भवन में किसानों संग अफसरों ने किया जलसंकट से निपटने को विचार-विमर्श  विकास भवन बांदा में जल संकट से निपटने के लिए बैठक हुई किसानों स्वैच्छिक संगठनों प्रशासनिक अधिकारियों ने आपस में 4 घंटे 30 मिनट मंथन किया। आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि जल बचाना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इस पृथ्वी पर जितने भी जीव हैं सभी को ईश्वर ने बनाया है। सभी को भोजन का अधिकार है। कहा कि कोई किसी का भोजन ना छीने। यही अच्छा मार्ग है। आयुक्त ने कहा कि यदि हम अपना भला चाहते हैं तो हमें दूसरे...
महोबा में बालू लदा ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

महोबा में बालू लदा ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

Breaking News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः जिले के थाना जैतपुर क्षेत्र पर पास पर बालू से लदा एक ट्रेक्टर अचानक पलटा खा गया। किसी तरह लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन तबतक ट्रैक्टर और ट्राली के बीच दबने से ड्राइवर ब्रजेश (23) साल निवासी वाघोरा की हालत मरणासन्न हो चुकी थी। ओवरलोड ट्रैक्टरों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, आए दिन हो रहे हादसे   आसपास के लोग उसे लेकर जैतपुर स्वस्थ केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि जिले में ओवरलोड ट्रैक्टर जमकर चल रहे हैं जिनपर पुलिस कोई लगाम नहीं कस रही है। बताया जाता है कि पुलिस की मिलीभगत से ही ट्रैक्टर चालक ओवरलोड ट्राली भरकर तेज रफ्तार ट्रैक्टर दौड़ाते हैं और खुद भी हादसे का शिकार होते हैं और दूसरों की भी जान ले डालते हैं लेकिन इलाके की पुलिस...
बांदा पहुंचे सिंचाई मंत्री ने कोतवाली का किया मुआयना

बांदा पहुंचे सिंचाई मंत्री ने कोतवाली का किया मुआयना

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी सरकार के सिंचाई मंत्री कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पत्रकारों से भी वार्ता की। कहा कि लोगों की समस्याएं जल्द दूर करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद सिंचाई मंत्री शहर कोतवाली का मुआयना करने पहुंचे। वहां पुलिस अधीक्षक शालिनी ने उनको पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी। कोतवाली का मुआयना करने के बाद वे कालिंजर के लिए निकल गए। इस दौरान उनका शहर के मुख्य चौराहे पर स्वागत भी हुआ। बताया जाता है कि सिंचाई मंत्री कालिंजर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। वहां उनका चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनने का भी कार्यक्रम है।  ...
चौपाल में भाजपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन

चौपाल में भाजपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं, समाधान का आश्वासन

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिन्दवारी ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पलरा सेक्टर के ग्राम गजनी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रहीं लोक कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी ली गई। वहीं योजनाओं को रफ्तार देने के निर्देशों के साथ-साथ क्रियान्वयन में  लेटलतीफी के चलते जनता को हो रही परेशानियों के लिए नाराजगी व्यक्त की गई। तिंदवारी के गजनी गांव में हुआ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, जनता से पूछा योजनाओं का हाल  ग्राम गजनी में आयोजित चौपाल के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी भाजपा आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं में लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशासनिक शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं को अटकाने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। चौपाल के दौरान जनमानस द्वारा गांव में लो वोल्टेज की समस...
बांदाः अज्ञात किशोर का शव मिला, हादसे में मौत की आशंका

बांदाः अज्ञात किशोर का शव मिला, हादसे में मौत की आशंका

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक लगभग 17 साल के किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यह शव सड़क के किनारे पड़ा मिला है और क्षतविक्षत है। प्रथमदृष्टया शव को देखकर लग रहा है कि उसकी मौत किसी वाहन की चपेट में आने के कारण हुई है। पुलिस भी फिलहाल यही मानकर चल रही है। सही कारण पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस चौकी इंचार्ज शिवसागर ने बताया है कि सड़क हादसे में किशोर घायल हुआ है जिसकी मौत हो गई है। मरने वाला किशोर कत्थई रंग की पेंट व सफेद-नीली शर्ट पहने हुए था। उसने नीले रंग की बनियान पहन रखी है।...
बांदा में महिला बच्चों के साथ लापता, रिपोर्ट दर्ज

बांदा में महिला बच्चों के साथ लापता, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी के रामनगर मुहल्ले में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। वहां किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पत्नी बच्चे के साथ लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पीड़ित को शक है उसकी पत्नी का कहीं अपहरण हो गया है या किसी ने उसके साथ कुछ बुरा करके उसकी हत्या कर दी है। उधर, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित फतेहपुर जिले के गांव मोहना थाना क्षेत्र के   कल्याणपुर का रहना वाला है। पीड़ित व्यक्ति बांदा के तिंदवारी में रहकर काम करके परिवार का पालनपोषण कर रहा है। कस्बे में ही किराये का मकान लेकर परिवार को रखे हुए था। उसका कहना है कि बीते दिन काम से बाहर आया था और वापस लौटा तो पत्नी और बच्चे कमरे में नहीं थे। आसपास पूछने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला।...
चित्रकूट में अनियंत्रित बुलेरो पलटी, महोबा के 2 की मौत, चार घायल

चित्रकूट में अनियंत्रित बुलेरो पलटी, महोबा के 2 की मौत, चार घायल

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः  श्रद्धालुओ से भरी बुलेरो अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराई। तेज रफ्तार होने की वजह से बुलेरो सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि महोबा जिले के बांधी गांव के श्रद्धालु इलाहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान रैपुरा थाना क्षेत्र में भौंरी गांव के समीप गाड़ी का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार बुलेरो  अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई और दूर तक रगड़ती चली गई। उसमें बैठे लोगों को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची रैपुरा पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल चित्रकूट भिजवाया। वहां चारों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। ...
..अब दुनिया सुनेगी बुंदेलखंड के किलों की वीर गाथा

..अब दुनिया सुनेगी बुंदेलखंड के किलों की वीर गाथा

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
नई पर्यटन नीति 2018 में बुंदेलखंड पर योगी सरकार का खास फोकस समरनीति न्यूज, बांदाः  किलों का प्रदेश कहे जाने वाले बुंदेलखंड के लिए एक अच्छी पहल हो रही है। उपेक्षित ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए यूपी की योगी सरकार ने बड़ी तैयारी की है। बड़े स्तर पर योजना बनाकर सरकार बांदा के कालिंजर, चित्रकूट, महोबा, चरखारी, ललितपुर और देवगढ़ के साथ ही झांसी के कई ऐतिहासिक स्थलों को संवारते की योजना पर काम कर रही है। ये सबकुछ नई पर्यटन नीति 2018 के तहत हो रहा है। इस नई नीति के तहत उत्तर प्रदेश खासकर बुंदेलखंड पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। सरकार के सूबेभर के पर्यटन स्थलों के विकास के सभी प्लान में बुंदेलखंड   बताते हैं कि पर्यटन को बढ़ावा देने को योजना के अंतर्गत अलग-अलग पर्यटन सर्किट बनाए गए हैं। इनमें लगभग सभी सर्किटों में बुंदेलखंड को शामिल किया गया है। जैसे जैम, स्तूप, कृष्णा स...
डंफर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल, पशु की मौत

डंफर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, दो घायल, पशु की मौत

बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः ग्राम खन्ना निवासी राम मिलन (40) अपने साथी गांव के ही श्रीपाल (42) के साथ बैलगाड़ी लेकर गांव से निजी काम से पास के गांव जा रहे थे। इसी दौरान सरकारी अस्पताल के पास मोड़ पर पीछे से एक तेज रफ्तार डंफर ने उनकी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। इससे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मरणासन्न हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। लोगों ने घायलों की संभाला और एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। उधर, डंफर वाला मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकला। बताया जाता है कि राममिलन और श्रीपाल को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मौदहा अस्पताल भिजवाया।...
यमुना में कूदी महिला, आसपास के लोगों ने बचाई जान

यमुना में कूदी महिला, आसपास के लोगों ने बचाई जान

बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के सजेती थाना क्षेत्र में भैरमपुर गांव निवासी एक महिला शांति देवी (40) ने पारिवारिक कलह के चलते यमुना में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला गृह कलेश से परेशान थी। उसको समझा-बुझाकर शांत किया गया है। साथ ही उसका इलाज चल रहा है।...