Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पहुंचे सिंचाई मंत्री ने कोतवाली का किया मुआयना

बांदा कोतवाली में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, एसपी शालिनी से व्यवस्था की जानकारी लेते हुए।

समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी सरकार के सिंचाई मंत्री कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पत्रकारों से भी वार्ता की। कहा कि लोगों की समस्याएं जल्द दूर करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद सिंचाई मंत्री शहर कोतवाली का मुआयना करने पहुंचे। वहां पुलिस अधीक्षक शालिनी ने उनको पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी। कोतवाली का मुआयना करने के बाद वे कालिंजर के लिए निकल गए। इस दौरान उनका शहर के मुख्य चौराहे पर स्वागत भी हुआ। बताया जाता है कि सिंचाई मंत्री कालिंजर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। वहां उनका चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनने का भी कार्यक्रम है।