Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में पदमाकर चौराहे पर दो गुटों में फायरिंग से दहशत

बांदा में पदमाकर चौराहे पर दो गुटों में फायरिंग से दहशत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में मंगलवार रात सरेआम दो गुटों में गोलियां चल गईं। शहर के व्यस्तम घनी आबादी वाले पदमाकर चौराहे पर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए। गोली चलाने के बाद दोनों गुटों के लोग वहां से हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। ये भी पढ़ेंः बांदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कानपुर रेफर.. इस मामले में बलखंडीनाका पुलिस चौकी इंचार्ज उपेंद्र कुमार ने बताया है कि दो गुटों के बीच गोली चलने की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष के युवक के बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया था। उसके बाद गोलीबारी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ...
बांदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कानपुर रेफर..

बांदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, कानपुर रेफर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने वाले लोगों का पता नहीं चला है। वहीं गोली लगने के बाद घायल की हालत बेहद गंभीर हो गई। इससे परिवार के लोग उसे चिंताजनक हालत में कानपुर ले गए। वहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। छानबीन में जुटी पुलिस, गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर  बताया जाता है कि बबेरू कस्बा निवासी लखनऊ सिंह का पुत्र 22 वर्षीय सत्यम कहीं जा रहा था। इसी दौरान दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाईं तरफ सीने में लगी। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ये भी पढ़ेंः इकलौते बेटे की जंगल में लटकती मिली लाश देख बेहाल मां-बाप ने कहा हत्या.. वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना बबेरु कस्बे क...
बांदाः अवैध रिफलिंग के दौरान लगी आग में धमकों के बीच धू-धूकर जलीं गाड़ियां

बांदाः अवैध रिफलिंग के दौरान लगी आग में धमकों के बीच धू-धूकर जलीं गाड़ियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में अवैध रिफलिंग का धंधा अब लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। शहर के व्यस्तम इलाके में इंदिरानगर गेट के पास अवैध रूप से की जा रही गैस रिफलिंग के दौरान आग लग गई। यह आग उस समय लगी जब दुकानदार घरेलू गैस के सिलेंडर से एक मारूति वैन की गैसकिट में गैस भर रहा था। इसी दौरान आग लग गई और देखते ही देखते आग ने मारूति वैन और पास के नर्सिंग होम के बाहर खड़ी पलसर गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। शहर के इंदिरानगर में सिद्दीकी कामलेक्स के पास अवैध रूप से होता था गैस रिफलिंग का काम  इसके बाद दोनों गाड़ियां धू-धूकर जल उठीं। आसपास के लोगों में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। लोगों को डर था कि कहीं आग में सिलेंडर न फट जाएं। लेकिन गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटे। लोगों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़...
जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 हजार कैदी

जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 हजार कैदी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः प्रदेश की जेलें क्षमता से ज्यादा बंदियों की मौजूदगी के कारण पूरी तरह से ओवरक्राउडेड हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार ने अब 10 साल से ज्यादा की उम्रकैद की सजा काट चुके कैदियों को रिहा करने की योजना तैयार की है। इससे जेल को भी राहत मिलेगी और साथ ही बंदियों की सुधार की दिशा में भी काम होगा। ये बातें रविवार को फतेहपुर पहुंचे जेल राज्यमंत्री जय कुमार जैकी का बड़ा बयान सामने आया है। जेलमंत्री बोले, ओवरक्राउडेड जेलों में 54 फीसदी ज्यादा कैदी हैं बंद  जेल मंत्री जैकी ने कहा कि जेलों की हालत ओवरक्राउडेड हो चुकी है और इस समय जेलों में 54 प्रतिशत तक ओवर क्राउडेड है। ऐसे में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे ऐसे कैदियों को रिहा किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में थानेदार और मुंशी की प्रताड़ना से तंग आ महिला सिपाही ने मौत को लगाया गले, मुकदमा  रिहा वही कैदी होंगे जिनको 12 ...
इकलौते बेटे की जंगल में लटकती मिली लाश देख बेहाल मां-बाप ने कहा हत्या..

इकलौते बेटे की जंगल में लटकती मिली लाश देख बेहाल मां-बाप ने कहा हत्या..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में जंगल में लटका हुआ मिला है। अपने माता-पिता की इकलौती संतान इस युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वाले युवक के माता-पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के भैरमपुरवा गांव का है मामला  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। बताया जाता है कि तिंदवारी के मजरा भैरमपुरवा (बेंदा) गांव में रहने वाले नीतू राम वर्मा का 22 साल के इकलौते बेटे का शव जंगल में पेड़ से लटकता पाया गया। ये भी पढ़ेंः ललितपुर के एसडीएम ने होमगार्ड की रायफल से खुद को गोली मारी, मौके पर मौत लोगों ने देखने के बाद परिवार के लोगों को जानकारी दी। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ...
ललितपुर के एसडीएम ने होमगार्ड की रायफल से खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

ललितपुर के एसडीएम ने होमगार्ड की रायफल से खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः ललितपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ललितपुर के मढ़ावरा के एसडीएम हेमेंद्र कुमार सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी है। खुदकुशी की यह घटना एसडीएम के सरकारी आवास की है। घटना से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह मौके पर हैं और पुलिस की फारेंसिक टीम जांच कर रही है। होमगार्ड से देखने के बहाने ली रायफल, कमरे में कनपटी से सटाकर मारी गोली  बताया जाता है कि आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उप जिलाधिकारी मढ़ावरा हेमेंद्र कुमार सिंह अपने सरकारी आवास पर मौजूद थे। वह काफी परेशान थे। इसी दौरान उन्होंने अपने हमराही होमगार्ड से देखने के बहाने उसकी रायफल ले ली। रायफल लेकर वे कमरे के अंदर चले गए। ये भी पढ़ेंः समरनीति न्यूज अपडेटः जहर खाने के कारण सुबह से वेंटिलेटर पर आईपीएस सुरेंद...
चेहरा कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं हुई पहचान  

चेहरा कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं हुई पहचान  

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति की चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने उसके शव को नाले में फेंक दिया। देखने में मृतक मजदूर तबके का लग रहा है। बताया जाता है कि मरने वाले की उम्र लगभग 40 साल के आसपास है। घटना की जानकारी पुलिस को उस वक्त हुई। जब सुबह गांव के लोग उधर से गुजरे और उन्होंने शव को पड़े देखा। कमासिन थाना क्षेत्र में सुबह ग्रामीणों ने देखा शव  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की। लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाले व्यक्ति की चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र की है। वहां बंथरी गांव में कलिंद नाला है। जहां लोगों ने आज सुबह एक शव पड़ा देखा। ये भी पढ़ेंः  विवेक की पत्नी ने मांगा एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, योगी बोले-जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच हांलाकि पुलिस का कहना है कि फिर भी आसपास...
हमीरपुर के डीएम-एसपी दोनों नपे, कंस वध मेले में बवाल पर सीएम नाराज

हमीरपुर के डीएम-एसपी दोनों नपे, कंस वध मेले में बवाल पर सीएम नाराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः हमीरपुर में कंस वध मेले के दौरान भड़के उपद्रव के मामले में जिस तरह से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही बरती है उससे मुख्यमंत्री योगी खासे नाराज हैं। बीती देर शाम मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के जिलाधिकारी राजेंद्र प्रताप पांडेय और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह दोनों को हटा दिया। कंसवध मेले में भड़के उपद्रव के चलते गिरी गाज, एएसपी लाल साहब यादव पहले हटाए जा चुके  उनके स्थान पर 2006  बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अबतक विशेष सचिव गृह के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के मामले में पति, सास-ससुर पर मुकदमा, ससुर गिरफ्तार  इसी तरह गोरखपुर में पीएसी की 26वीं वाहिनी में सेनानायक 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमराज मीना को हमीरपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि ह...
बाबा कामतानाथ की धरती से पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल, बोले ! इस चौकीदार ने चोरी कर ली

बाबा कामतानाथ की धरती से पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल, बोले ! इस चौकीदार ने चोरी कर ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, चित्रकूट/बांदाः भाईयों और बहनों देश के चौकीदार ने चोरी कर ली है और इसलिए ट्रेनें खालीं, बसें खालीं और उनके (पीएम मोदी) के भाषण में कुर्सियां खाली हैं। इन बातों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज चित्रकूट यानी बाबा कामतानाथ की धरती से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। यहां आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि "पीएम मोदी ने देश को लूटा है इसलिए अब जनता का विश्वास उनसे उठ गया है।" राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने राफेल डील पर देश को धोखा दिया है और अब अब जनता का विश्वास सरकार से उठ गया है। चित्रूकट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम मन की बात नहीं करते बल्कि हम आपके यानी जनता के मन की बात सुनना चाहते हैं। कहा कि सरदार पटेल ...
हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः  हमीरपुर और प्रतापगढ़ के एडिश्नल एसपी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। दोनों ही जगह के एएसपी को हटा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने सूबे के 13 एडिश्नल एसपी के तबादले किए हैं। इनमें गोरखपुर, कानपुर और रामपुर के एएसपी भी शामिल हैं। एडिश्नल एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अभिसूचना विभाग से एएसपी कुंभ मेला इलाहाबाद बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी से हटा दिया गया है। उनको उप सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी बनाया गया है। कई एडनिश्नल को पीएसी में भेजा गया, कई को जिलों की कमान  एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से हटाकर एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी बनाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर के एसपी सिटी के पद से हटाकर एडिशनल एसपी रामपुर के पद पर तैनात किया गया है। ये भी ...