बांदा में जहर खाने से किसान तो बिच्छू के काटने से बालक की मौत
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग घटनाओं में जिले में एक 8 साल के बच्चे समय दो लोगों की असमय मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुमरिया डेरा गांव निवासी किसान रविंद्र सिंह (48) ने गुरुवार रात को खाना खाने के बाद कीटनाशक पी लिया। इसके बाद रात तड़के सुबह करीब 3 बजे परिवार के लोगों को उनकी हालत बिगड़ने पर पता चला। परिवार के लोग जसपुरा स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल में मृत घोषित हुए
वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई लोकेश सिंह ने बताया है कि 13 बीघा जमीन में खेती किसानी करके रविंद्र अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। कहा कि अन्ना मवेशियों ने उनकी फसल बर्बाद कर दी थी। इसलिए उन्होंने जान दे दी है। उधर, कुछ लोग पत्नी से विवाद को भी घटना का कारण बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
...









