Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप

महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले से रविवार को बड़ी वारदात सामने आई है। एक ग्राम प्रधान की दिनदाहड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात के पीछे चुनावी रंजिश वजह बताई जा रही है। वारदात अजनर थाना क्षेत्र के अकोना गांव में हुई। आरोप है कि अकोनी के प्रधान राजू कुशवाह को पूर्व प्रधान एवं हिस्ट्रीशीटर सुखराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि वारदात उस वक्त हुई जब ग्राम प्रधान राजू ड्रोन कैमरे से चकबंदी कराने गांव पहुंचे थे और वहां कलई डलवा रहे थे। बताते हैं कि पूर्व प्रधान ने पहले उनको लाठी-डंडों से पीटा। फिर उनको गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। ...
Unlock-5 : यूपी में 19 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खास खबर..

Unlock-5 : यूपी में 19 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खास खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना संक्रमण के संकट के चलते मार्च से यूपी में बंद चल रहे स्कूलों को लेकर खास खबर सामने आई है। 19 अक्टूबर से स्कूल खुलने जा रहे हैं। हालांकि, पहले चरम में फिलहाल कक्षा-9 से लेकर कक्षा-12 तक की क्लास ही चलेंगी। यह क्लास भी डबल शिफ्ट यानि दो पालियों में चलेंगी। बताते हैं कि कक्षा-9 और कक्षा-10 के विद्यार्थी पहली पाली में पढ़ाई करेंगे। इसके बाद कक्षा-11 और कक्षा-12 के विद्यार्थी दूसरी पाली में पढ़ाई करेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके, इसलिए पहले दिन क्लास के सिर्फ 50 फीसद बच्चे ही बुलाए जाएंगे। बाकी के 50 फीसद बच्चे अगले दिन बुलाए जाएंगे। अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य सबसे खास बात यह है कि यूपी के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को स्कूल-कालेज बुलाने के लिए अभिभावकों की लिखित तौर पर सहमति ल...
बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देर शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय तुलसी स्वरूप होटल में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने अवगत कराया कि विगत दिनों अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अमित गुप्ता मनीष के ताऊ केदारनाथ गुप्ता का निधन हो गया। इसी तरह अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजू त्रिपाठी राज के पिता नीलकंठ त्रिपाठी का भी देहांत हो गया। सभी व्यापारियों ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन रहकर आत्मा की शांति को प्रार्थना की व्यापारियों ने दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, जिला महामंत्री अमित सेठ भोलू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, मंडल महामंत्री...
Update : बांदा में युवक ने पत्नी की गर्दन काटी, कटा सिर लेकर पहुंचा कोतवाली

Update : बांदा में युवक ने पत्नी की गर्दन काटी, कटा सिर लेकर पहुंचा कोतवाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को जिले के बबेरू कस्बे में एक ह्रद्यविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, अमलोहरा गांव के रहने वाले किन्नर यादव ने अपनी 30 साल की पत्नी का सिर फरसे से काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर हाथ में लेकर कोतवाली पहुंच गया। उसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। रोकने की कोशिश करने वालों पर आक्रमण इस दौरान लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने परसा हाथ में लेकर उनको दौड़ा लिया। इस दौरान उसने एक संविदा लाइनमैन को भी परसा मारकर घायल कर दिया। पत्नी हैं कि किन्नर यादव और उनकी पत्नी विमला के दो बेटे हैं। आरोपी पटाखा बनाने की फैक्ट्री में मजदूर है। बताते हैं कि घटना का कारण आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। विद्युत लाइनमैन को भी घायल किया बताया जाता है कि आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसने ...
बांदा : थाने में अचानक IG को सामने देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े

बांदा : थाने में अचानक IG को सामने देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के आईजी/डीआईजी के.सत्यानारायणा ने तिंदवारी थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में आईजी के अचानक पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में व्यवस्थाएं ठीक की गईं। आईजी को सामने देख थाने के पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि, सबकुछ ठीक रहा। इस दौरान आईजी नारायाणा ने थाने की हवालात, वहां लगे सीसीटीवी, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा।आईजी नारायाणा ने कोविड डेस्क के साथ ही थाना परिसार में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को भी जांचा-परखा। साथ ही थाने में बनने वाली नई निर्माणाधीन पुरुष बैरक और विवेचना कक्ष का भी निरीक्षण किया। पैदल गश्त और आम लोगों की समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि लंबित विवेचनाओं को समय रहते निस्तारित किया जाए। आईजी ने थाना प्रभारी से अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सम्मेलन और उनकी समस्याओ...
बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के पाॅश इलाके में प्रमुख सड़क पर एक माॅल संचालक गेट बनाकर कब्जा करने को लेकर 'समरनीति न्यूज' द्वारा प्रकाशित खबर का आज गुरुवार को बड़ा असर हुआ। प्रशासन ने खबरों का संज्ञान लिया और माॅल संचालक के गेट व झंडे आदि को जेसीबी से हटा दिया गया। साथ ही अधिकारियों ने माॅल संचालक को चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिन के भीतर सिद्दीकी कांप्लेक्स के सामने सड़क पर रखे जनरेटरों को भी हटा लिया जाए। वरना उनको जब्त कर लिया जाएगा। दरअसल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल और सीओ सिटी आलोक मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह और सीओ श्री मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को सचेत कर दिया गया था। इस मौके पर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अतिक्र...
बांदा में 4 साल की मासूम बच्ची समेत 12 नए कोरोना संक्रमित

बांदा में 4 साल की मासूम बच्ची समेत 12 नए कोरोना संक्रमित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए केस सामने आए हैं। इनमें एक साल की बच्ची भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2192 हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस 342 बताए जा रहे हैं। यह जानकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी जांच रिपोर्ट से मिली है। बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमित मिले मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों को दबाएं दी जा रही हैं। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। संक्रमितों का इलाज हुआ शुरू बताया जाता है कि कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में कुल 12 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार शास्त्रीनगर में 1, पसरहर गांव में 4 साल की मासूम बच्ची समेत दो संक्रमित मिले हैं। इसी तरह अतर्रा क्षेत्र में महोतरा गांव में 1, अलीगंज में 2, अलिहा गांव में 2, कालूकुआं में...
बांदा में महेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

बांदा में महेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : न्यायालय की ओर से गठित किए गए महेश्वरी देवी विराजमान मंदिर ट्रस्ट की प्रथम पूर्ण बैठक आज बुधवार को आयोजित हो गई। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। वहीं सीओ सिटी आलोक मिश्रा और नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों का चयन कर उनको शपथ दिलाई गई। बाबूलाल गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया महेश्वरी देवी विराजमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से हाथ उठाकर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इनमें बाबूलाल गुप्ता को अध्यक्ष/प्रबंधक, बद्री प्रसाद धुरिया को मंत्री, मयंक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और श्रीप्रकाश एडवोकेट को विधिक सलाहकार पद के लिए चुना गया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर की पत्रिता को बनाए रखने के लिए व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त ...
बांदा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर मंडलीय बैठक की

बांदा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर मंडलीय बैठक की

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा, चुनाव जीतने के लिए बना रहे रणनीति उन्होंने याद दिलाया कि दो विधान दो निशान के विरोध में आंदोलन करने वाले पार्टी के प्रणेता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान आज जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटाकर भाजपा ने साकार किया है। कहा कि अब पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से गंभीर है। ये भी पढ़ें : Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी हम चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एटा विधायक विपिन कुमार वर्मा त...
Update : बांदा से बड़ी खबर : पति-बेटों की मौत से अवसादग्रस्त मां ने खुद को फूंका, बेटा भी झुलसा

Update : बांदा से बड़ी खबर : पति-बेटों की मौत से अवसादग्रस्त मां ने खुद को फूंका, बेटा भी झुलसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बेटों और पति की मौत के बाद से अवसादग्रस्त में रहने वाली एक मां ने खुद को जिंदा फूंक डाला। बाद में चीखती-चिल्लाती आग का गोला बनकर घर से बाहर निकलकर भागी। मां को आग की लपटों में घिरा देख मझला बेटा बचाने को दौड़ा और कोशिश करने लगा। आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। बाद में मां की मौत हो गई, वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, घटना से पूरे गांव में दुख और गम का माहौल है। परिवार के लोग घटना से सदमे में हैं। गिरवां क्षेत्र में आज हुई घटना बताया जाता है कि गिरवां क्षेत्र के महुआ गांव की रहने वाली चौबी देवी (55) पत्नी रामजियावन ने मंगलवार को सुबह घर में कमरे के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। ये भी पढ़ें : यूपी : दिल दहलाने वाली घटना, ब...