Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Update-Banda Big News : बांदा में दो कारों की टक्कर में हाई कोर्ट के अधिवक्ता की मौत, सहायक रजिस्ट्रार रेफर

Update-Banda Big News : बांदा में दो कारों की टक्कर में हाई कोर्ट के अधिवक्ता की मौत, सहायक रजिस्ट्रार रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज रविवार सुबह एक भीषण हादसे में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार एक अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं हाइकोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार गंभीर रूप से घायल हो गए। सहायक रजिस्ट्रार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कार चालक भी घायल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि रविवार सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तिंदवारी रोड पर टोलागांव के पास इनोवा और आल्टो कार में आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। सीओ बबेरू आनंद कुमार पांडे ने बताया कि मृतक अधिवक्ता हाईकोर्ट के थे। कानपुर का रहने वाला युवक घायल इससे आल्टो कार सवार इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता कालिंदीपुर राजरुपपुर निवासी अजय कुमार (45), हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा के रहने वाले सहायक रजिस्ट्रार जगदीश प्रसाद (45) गंभीर रूप से घायल...
चित्रकूट में गर्भवती महिला की हत्या, बेहद उलझी गुत्थी, पुलिस बोली- जल्द सुलझा लेंगे

चित्रकूट में गर्भवती महिला की हत्या, बेहद उलझी गुत्थी, पुलिस बोली- जल्द सुलझा लेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : यूपी के चित्रकूट जिले में आज रविवार को तड़के सुबह एक गर्भवती महिला की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने परिवार की एक महिला व गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, मायके पक्ष के लोग मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उधर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। पति का दूसरों पर आरोप, मायके वालों का पति पर बताया जाता है कि रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव के रहने वाली संगीता देवी (28) की रविवार तड़के सुबह अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया। वह 4 महीने के गर्भ से थीं। पति की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला व गांव के एक ...
महोबा में आखों में मिर्च झोंककर हलवाई से लूट

महोबा में आखों में मिर्च झोंककर हलवाई से लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : शादी-बारातों में मिठाई व खाना बनाने का काम करन वाले हलवाई बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंककर लूट लिया। बताते हैं पीड़ित राजेश रैकवार, जैतपुर गांव के रहने वाले हैं। वह मिठाई बनाने का काम करते हैं। रात एक शादी समारोह में काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीनगर से महेवा गांव के रास्ते में महेवा तिगैला के बाद पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। बाइक, नगदी और मोबाइल लूटा इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तीन में से एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी। आंखों में मिर्च पड़ते ही वह बाइक लेकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक, 1300 रुपए की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। उधर, कुलपहाड़ थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोल...
Cm Yogi ने UP के 56 जिलों को 204 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की दी सौगात

Cm Yogi ने UP के 56 जिलों को 204 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की दी सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यूपी के 56 जिलों में 204 करोड़ की 2095 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाएं सौगात में दीं। सीएम योगी ने कुल 748 मार्गों और पंचायती राज विभाग के माध्यम से 647 करोड़ की लागत से बनने वाले 2000 किमी लंबी संड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। सीएम योगी ने की, पीएम मोदी की प्रशंसा कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़कें ही गांवों की अर्थव्यवस्था का आधार होती हैं। अब पंचायती राज विभाग सड़कों के निर्माण के काम को आगे बढ़ा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना पैसा ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों को दिया है, उसका सही उपयोग हो जाए तो सभी गांवों तक पहुं...
बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली

बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट मची है। वाहनों चालकों को 200 की रसीद देकर 300 से 500 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। सवाल करने पर जवाब मिलता है कि 'क्या करें उपर तक जाता है।' दरअसल, जिला पंचायत से खनिज तहबाजारी का ठेका होता है। लाटरी से होने वाले इस ठेके की अलग ही कहानी है, जो काफी रौचक है। ये ऐसा धंधा है जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर जुड़े हैं। शायद ही कोई राजनीतिक दल ऐसा हो, जिसके रसूखदार इसमें शामिल न हों। ऐसे लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए अपने राजनीतिक सिद्धांतों की बलि चढ़ा रहे हैं। रातों-रात करोड़ों का हो रहा खेल बहरहाल, इसपर अगली खबर पर चर्चा करेंगे। फिलहाल, मुख्य बिंदु तहबाजारी के नाम पर रसीद से दुगनी-तिगुनी रकम वसूली के गड़बड़ झाले की बात पर आते हैं। जिला पंचायत के इस ठेके खनिज तहबाजारी के नाम पर रातों-रात करोड़ों का खेल हो रहा है। राजनीतिक पहुंच और रस...
बांदा DM का औचक निरीक्षण, बिना माॅस्क के टीचर-डबल साइज स्वेटर पर फटकार

बांदा DM का औचक निरीक्षण, बिना माॅस्क के टीचर-डबल साइज स्वेटर पर फटकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज शनिवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां चल रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 कार्य की बारीकियों को जांचा। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय डिंगवाही स्थित मतदान स्थल पर भी पहुंचे। निरीक्षण के बाद प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर खुर्द भी गए। वहां विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय बड़ोखरखुर्द में प्रकाशचंद्र सक्सेना प्रधानाध्यापक व बीएलओ किरन शर्मा, लीला देवी एवं सुपरवाइजर राकेश कुमार लेखपाल उपस्थित मिले। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय डिंगवाही में आशा कुटार एवं बीएलओ गुरुप्रसाद प्रजापति व आरती देवी उपस्थित मिली। निरीक्षण के समय इनके द्वारा माॅस्क नहीं लगाया गया था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए माॅस्क लगाने के कड़े निर्देश दिए। स्कूल का भी नि...
बांदा सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

बांदा सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के डीएम कालोनी रोड स्थित आवास पर स्नातक निर्वाचन मतदाता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील सभी मतदाताओं से की। स्नातक निर्वाचन मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।...
बांदा डीएम के सख्त निर्देश, धान में नमी बताकर किसानों को न लौटाएं

बांदा डीएम के सख्त निर्देश, धान में नमी बताकर किसानों को न लौटाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों से दो टूक कहा है कि किसानों को यह कहकर कतई न लौटाया जाए कि धान में नमी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर नमी ज्यादा है तो किसानों को उसे सुखाने का अवसर दिया जाए। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण कहा कि किसानों को परेशान करने की मंशा से काम किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, शनिवार को जिलाधिकारी अतर्रा क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। जिलाधिकारी मंडी स्थल अतर्रा धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे। वहां मंडी स्थल में भारतीय खाद्य निगम, विपणन शाखा खेत किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, यूपी एग्रो व पीसीएफ के क्षेत्रीय सहकारी समिति तथा कृषक सेवा केंद्र के क्रय केंद्र संचालित हैं।   जिलाधिकारी ने वहां पूरी व्यवस्था देखी। साथ ही धान क्रय की धीमी गति पर केंद...
बांदा में आयुक्त ने गैरहाजिर 3 BLO का वेतन रोका

बांदा में आयुक्त ने गैरहाजिर 3 BLO का वेतन रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त गौरव दयाल ने शनिवार को जीआईसी में उपस्थित 19 बीएलओ के कार्यों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में निरीक्षण किया। अनुपस्थित 3 बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कार्यों का निरीक्षण भी किया आयोग के बिंदुओं पर कार्यों को परखा गया। सुबह 11.20 बजे तक केवल 1 मतदाता ने अपना फार्म 6 जमा किया था। अपर जिलाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इन अभियानों का लाभ ले सके। निरीक्षण में अपर आयुक्त चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, तहसीलदार सदर अवधेश निगम उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें : बांदा जिलाधिकारी बैंकों की हीलाहवाली पर नाराज, सख्त निर्देश...
UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिंदगी में कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिनपर एकदम से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या यूपी से सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। सबकुछ ठीक-ठाक हुआ, लेकिन सुहागरात से पहले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। गोंडा के छपिया क्षेत्र से जुड़ा है मामला हालांकि, लोक-लाज के चलते परिवार के लोग अभी दुल्हन को अपने स्तर से तलाशने में जुटे हैं। दरअसल, पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां एक गांव में बीती 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर क्षेत्र से एक युवक बारात लेकर पहुंचा था। ये भी पढ़ें : सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान.. बताते हैं बाराती बड़ी ही खुशी-खुशी नाचते-झूमते हुए वहां पहुंचे थे। सभी मांगलिक कार्य भी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुए। फेर की रस्म भी सभी की मौजूदगी में प...