Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Good News : बांदा में बनने जा रहा करोड़ों की लागत से BDA का आलीशान भवन, ऐसी होगी तस्वीर

Good News : बांदा में बनने जा रहा करोड़ों की लागत से BDA का आलीशान भवन, ऐसी होगी तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के लिए एक अच्छी खबर है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के प्रयासों के चलते जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय यानी बीडीए का एक आलीशान भवन बनने जा रहा है। शानदार ढंग से डिजाइन हुआ यह दो मंजिला भवन बनने के साथ ही बीडीए की शक्ल-सूरत बदल जाएगी। निश्चित तौर पर विभागीय लोगों की कार्यशैली पर भी असर पड़ेगा। भवन के लिए पंडित दीनदयाल पुरम (नवाब टैंक के सामने) में 4 हजार वर्ग मीटर जमीन चयनित कर ली गई है। टेंडर हो रहे हैं। यह पूरा काम बीडीए खुद पूरा कराएगा। इसलिए काम की गुणवत्ता को लेकर भी बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। जिलाधिकारी के प्रयासों से मिल रही सफलता इस भवन की निर्माण लागत करीब 6 करोड़ रुपए है। जिलाधिकारी ने बताया है कि इस भवन के डिजाइन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा गया है। नक्शा बनकर तैयार हो चुका है और टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कुछ दिनों ...
UP : कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 20 दिन पहले डा. वंदना बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

UP : कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 20 दिन पहले डा. वंदना बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड में हमीरपुर में अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गईं जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वंदना ने अपना कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 20 दिन पहले फिर कुर्सी संभाली है। दरअसल, मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अब हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है। इसके बाद एक बार फिर वह जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। मंगलवार देर शाम लंबी कानूनी लड़ाई के बाद डा. वंदना यादव ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने उनको बधाई दी। मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। हाई कोर्ट के आदेशों के बाद संभाली कुर्सी हाईकोर्ट के आदेश थे, इसलिए अपर मुख्य अधिकारी ने भी बिना देर किए कार्यभार ग्रहण कराया। बताते हैं कि करीब 2 साल 8 महीने पहले सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया था। उन्होंने इसे गलत ठहराते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट का फैसला उनके पक्ष...
बांदा में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

बांदा में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस और किसान दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय अलीगंज से सांसद आवास पर तक प्रदर्शन करते हुए थालियां बजाईं। कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया। कांग्रेसियों ने किसानों के लिए बनाए गए कानून को वापस लिए जाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में देश के इतिहास में ऐसा किसान दिवस आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश के किसान को सड़कों पर अपने हक के लिए मजबूर होकर संघर्ष करना पड़ रहा है। ये भी पढ़ें : शादी में पहुंची मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, 3 के खिलाफ FIR  ...
बांदा में ग्राम्य विकास मंत्री ने सौंपी दीदियों को चाबी

बांदा में ग्राम्य विकास मंत्री ने सौंपी दीदियों को चाबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास, मनरेगा‚ शौचालय आदि के कार्यों में तेजी लाएं। किसान दिवस के मौके पर फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत साक्षी महिला ग्राम संगठन डिंगवाही को ट्रैक्टर की चाभियां भी दीं। योजनाओं की समीक्षा भी की ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत मरौली ग्राम के सरस्वती स्वयं सहायता समूह की शशी दीदी को टाटा मैजिक की चाभी दी गई। मंत्री जी ने समूह की दीदियों को आजीविका से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आर्थिक स्थिति को सुद्रढ़ करें। ये भी पढ़ें : UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त  स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य य...
हमीरपुर : पहले संपत्ति के बंटवारे में पिता की हत्या, फिर थाने में बैठा मुस्कुराता रहा..

हमीरपुर : पहले संपत्ति के बंटवारे में पिता की हत्या, फिर थाने में बैठा मुस्कुराता रहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति के बंटवारे में अपने ही पिता की फरसा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में बैठा मुस्कुराते रहे हत्यारोपी को देखकर हर कोई अचंभित था। ऐसा लग रहा था कि उसे अपने किए पर कोई पक्षतावा नहीं है। बताया जाता है कि हमीरपुर कस्बे के कस्बे के बस स्टैंड के पास रहने वाले मिठाईलाल सोनी के चार बेटे हैं। इनके नाम नीरज, राजेंद्र, अनिल और रामेंद्र सोनी हैं। इनमें से दो बेटों, राजेंद्र और अनिल की शादी हो गई थी। मंगलवार दोपहर रामेंद्र नाम के बेटे ने अपने पिता से घर में रहने के लिए उनसे जगह देने को कहा। मां की तहरीर पर बेटे पर मुकदमा बताते हैं कि पिता का कहना था कि घर में जगह के हिसाब से सभी लोग रह लें। इसपर अलग जगह दिलाने के लिए रुपए मांगने लगा। इसमें पिता ने असमर्थता जताई तो वह पिता से झगड...
बांदा के जीआईसी कालेज में एमडीएम राशन का वितरण

बांदा के जीआईसी कालेज में एमडीएम राशन का वितरण

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संकट के समय बंद चल रहे स्कूलों का एमडीएम राशन वितरण जारी है। मुख्यालय पर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बुद्धराज सिंह यादव व एमडीएम प्रभारी अशोक कुमार साहू द्वारा अपनी देख-रेख में आज मंगलवार को राशन वितरण कराया गया। इस दौरान प्रति छात्र गेहूं 2.450 किलो तथा चावल 4.900 किलो वितरित किया गया। शिक्षकों ने बताया है कि उन्होंने 70 छात्रों का राशन बांटा है। ये भी पढ़ें : मानवता : बांदा पुलिस ने मौत की दहलीज तक पहुंचे प्रेमी युगल को पवित्र बंधन में बांधा..  ...
Breaking News : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर कार में लगी आग, सभी 5 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराकर कार में लगी आग, सभी 5 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज मंगलवार तड़के सुबह यूपी के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। नोएडा की ओर जा रही एक कार 160 किमी के पास कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। बताते हैं कि कार सवार सभी 5 लोग जिंदा जल गए। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग बुझाई। तब पांचों शवों को बाहर निकाला जा सका। कार का नंबर लखनऊ का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मामले में डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। स्विफ्ट डिजायर कार की कंटेनर से टक्कर बताते हैं कि यह दुर्घटना आज तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई। एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर- UP-32 KV 6788 आगरा से लखनऊ की दिशा में जा रही थी। पुलिस का कहना है कि किमी 160 पर खंदौली ...
बांदा में ADG प्रेम प्रकाश ने दिए ये ‘खास निर्देश’, आने वाले दिनों में दिख सकता है असर..

बांदा में ADG प्रेम प्रकाश ने दिए ये ‘खास निर्देश’, आने वाले दिनों में दिख सकता है असर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल मुख्यालय चित्रकूटधाम में अपराध समीक्षा की बैठक के दौरान एडीजी प्रेम प्रकाश ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए। एडीजी ने सभी से अपराध रिकार्ड पर चर्चा की। साथ ही कहा कि रात में गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने सबसे खास निर्देश दिए कि रात में वाहनों की स्पीड चेक की जाए। शाम और रात में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश इससे रात में होने वाले हादसों पर लगाम कसेगी। दरअसल, एडीजी के यह निर्देश इसलिए भी खास हैं, क्यों बुंदेलखंड में रात के वक्त निकलने वाले बालू व गिट्टी के ओवरलोड ट्रक तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। ऐसे में आए दिन हादसों की बात सामने आती है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी ने बताया कि यूपी पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर अपराध समीक्षा की मासिक बैठक आयोजित हो रही है। इसमें बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर के पुलिस अधीक्षकों को बुलाकर जरूरी न...
बांदा में शिक्षक समस्या समाधान दिवस में निपटे 522 मामले

बांदा में शिक्षक समस्या समाधान दिवस में निपटे 522 मामले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिले के सभी ब्लाकों में शिक्षक समस्या समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला कमेटी द्वारा प्रत्येक ब्लाक के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। शिक्षकों की समस्याओं को सुना गया। उनका निस्तारण किया गया। बड़ोखर ब्लाक के अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव और मंत्री राजेश द्विवेदी ने कुल 42 शिकायतीपत्रों, महुआ में केपी सिंह व राजेश्ज्ञ तिवारी ने कुल 61 शिकायती पत्रों तथा नरैनी ब्लाक अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह तथा मंत्री सुनील वर्मा द्वारा कुल 65 शिकायती पत्रों का समाधान किया गया। बाकी समस्याओं का भी जल्द होगा निस्तारण वहीं ब्लाक जसपुरा अध्यक्ष राजवीर सिंह व मंत्री छोटे बाबू प्रजापति द्वारा कुल 34 समस्या समाधान बबेरू के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह व मंत्री विवेक यादव द्वारा कुल 37 प्रार्थना पत्र, तिंदवारी अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव व मंत्री...
बांदा में ABVP ने घोषित की पंडित जेएन महाविद्यालय की इकाई

बांदा में ABVP ने घोषित की पंडित जेएन महाविद्यालय की इकाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय कालेज इकाई की घोषणा की। इसमें कालेज अध्यक्ष अरुण द्विवेदी को बनाया गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों की घोषणा की गई है। घोषित कालेज इकाई में उपाध्यक्ष रवि शुक्ला, धनंजय, शिवम गिरि, महेश पाल बनाए गए हैं। कालेज अध्यक्ष अरुण द्विवेदी को किया गया मनोनीत कालेज मंत्री पद पर प्रज्ञा गुप्ता, कालज सह मंत्री बीनू, शिवम राजपूत, हिमांशु, कालेज एसएफएस प्रमुख छाया, कालेज एसएफडी प्रमुख निशी शुक्ला, कालेज राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख स्नेहा, कालेज खेल प्रमुख रामराज, कालेज मीडिया प्रभारी विमल शुक्ला को बनाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन वहीं कालेज कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर लक्ष्मी, पूर्ति सिंह, प्रतीक्षा, श्ज्ञिवानी, नेहा सिंह, अनामिका, श्रेया आदि को दायित्व सौंपा गय...