Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

UP : मंत्री संजय निषाद पर हमला-घायल, प्रधान समेत 8 के खिलाफ मुकदमा

UP : मंत्री संजय निषाद पर हमला-घायल, प्रधान समेत 8 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बीती रात एक समारोह में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। नाक और चेहरे पर चोट से वह घायल हो गए। उन्हें नाक पर गंभीर चोट पहुंची है। समर्थक और सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं पार्टी के सांसद तीन विधायकों के साथ रात में ही अस्पताल पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात शादी समारोह का मामला जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार देर रात मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित एक समारोह में गए थे। बताते हैं कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें : बिजनौर : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी पुलिस ने मामल...
UP : फेल होने से निराश छात्र ट्रेन के आगे कूदा, फिर ऐसे हुई पहचान..

UP : फेल होने से निराश छात्र ट्रेन के आगे कूदा, फिर ऐसे हुई पहचान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड 10वीं का एक छात्र फेल होने बुरी तरह से निराश हुआ। उसने परेशान होकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बांदा की है। छात्र के पिता का कहना है कि उनका बेटा 10वीं में फेल होने की वजह से काफी परेशान था। इसी के चलते उसने सुसाइड कर ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जसपुरा के कालेज में 10वीं के छात्र थे शिवाजी जानकारी के अनुसार थाना जसपुरा क्षेत्र के कस्बे के शिवाजी (15) मधुसूदनदास आदर्श इंटर कॉलेज जसपुरा में 10वीं के छात्र थे। शनिवार को हाईस्कूल का रिजल्ट आने पर पता चला कि वह फेल हो गए थे। आहत होकर वह घर में बना बताए निकल गए। ये भी पढ़ें : Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा बताते हैं कि रविवार सुबह उनका शव हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेल पटरी पर छत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। जानकारी पर रेलव...

बांदा में हादसे में दुकानदार की मौत, जून में होनी थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक हादसे में कार की टक्कर से एक दुकानदार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की अगले महीने शादी होनी थी। जानकारी के अनुसार गिरवां के सोहाव गांव के रोहित मिश्रा (24) गिरवां कस्बे में चाय की दुकान चलाते थे। कार की टक्कर से हुआ हादसा रोज की तरह शनिवार रात वह दुकान बंद करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सुखारी पुरवा के पास सामने से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित उछलकर खेतों में जा गिरे। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर...
‘जेल में CM केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं वो लोग’, रांची में सुनीता केजरीवाल के आरोप

‘जेल में CM केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं वो लोग’, रांची में सुनीता केजरीवाल के आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : "वो लोग सीएम केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं। उनके खाने पर नगर रखने के लिए कैमरे लगवाए हैं, एक-एक निवाले पर नजर रख रहे हैं।" ये आरोप आज झारखंड की राजधानी में हुई विपक्षी गठबंधन की रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लगाए। उन्होंने सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं। https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1782034664909074676 रैली को संबोधित करते हुए सुनीता ने कहा कि उनके पति अरविंद केजरीवाल को सत्ता का लालच नहीं था। वह सिर्फ देश सेवा के लिए राजनीति में आए। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके पति के हर निवाले पर नजर रखी जा रही है। वह एक शुगर के मरीज हैं और वह पिछले 12 साल से हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं। उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ...
“जो चुनाव नहीं जीत पाते…”, पीएम मोदी का सोनिया पर बड़ा हमला

“जो चुनाव नहीं जीत पाते…”, पीएम मोदी का सोनिया पर बड़ा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : लोकसभा चुनाव में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ''जो लोग चुनाव नहीं जीत सकते थे, उन्होंने मैदान पहले ही छोड़ दिया'' और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनकर संसद में पहुंच गए हैं। राहुल गांधी पर भी साधा निशाना पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। कहा कि कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को कांग्रेस के एक नेता मीडिया की बैठक में बड़े रौब से फाड़कर फेंकते हैं। ये भी पढ़ें : काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर.. कहा कि दोषी सांसदों को अयोग्यता से बचाने के लिए सरकार के अध्यादेश को फाड़कर फेंका था। बताते चलें कि कुछ महीने पहले सोनिया गांधी राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा ...
बड़ी खबर : मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का वोटिंग के अगले दिन निधन

बड़ी खबर : मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का वोटिंग के अगले दिन निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Sarvesh Singh Death News : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ है। इसमें मुरादाबाद सीट के लिए भी वोटिंग हुई। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने 5 बार के विधायक सर्वेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। बताते हैं कि चुनाव में मतदान के बाद सर्वेश सिंह एम्स में इलाज को गए थे। वहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। पांच बार विधायक रहे, हार्ट अटैक से निधन जानकारी के अनुसार रविवार को सर्वेश सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। बताते हैं कि देर रात उनका शव घर पहुंचेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सर्वेश सिंह पर दोबारा भरोसा जताया था। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड रिजल्ट-2024 : सीतापुर का बजा डंका 10वीं...
BreakingNews : बांदा में सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

BreakingNews : बांदा में सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना ने सभी को रुला दिया। दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोग भी शोक में है। घटना बांदा कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के राजेश की बेटी 7 साल की लक्ष्मी अपने छोटे भाई आशीष (5) के साथ घर के बाहर खेल रही थी। नहाते समय तालाब में समाए कुछ देर बाद घर के पास स्थित तालाब में दोनों नहाने लगे। बताते हैं नहाते समय पैर फिसलने से दोनों डूब गए। बच्चों की मां पानकुमारी ने बच्चों के न लौटने पर उन्हें तलाशना शुरू किया। काफी देर तक दोनों की तलाश की गई। ये भी पढ़ें : UP : इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में मौत, उल्टा लटकर युवक कर रहा था स्टंटबाजी शाम करीब 4 बजे दोनों के शव तालाब में उतराते हुए दिखाई दिए। परिवार में कोहराम मच गया। जी...
UP Board Result 2024 : बांदा की सुरभि ने 12वीं में प्रदेश में 8वीं तो अंजलि ने 10वीं रैंक की हासिल

UP Board Result 2024 : बांदा की सुरभि ने 12वीं में प्रदेश में 8वीं तो अंजलि ने 10वीं रैंक की हासिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया। बांदा की बेटियों ने भी अपनी योग्यता के दम पर प्रदेशभर में माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों का नाम रोशन किया। इन मेधावियों की सफलता से घर से लेकर स्कूल तक खुशियां छाईं हैं। टाॅप-10 लिस्ट में बांदा की दो बेटियां प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में जिले के दो छात्राओं ने अपनी काबलियत के दम पर जगह बनाई। टॉप टेन सूची में शहर के केन पथ स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा सुरभि सविता 96.4% अंक प्राप्त कर 8वीं रैंक हासिल की। वहीं अतर्रा के हिंदू इंटर कालेज की छात्रा अंजली ने 96% अंक लाकर 10वां स्थान पाया। खास बात यह है कि अंजली ने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की। उधर, हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की राधिका त्रिपाठी ने 96....
यूपी बोर्ड रिजल्ट-2024 : सीतापुर का बजा डंका 10वीं में प्राची और 12वीं में शुभम बने टाॅपर

यूपी बोर्ड रिजल्ट-2024 : सीतापुर का बजा डंका 10वीं में प्राची और 12वीं में शुभम बने टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। इस बार यूपी बोर्ड में सीतापुर का पूरे प्रदेश में डंका बज गया है। 10वीं और 12वीं दोनों में सीतापुर जिले के छात्र-छात्रा स्टेट टाॅपर हैं। 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंक प्राप्त करते हुए पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। सीतापुर के छात्र-छात्राओं ने पूरे प्रदेश में मारी बाजी प्राची सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज महमूदाबाद की छात्रा है। वहीं 12वीं की परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हांसिल कर पूरे यूपी में अपना और परिवार के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। शुभम भी सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज महमूदाबाद के ही छात्र हैं। ये भी पढ़ें : #पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग  https://samarneetinews.com/loksabha-election-2024-first_phase-tot...
UP : इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में मौत, उल्टा लटकर युवक कर रहा था स्टंटबाजी

UP : इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में मौत, उल्टा लटकर युवक कर रहा था स्टंटबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : Instagram Reel रील बनाने के चक्कर में आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी युवक-युवतियां हरकतों से बाज नहीं आ रहे। बांदा में रील बनाने की ऐसी ही एक घटना में युवक ने जान गवां दी। बताते हैं कि यह युवक खैराडा गांव में सरकारी स्कूल की छत से उल्टा लटककर मोबाइल से वीडियो बनवाते हुए स्टंटबाजी कर रहा था। तभी नीचे गिरा और सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। इंस्टाग्राम रील बनाने का शौकीन था युवक जानकारी के अनुसार खैराडा गांव के वरदानी का 21 साल का बेटा शिवम इंस्टाग्राम पर रील बनाकर शेयर करने का शौकीन था। वह गुरुवार सुबह वीडियो बनाने के लिए घर से पास के जूनियर हाईस्कूल पहुंचा। वहां स्कूल की छत पर चढ़ गया। फिर ध्वजारोहण के लिए बने पिलर में पैर फंसाकर उल्टा लटक गया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : इंस्टा रील से परिवार खत्म, बेटी-पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता ...