Wednesday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

हजारों करोड़ की मालकिन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PMModi ने दी जानकारी

हजारों करोड़ की मालकिन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PMModi ने दी जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : हजारों करोड़ रुपए की मालकिन और मशहूर उद्योगपति एनआर नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (X) पर साझा की है। राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी। सुधा मूर्ति ने दी यह प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर राज्यसभा के लिए नामांकन दोहरी खुशी की बात है। उधर, उनके राज्यसभा के लिए नामित होने की खबर आते ही हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक दिखाई दिया। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : योगी सरकार का बड़ा एक्शन, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया बताते चलें कि सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सोशल वर्कर और लेखिका भी हैं। उन्होंने 8 उपन्यास लिखे हैं। वह इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक की पत्नी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटी अक्षता और बेटा रो...
आ रहे हैं प्रभु श्री राम.. 12 फोटोज में देखें..दुल्हन सी सजकर तैयार हुई राम नगरी अयोध्या

आ रहे हैं प्रभु श्री राम.. 12 फोटोज में देखें..दुल्हन सी सजकर तैयार हुई राम नगरी अयोध्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वह शुभ अवसर अब बहुत ही नजदीक है जब प्रभु श्री राम अयोध्या धाम पहुंचने वाले हैं। अपने राम के स्वागत के लिए राम नगरी अयोध्या दुल्हन सी सजकर तैयार हो चुकी है। फूलो से सजी अयोध्या दीपों से जगमगा रही है। इस बहु-प्रतिक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने 22 जनवरी को पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम अपराह्न 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसके 1 बजे तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल होने के लिए देशभर की प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं। इनमें साधु-संत ही नहीं, बल्कि फिल्मी हस्तियां, उद्योगपति और अन्य क्षेत्रों के लोग भी हैं। बताते हैं कि कई प्रमुख साधु-संत और प्रतिष्ठित हस्तियां अयोध्या पहुंच भी चुकी हैं।...
PM Modi ने भारत के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, इतनी है लंबाई..

PM Modi ने भारत के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, इतनी है लंबाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में अटल बिहारी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल का) का नाम अब अटल बिहारी बाजपेई सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु रखा गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था। 21.8 किमी लंबा है यह पुल यह भारत का सबसे लंबा पुल है। इसकी लंबाई 21.8 किमी है। यह 6 लेन वाला पुल है। इसे बनाने में 17,840 रुपए खर्च आया है। यह 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर है। वहीं 5.5 किमी लंबा जमीन पर है। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में अब कम समय लगेगा। अटल सेतु आज आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। https://samarneetinews.com/cm-yogis-big-announcement-mp-mlas-will-t...
Breaking : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी हिले

Breaking : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी हिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान में जमीन से 220 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी के अनुसार भारत में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 2.50 बजे करीब आया है। अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र बिंदु नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के झटके भारत में चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए हैं। https://samarneetinews.com/bsp-memorial-scam-rapid-raids-on-former-md-cp-singhs-premises/ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी झटके के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताते चलें कि एक्सपर्ट दिल्ली-एनसीआर में भूकंप को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। ये भी पढ़ें : बसपा स्मारक घ...
क्या मारा गया दाऊद इब्राहिम..? पाकिस्तान के कराची में जहर देने की खबर..

क्या मारा गया दाऊद इब्राहिम..? पाकिस्तान के कराची में जहर देने की खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : Dawood Ibrahim Poisoned भारत का दुश्मन नंबर-1 माफिया डाॅन दरिंदा दाऊद इब्राहिम क्या मारा गया..? यह सवाल आज सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक खूब उछल रहा है। मुंबई में 1993 के बम धमाकों के गुनाहगार दाऊद को पाकिस्तान में जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है। पाकिस्तान के कराची में जहर देने की चर्चा बताया जा रहा कि कराची के आगा खान हॉस्पिटल में बीते कुछ समय से अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम किडनी की बीमारी के इलाज को भर्ती था। बताते हैं कि वहीं उसे किसी अंजान व्यक्ति ने जहर दिया है। पाकिस्तान के कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन https://samarneetinews.com/in-hamirpur-sister-who-gave-her-heart-to-brother-cut-vein/ माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें हैं। चर्चा है कि शुक्रवार रात कराची के अस्पताल में दाऊद को जहर दिया गया है...
कौन है यह प्लस साइज माॅडल? जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा, पढ़िए पूरी खबर..

कौन है यह प्लस साइज माॅडल? जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्क : दुनियाभर में इस समय एक प्लस साइड माडल के चर्चे चल रहे हैं। यह प्लस साइज खूबसूरत माॅडल हैं मिस यूनिवर्स 2023 दीपिका गेरेट। दरअसल, हाल ही में दीपिका गेरेट नाम की इस माॅडल ने सल्वाडोर में हुए मिस यूनिवर्स 2023 पेजेंट के प्रिलिमानरी राउंड में जेन को आडियंस ने खूब सराहा। नेपाल से है यह खास कनेक्शन.. उनको काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं आडियंस ने उनको जमकर सपोर्ट भी किया। जेन दीपिका गेरेट (Jane Dipika Garrett) मिस यूनिवर्स 2023 में अपने देश नेपाल को रिप्रेजेंट कर रही हैं। इससे पहले वह मिस नेपाल भी रह चुकी हैं। कंप्टीशन में हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज माॅडल हैरान करने वाली बात यह है कि इस फेमस कंप्टिशन में हिस्सा लेने वाली जेन दीपिका पहली प्लस साइज माॅडल हैं। ऐसा करके जेन दीपिका ने बाडी साइज, बाडी पाॅजिटिविटी और अक्सेप्टबिलटी से जुड़ी कई धारणाओं को तोड़...
वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार, पीएम मोदी ने कही यह बात..

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार, पीएम मोदी ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत की मेजबानी में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आज वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले में इंडिया टीम हार गई। आस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारतीय टीम को पराजित किया। इस खबर ने सभी को मायूस कर दिया। पूरा देश निराश हुआ। लगातार शानदार जीत के साथ आगे बढ़ती हुई फाइनल में पहुंची भारतीय टीम की इस हार की किसी को उम्मीद नहीं थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को हौंसला देते हुए कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं आज भी और हमेशा। उधर, आस्ट्रेलियाई टीम छठी बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है। वहीं भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार  ...
वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार

वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : World Cup 2023 अहमदाबाद में भारत की मेजबानी में खेला जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज अचानक एक फिलिस्तीन समर्थक घुस गया। सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कोहली के पास जा पहुंचा। सुरक्षा कर्मियों ने किया गिरफ्तार उसने कोहली को पकड़ लिया। यह देखकर कोहली भी हैरान रह गए। हालांकि, जल्द ही सुरक्षा कर्मियों ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलिस्तीन के इस समर्थक ने मुंह पर फिलिस्तीनी झंडे वाला माॅस्क लगा रखा था। हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी ले रखा था। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर रोक, पकड़े जाने पर उम्रकैद, सीएम योगी के सख्त निर्देश यह चौंका देने वाला वाक्या उस समय सामने आया, जब भारतीय टीम 14वें ओवर की...
पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान, पाकिस्तान की सड़ी-घिनौनी मानसिकता आई सामने

पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान, पाकिस्तान की सड़ी-घिनौनी मानसिकता आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाहर हो चुकी है। पाकिस्तानियों की सड़ी-घिनौनी मानसिकता भी सामने आ रही है। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर एक बेहद बेशर्मीभरा अमर्यादित बयान देकर अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दे डाला। कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने लताड़ा, कहा- पाकिस्तानियों की मानसिकता सड़ी पाकिस्तान टीम की शर्मनाक हार के बाद रज्जाक ने वहां के एक टीवी चैनल पर यह बयान दिया। रज्जाक के साथ बैठे शाहिद अफरीदी भी उसके बयान पर दांत दिखाते नजर आए। अब इन खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। उनकी गंदी मानसिकता भी उजागर हो रही है। खुद पाकिस्तान के बुद्धिजीवी इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की https://sam...
नेपाल में भूकंप, भारत में झटके.. 128 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल

नेपाल में भूकंप, भारत में झटके.. 128 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Earthquake In Nepal नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप से 128 से ज्यादा लोगों की मौत और 140 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। भकूंप ने नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही मचाई है। अकेले जाजरकोट में भूकंप से 92 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। भारत में भी इस भूकंप से तेज झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ, सीतापुर, दिल्ली एनसीआर में लोग अपने घरों से निकल आए। देर रात तक लोगों में डर बना रहा। नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, डीआइजी कुवेर कठायत का कहना है कि 55 लोग घायल हुए हैं। उनके अनुसार भूकंप से भारी जनहानि की सूचना के बाद रात 1 बजे चौरजाहरी बेस कैंप से पुलिस टीमें भेजी गईं। बताते हैं कि मरने वालों की संख्या 128 पहुंच गई है। https://samarneetinews.com/israel-hamas-war-hamas-rel...