Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

विमान में पोर्न वीडियो देख रहा था भारतीय पायलट, FBI ने गिरफ्तार कर नीचे उतारा, वीजा भी किया रद्द

विमान में पोर्न वीडियो देख रहा था भारतीय पायलट, FBI ने गिरफ्तार कर नीचे उतारा, वीजा भी किया रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः  विमान में पोर्न वीडियो देख रहे एक भारतीय पायलट को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं उसे यात्रियों के सामने हथकड़ी लगाने के बाद विमान से नीचे उतार दिया। इसके बाद अमेरिका ने भारतीय पायलट का वीजा भी रद्द कर दिया है।बताया जा रहा है कि पायलट सोमवार को नई दिल्ली से विमान लेकर सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर पहुंचा था। मुंबई का रहने वाला 50 साल का पायलट है आरोपी   चौंकाने वाली बात यह है कि मुंबई का रहने वाला यह पायलट 50 साल का है। आरोपी पायलट फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर भारतीय विमानन कंपनी में तैनात है और अक्सर अमेरिकी उड़ानों में शामिल रहता है। बताते हैं कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) एजेंट्स ने उसके अमेरिका में दाखिल होने का इंतजार किया। उसके दाखिल होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्र बताते हैं कि पायलट का पासपोर्ट सीज हो गया और वीजा को रद्द। हांला...
वीडियो और लुक्स के चलते चर्चित हुआ बांग्लादेशी हीरो अलोम अब खा रहा जेल की हवा..

वीडियो और लुक्स के चलते चर्चित हुआ बांग्लादेशी हीरो अलोम अब खा रहा जेल की हवा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपने लुक्स और म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में आए बांग्लादेश के हीरो अलोम अब जेल की हवा खा रहे हैं। जी हां, यह सच है। कभी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण अलोम को देखकर हर कोई कहता था कि इनपर लड़कियां मरती हैं। अब यह हीरो जेल में है और वह भी अपनी पत्नी की शिकायत पर। पत्नी ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट  दरअसल, हीरो अलोम उर्फ अशरफउल हुसैन अलोम के साले और पत्नी साइदा बेगम सूमी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि अलोम ने दहेज के लिए उनको बुरी तरह से मारापीटा है। इस वक्त उनकी पत्नी एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहीं हैं। पत्नी का यह भी कहना है कि अलोम एक बुरे पति हैं और परिवार की फिक्र नहीं करते हैं। पत्नी का कहना है कि अलोम के कई महिलाओं और युवतियों से अफेयर ह...
सुप्रीम कोर्ट का राममंदिर मामले में अहम फैसला, मध्यस्थता से सुलझेगा विवाद, दिए तीन नाम

सुप्रीम कोर्ट का राममंदिर मामले में अहम फैसला, मध्यस्थता से सुलझेगा विवाद, दिए तीन नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद में मध्यस्थता को लेकर अहम फैसला दिया है। सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि इस मामले का हल मध्यस्थता से निकाला जाएगा। कोर्ट ने इसके लिए रिटायर्ड जस्टिस इब्राहिम कलीफुल्लाह की अगुवाई में 3 सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी गठित की है। इस समिति में श्री श्री रविशंकर और श्रीराम पंचू शामिल हैं। इस मामले की मध्यस्थता प्रक्रिया फैजाबाद में आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर हिंदू महासभा के कोर्ट के प्रतिनिधि रविशंकर जैन ने यह पूरी जानकारी दी है। सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले के बाद विवाद का समझौते से हल निकालने की पहल शुरू हो गई है। प्रक्रिया को दिया 2 माह का समय    सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा है कि यह पूरी मध्यस्थता की प्रक्रिया अयोध्या में होगी और इसकी कोई मीडिया रिपोर्टिंग नहीं होगी। बताया कि मध्यस्तथा प्रक्रिय...
वायु सेना प्रमुख ने कहा, सही टारगेट पर गिराया बम, लाशें गिनना हमारा काम नहीं..

वायु सेना प्रमुख ने कहा, सही टारगेट पर गिराया बम, लाशें गिनना हमारा काम नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीतिक अपने चरम पर है। ऐसे में वायु सेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ ने साफ कर दिया है कि जहां पर बम गिराने के लिए टारगेट किया गया था वहां पर बम गिराया गया। उन्होंने कहा कि हमने जंगल में बम नहीं गिराए हैं बल्कि बिल्कुल निशाने पर बम जाकर गिरा था। वायुसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि कितने लोग मरे हैं यह आंकलन करना उनका काम नहीं है, यह सरकार बता पाएगी। वायुसेना प्रमुख धनोआ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस एयर स्ट्राइक में कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग मारे गए हैं, यह सरकार बता पाएगी। वायुसेना प्रमुख के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  कहा, सभी लड़ाकू विमान सक्षम उन्होंने कहा कि यह काम हमारा नहीं है। वायु सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि हमारे सभी लड़ाकू विमान हर काम के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं और सभी को अपग्रेड किया जा चुका है।...
कौन हैं वो महिला जो अभिनंदन को छोड़ने अटारी-वाघा बार्डर तक आईं..?

कौन हैं वो महिला जो अभिनंदन को छोड़ने अटारी-वाघा बार्डर तक आईं..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान की कैद से आखिरकार भारत के जाबांज पायलट अभिनंदन वर्धमान रिहा हो गए। शुक्रवार रात 9 बजे के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स और विदेश विभाग के अधिकारी अटारी-वाघा बॉर्डर तक अभिनंदन को छोड़ने आए। इस दौरान एक महिला भी विंग कमांडर अभिनंदन के साथ मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी और वाघा बार्डर तक उनका अभिनंदन को छोड़ने आना, हर भारतीय के दिमाग में यह जिज्ञासा पैदा कर गया कि आखिर वह कौन थीं। सबकी निगाह इसी पर लगी रही। यह महिला न तो विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी हैं और न ही उनकी रिश्तेदार। हर किसी की जुबान पर यह सवाल  दरअसल, यह महिला थीं डा फरिहा बुगती, जो पाकिस्तान विदेश विभाग में भारत मामलों की निदेशक हैं। फरिहा बुगती पाकिस्तान विदेश सेवा की अफसर हैं। आपको बता दें कि डा फरिहा बुगती ही भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले को भी देख रहीं हैं। फिलहाल जाधव पाकिस्ता...
GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़

GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शुक्रवार रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार करके विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भारत आ गए। इसके साथ ही लंबा इंतजार खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि अमृतसर से पायलट अभिनंदन को लेकर वायुसेना के विमान से दिल्ली ले जाया जा रहा है। वहां उनके माता-पिता और पत्नी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। बताया जाता है कि दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए सेना के अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां बेस हॉस्पिटल या रिसर्च रेफरल अस्पताल में उनको दाखिल किया जा सकता है। पाक रेंजरों ने सौंपा भारत को  आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका बीते 3 दिन से देश के हर नागरिक को इंतजार था। देश का बहादुर बेटा अभिनंदन पाकिस्तान से वतन लौट आया। शुक्रवार शाम को पाकिस्तानी रेंजर्स ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत को सौंपने वाले हैं। इसके साथ ही वहां अभिनंदन के स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़ के अभिनंद..अभिनंदन ...
अल्लाह के 99 नामों में एक भी नाम हिंसा नहीं – सुषमा स्वराज

अल्लाह के 99 नामों में एक भी नाम हिंसा नहीं – सुषमा स्वराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में इस्लामिक सहयोग संगठन यानि ओआईसी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे को बड़े ही जोरदार ढंग से उठाया। सुषमा ने कहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है और यह लोगों के जीवन को बर्बाद कर रहा है।  ओआईसी की बैठक में जमकर बोलीं सुषमा  दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है और हो भी नहीं सकती है। 57 सदस्यीय इस्लामिक समूह की बैठक में सुषमा ने यहां तक कहा कि इस्लाम का मतलब अमन है और अल्लाह के 99 नामों में एक भी नाम हिंसा नहीं है।  ये भी पढ़ेंः पाक का भारत पर हमले का दावा, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को POK में किया ढेर, सभी पायलट 2 मिनट ...
कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कश्मीर के बड़गांव में इंडियन एयर फोर्स के हैलीकाप्टर के क्रैश होने की घटना में शहीद हुए कानपुर के बेटे दीपक पांडे को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहर के चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार निवासी शहीद दीपक इंडियन एयर फोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। भाजपा नेता भी रहे अंतिम यात्रा में इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व मंत्री सतीश महाना भी पहुंचे। इससे पहले चकेरी एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के अफसरों और परिवार वालों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी शहीद दीपक को श्रद्धांजलि दी। इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर परिजन फफककर रोने लगे। वहां मौजूद लोगों में हर किसी की आंखें नम थीं। लोगों ने किसी तरह उनके परिजनों को संभाला। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार होगा...
बेनजीर की भतिजी फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई की मांग

बेनजीर की भतिजी फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की 'सुरक्षित' रिहाई की मांग भारत में ही नहीं बल्कि सीमा पार के कुछ नेक दिल लोग भी कर रहे हैं। इन्हीं अच्छे लोगों में हैं पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा भुट्टो। फातिमा खान एक लेखिका हैं और उन्होंने अमेरिका के अखबार न्यूयार्क टाइम्स में लेख लिखा है। इस लेख के जरिये फातिमा ने इमरान सरकार से मांग की है कि भारतीय पायलट अभिनंदन को तुरंत रिहा करे। उन्होंने कहा है कि उनकी पीढ़ी के युवा पाकिस्‍तानी, भारतीय उपमहाद्वीप में शांति चाहते हैं। इसलिए पाकिस्‍तान को चाहिए कि वह विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित और जल्द रिहाई सुनिश्चित करे। कहा, अनाथों का उप महाद्वीप नहीं बनना बताते चलें कि फातिमा, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के भाई मुर्तजा की बेटी हैं। अपने लेख में फातिमा ने ल...
भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम कर रहे मध्यस्थता, जल्द आएगी अच्छी खबर

भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम कर रहे मध्यस्थता, जल्द आएगी अच्छी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत और पाकिस्तान के भी इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। युद्ध जैसे हालात हैं। तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका के राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ से एक अच्छी खबर आ रही है और दोनों देशों के बीच तनाव जल्द से जल्द खत्म हो सकता है। वियतनाम के हनोई में ट्रंप यह बात कही है। इतना ही नहीं अमेरिका का दावा है कि वह इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ट्रंप बोले, सदियों से चल रहा तनाव होगा दूर  ट्रंप ने कहा है कि उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सदियों से चला आ रहा यह तनाव जल्द खत्म होगा। बताते चलें कि बुधवार रात देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पाम्पियो से बात की थी। बताते हैं कि दोनों की बातचीत में यह तय हुआ था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जो एक्श...