Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

वीडियो और लुक्स के चलते चर्चित हुआ बांग्लादेशी हीरो अलोम अब खा रहा जेल की हवा..

बंग्लादेशी अभिनेता अलोम।

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपने लुक्स और म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में आए बांग्लादेश के हीरो अलोम अब जेल की हवा खा रहे हैं। जी हां, यह सच है। कभी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण अलोम को देखकर हर कोई कहता था कि इनपर लड़कियां मरती हैं। अब यह हीरो जेल में है और वह भी अपनी पत्नी की शिकायत पर।

पत्नी ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट 

दरअसल, हीरो अलोम उर्फ अशरफउल हुसैन अलोम के साले और पत्नी साइदा बेगम सूमी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि अलोम ने दहेज के लिए उनको बुरी तरह से मारापीटा है। इस वक्त उनकी पत्नी एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहीं हैं। पत्नी का यह भी कहना है कि अलोम एक बुरे पति हैं और परिवार की फिक्र नहीं करते हैं।

अभिनेता अलोम।

पत्नी का कहना है कि अलोम के कई महिलाओं और युवतियों से अफेयर हैं। इतना ही नहीं पत्नी का कहना है कि उनको शक है कि अलोम ने दूसरी अवैध शादी भी कर रखी है। पत्नी ने कहा कि जब उन्होंने पति से इस बारे में सवाल पूछा तो उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। उधर, अलोम ने भी पत्नी और साले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताते हैं कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने अलोम को गिरफ्तार कर लिया। उनको जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः ..हाट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ फिर नजर आए अभिनेता अर्जुन रामपाल