Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल..

अनिल शास्त्री।

समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री आने वाले लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। हांलाकि सूत्रों की माने तो भाजपा भी उनके साथ संपर्क में है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अनिल शास्त्री ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

भाजपा भी डाल रही है डोरे  

बताते चलें कि भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की लोकसभा सीट रही है। खबरें आ रही हैं कि अनिल शास्त्री से भाजपा नेताओं ने संपर्क किया था। कहा गया था कि अगर वह चाहें तो स्थानीय नेता उनका नाम भोपाल से उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकते हैं लेकिन अनिल ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस में हैं और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

बताते चलें कि भोपाल लोकसभा सीट पर पिछले 3 दशक से भाजपा काबिज है और वर्तमान में भाजपा के आलोक संजर यहां से सांसद हैं। उनके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और कैलाश जोशी भी सांसद रह चुके हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही यहां से किसी मजबूत उम्मीदवार को उतारना चाहते हैं। एमपी में उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस भी लगातार बैठक कर रही है और 11 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। माना जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस की ओर से भोपाल सीट को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट