Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : पीएम मोदी यूपी को देंगे 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात  

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : पीएम मोदी यूपी को देंगे 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात  

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : Bundelkhand Expressway प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश को एक बड़ी सौगात देंने जा रहे हैं। पीएम मोदी कई दशक से पिछड़ेपन की मार झेल रहे बुंदेलखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को 296 लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक ऐसा बड़ा उपहारे देंगे जो इस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यही वजह है कि इसे लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। लोग उम्मीद भरी नजरों से इसकी ओर देख रहे हैं। आज पीएम मोदी कुछ ही देर में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इन 5 जिलों की खुलेगी किस्मत चित्रकूट के भरतकूप से इटावा के कुदरैल तक बने इस 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण जालौन जिले के कैथेरी गांव में पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे करीब 14,850 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्य...
Update : बांदा में सिरफिरे ने प्रेमिका को पहले चाकू मारा, फिर गोली से उड़ाया, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Update : बांदा में सिरफिरे ने प्रेमिका को पहले चाकू मारा, फिर गोली से उड़ाया, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शुक्रवार को हुई एक बड़ी वारदात ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। एक सिरफिरे कथित प्रेमी ने नवविवाहित युवती की पहले चाकू से गोदकर और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ दिन पहले ही युवती की शादी हुई थी। बताते हैं कि दोनों के बीच प्रेमसंबंध थे और आरोपी सिरफिरा युवती का शादी की बात से नाराज था। हत्याकांड की यह वारदात कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई। हालांकि, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका की शादी के बाद नाराज कथित प्रेमी ने शुक्रवार सुबह चाकू से हमला करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात उस समय हुई जब महिला शौच के लिए गई थी। इसी दौरान हत्यारोपी भी वहां पहुंच गया। किसी बात...
बांदा में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

बांदा में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। दरअसल, प्रदेश उपाध्यक्ष बांदा के बीजेपी कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के काम को घर-घर पहुंचाना होगा। कहा, घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना होगा। लोगों को बताना है कि भाजपा ही उनकी सच्ची हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि नए भारत का निर्माण शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने लगातार 8 वर्ष साल का कार्यकाल पूरा करते हुए कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष का महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने स्वागत भी किया। इस मौके पर सभी पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : कानपुर : राज...
कानपुर : राज्यस्तरीय बाक्सिंग खिलाड़ी से छेड़छाड़, उठाकर स्कार्पियो में डाला, अपहरण का प्रयास, भीड़ ने चार को दबोचा

कानपुर : राज्यस्तरीय बाक्सिंग खिलाड़ी से छेड़छाड़, उठाकर स्कार्पियो में डाला, अपहरण का प्रयास, भीड़ ने चार को दबोचा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। स्कार्पियो में सवार चार युवकों ने एक 16 साल की राज्यस्तरीय बाक्सिंग खिलाड़ी से पहले छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो जबरन खींचते हुए उठाकर स्कार्पियो में बैठा लिया। उसका अपहरण करके ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। भीड़ ने चारों को दबोचा, पीटकर पुलिस को सौंपा लोगों ने चारों आरोपी युवकों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। चारों को पुलिस स्कार्पियों समेत थाने ले गई। लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखाया है। आरोपियों में एक उन्नाव का रहने वाला बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें : उन्नाव में अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ पहले जमकर पी शराब, फिर महिला कर्मी से छेड़छाड़, अब कार्रवाई का डंडा बत...
UP News : शराबी हेडमास्टर का प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, शिक्षिकाओं से गाली-गलौज-बच्चों को पीटा, फिर हुआ यह इलाज..

UP News : शराबी हेडमास्टर का प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, शिक्षिकाओं से गाली-गलौज-बच्चों को पीटा, फिर हुआ यह इलाज..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के घाटमपुर ब्लाक में समूही भटपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में एक हेडमास्टर ने मर्यादाओं की सारी हदें तोड़ डालीं। वह नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचा। वहां शिक्षिकाओं ने जब उसे टोका तो उसने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं स्कूली छात्र-छात्राओं से भी गालीगलौज की। दहशत में आए बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर उनको पीटना शुरू कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने हेडमास्टर को पकड़कर स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर उसे हिरासत में ले लिया। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने पकड़कर क्लासरूम में किया बंद बताते हैं कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणविजय यादव गुरुवार को नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा। वहां उसने शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करते हुए अजीब हरकतें ...
Banda News : घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी

Banda News : घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : हमीरपुर के कस्बा मौदहा के रहने वाला बाबूलाल के 20 साल के बेटे करिया उर्फ योगेंद्र सिंह का शव आज बांदा में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई का कहना है कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमीरपुर से बांदा भाई के घर आया था युवक बताते हैं कि मृतक बुधवार सुबह अपने घर से बांदा के कंचनपुरवा में रहने वाले अपने बड़े भाई फूल सिंह से मिलने आया था। शाम करीब 4 बजे वह घर से बिना बताए ही निकल गया। इसके बाद देर शाम मोहल्ले के लोगों को उसका शव केन नदी पुल के पास रेलवे पटरी पर पड़ा दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है...
बांदा : विधायक ने मेधावी बेटियों को दी शाबाशी, कहा- अब यह समझना जरूरी..

बांदा : विधायक ने मेधावी बेटियों को दी शाबाशी, कहा- अब यह समझना जरूरी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बोर्ड परीक्षा में प्रदेश और जिले में प्रथम स्थान बनाने वाली मेधावी बेटियों को आज बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सम्मानित किया। गुरुवार को सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कालेज में आयोजित समारोह में सदर विधायक श्री द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा पास करते हुए जिले और प्रदेश में अपनी जगह बनाने वाली बेटियों को उनकी सफलता के लिए शाबाशी दी। साथ ही सम्मानित भी किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्ट स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। तालियां बजाईं और उत्साहवर्धन किया। बांदा की छात्रा स्नेहा भारद्वाज ने यूपी में बनाई जगह सदर विधायक ने बेटियों की इस मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह बात समझना जरूरी है कि शिक्षा के क्षेत्र में रटने से काम नहीं चलता। बल्कि, लगातार गहन अध्यन और विषय को समझने से ...
बांदा : OTP को लेकर महाविद्यालयों में अटकी प्रवेश प्रक्रिया, ABVP ने उठाई यह मांग

बांदा : OTP को लेकर महाविद्यालयों में अटकी प्रवेश प्रक्रिया, ABVP ने उठाई यह मांग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. केएस कुशवाह को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या बताईं। छात्रों ने कहा कि स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आनलाइन फार्म जमा करने के बाद ओटीपी न आने से यह प्रक्रिया बाधित है। हजारों छात्र-छात्राओं को इससे  दिक्कतें हो रही हैं। छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रधानाचार्य को सौंपा। इसमें समस्या दूर करने की मांग की गई। इस मौके पर जिला संयोजक दिव्यांशु मिश्रा, नीतीश निगम, सुभाष त्रिपाठी, देवांश त्रिवेदी, अभिषेक तिवारी, हर्षराज सिंह, शुभम आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : विधायक ने मेधावी बेटियों को दी शाबाशी, कहा- अब यह समझना जरूरी.....
Breaking : बांदा में विवाहिता की जलकर मौत, पिता ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

Breaking : बांदा में विवाहिता की जलकर मौत, पिता ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। इस दौरान विवाहिता के पति का भी हाथ झुलस गया है। पति का कहना है कि पत्नी को बचाने के चक्कर में उसका हाथ झुलसा है। वहीं विवाहिता के पिता का कहना है कि अवैध संबंधों में उनकी बेटी को डीजल डालकर जला दिया गया है। मामला पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला कला गांव का है। घटना गुरुवार सुबह की है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में घटना महिला को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। हालांकि, तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला के पिता का आरोप है कि बेटी के पति के परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंध थे। इसलिए उनकी बेटी को दामाद ने डीजल डाल जलाकर मार डाला है। उधर, पैलानी थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये...
बांदा में गुरु पूर्णिमा उत्सव : वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद दीक्षित सम्मानित

बांदा में गुरु पूर्णिमा उत्सव : वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद दीक्षित सम्मानित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कलार्पण समिति ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस मौके पर साधकों को सम्मानित किया गया। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद दीक्षित (ललित जी) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय मानस मंडल के संस्थापक हरी राम सिंह रहे। दोनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कलार्पण के कला साधकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने कहा कि कलार्पण समिति कलाकारों के लिए वरदान साबित होगी। साधकों ने सभी का मनमोहा कहा कि कलाकारों को तलाशकर उन्हें मंच देने का काम आरसी योगा बखूबी निभा रहे हैं। कार्यक्रम में नंदकिशोर ने शास्त्रीय संगीत गाया। तबले पर प्रमोद मिश्रा ने संगत दी। वहीं जगतपाल सिंह और अशरफ ने श्री हरिराम सिंह ने सुंदर भजन गाया। कुमारी महक सैनी, रंजना श्रीवास्तव, डा. संजीव वर्मा गीत गाकर सभी का मनमोह लिया। का...