Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

UP : विधायक को कीचड़ से नहलाया, पालिकाध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा, हद कर दी..

UP : विधायक को कीचड़ से नहलाया, पालिकाध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा, हद कर दी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बरसात न होने के कारण हालात काफी खराब हैं। गर्मी से लोग बेहाल हैं और साथ ही धान खेती भी प्रभावित हो रही है। बारिश न होने के परेशान महाराजगंज जिले के लोगों ने अपने सदर विधायक को कीचड़ से नहलाया। बताते हैं कि महाराजगंज शहर के पिपरदेउरा मोहल्ले की महिलाओं ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और वहां के नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया। महिला ने यह कदम गुस्से या आक्रोश में आकर नहीं उठाया, बल्कि मान्यता का पालन करते हुए किया। हालांकि, लोगों के बीच यह घटनाक्रम चर्चा का विषय रहा। पूरे इलाके में लेकर चर्चा होती रही। यह है लोगों की बीच मान्यता दरअसल, पूर्वांचल में ऐसी मान्यता है कि अगर बारिश नहीं हो रही है तो कीचड़ से इंद्र देवता प्रसन्न होते हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे झुंड बनाकर कीचड़ में नहाते भी हैं। ये भी पढ़े...
BandaNews : बांदा में नाबालिग बुआ को उठा ले गया भतीजा, खेत में की दरिंदगी, गिरफ्तार

BandaNews : बांदा में नाबालिग बुआ को उठा ले गया भतीजा, खेत में की दरिंदगी, गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अभी अवकाश पर आए एक जेई भांजे द्वारा मामी से दुष्कर्म करने की खबर आई। आज खबर आई है कि एक भतीजा अपनी बुआ को सोते समय उठा ले गया। इसके बाद खेत में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दरिंदगी की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हलचल मची रही। लोगों ने कहा कि यह काफी शर्मनाक घटना है। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना की लोगों ने काफी निंदा की। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की 16 साल की बेटी बीती रात घर के पीछे परिवार के साथ खेत पर सो रही थी। ये भी पढ़ें : बांदा में जेई भांजे ने मामी को बनाया हवस का शिकार, मोबाइल पर...
गुरु पूर्णिमा : चित्रकूट में जगद्गरु रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद के लिए शिष्यों का लगा तांता

गुरु पूर्णिमा : चित्रकूट में जगद्गरु रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद के लिए शिष्यों का लगा तांता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : Guru Purnima 2022 आज बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए शिष्यों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही देशभर से अलग-अलग राज्यों से आए शिष्यों ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। शिष्यों ने रामघाट मंदाकिनी तट पर स्नान किया। फिर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा भी लगाई। रात से ही शिष्यों ने डाल दिया था डेरा उधर, कांच के मंदिर में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए भी शिष्यों की कतार लगी रही। इसी तरह अन्य संतों के यहां भी शिष्यों की भीड़ रही। दरअसल, गुरु पूर्णिमा पर मंगलवार से ही शिष्यों ने धर्मनगरी में डेरा डाल दिया था। पुलिस ने भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। दरअसल, चित्रकूट में हर साल गुरुपूर्णिमा पर शिष्यों की इसी तरह ...
बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बुल्डोजर एक्शन पर रोक से इंकार

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बुल्डोजर एक्शन पर रोक से इंकार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर एक्शन के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। इसे लेकर दोनों पक्षों के वकीलों में जोरदार ढंग से बहस भी हुई। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुल्डोजर कार्रवाई रोकने से फिलहाल इंकार कर दिया है। यूपी सरकार ने हलफनामा किया दाखिल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राज्यों में विध्वंस पर रोक लगाने का अंतरिम निर्देश पारित करने से इंकार करते हुए कहा है कि अफसरों को कार्रवाई करने से रोकने का एक सर्वव्यापी आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। उधर, मामले में यूपी सरकार ने हलफनामा दाखिल करते हुए जवाब दिया है। सरकार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन्होंने अवैध अतिक्रमण कर रखा था। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर : CM Yogi का आदेश-...
‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर : CM Yogi का आदेश- पूरे प्रदेश में जब्त होंगी अवैध कालोनियां, भू-माफियाओं पर और सख्त कानून

‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर : CM Yogi का आदेश- पूरे प्रदेश में जब्त होंगी अवैध कालोनियां, भू-माफियाओं पर और सख्त कानून

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : 'समरनीति न्यूज' की खबर का बड़ा असर सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अब भू-माफियाओं पर सख्त डंडा चलाएगी। अवैध प्लाटिंग और कालोनियां जब्त होंगी। साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ ज्यादा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। दरअसल, हाल ही में यूपी के बांदा जिले का उदाहरण देते हुए भू-माफियाओं के बिना ले-आउट पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग कर कालोनिया बसाने को लेकर 'समरनीति न्यूज' ने एक बड़ी खबर प्रकाशित की थी। अवैध कालोनियों के चिह्निकरण के लिए होगा सर्वे शासन ने इन खबरों का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी ने आदेश दिए हैं कि प्रदेशभर में अवैध कालोनियां की जमीनें जब्त की जाएंगी। इनको बसाने वालों की गिरफ्तारी करके उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा में भू-माफियाओं का ...
UP : ‘रिंकू शुक्ला’ बताकर दरोगा ने युवती से 3 साल तक बनाए संबंध, पोल खुलते ही पलटा, मुकदमा दर्ज

UP : ‘रिंकू शुक्ला’ बताकर दरोगा ने युवती से 3 साल तक बनाए संबंध, पोल खुलते ही पलटा, मुकदमा दर्ज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस के एक दरोगा की गंदी करतूत सामने आई है। उसकी घिनौनी हरकत ने पूरे महकमे का सिर शर्म से झुका दिया है। दरअसल, एक लड़की का आरोप है कि दरोगा ने उसे अपना नाम खुद रिंकू शुक्ला बताकर अपनी असल पहचान छिपाई। वह दूसरे समुदाय से था और खुद को हिंदू बताता रहा। फिर लड़की से दोस्ती करके शादी का झांसा दिया। ऐसा करके आरोपी दरोगा 3 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 3 साल तक लड़की को देता रहा धोखा लड़की ने जब शादी का दवाब बनाया तो बहानेबाजी करने लगा। मोबाइल बंद करके गायब होने लगा। लडकी का कहना है कि उसे बाद में पता चला कि उसका असली नाम वसी अहमद है। ये भी पढ़ें : Breaking : महिला सिपाही से रेप के आरोपी दरोगा की जमानत खारिज मामला लव जेहाद का है और यूपी के गोंडा जिले से जुड़ा है। बहरहाल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर वसी अहमद के खिला...
बांदा में जेई भांजे ने मामी को बनाया हवस का शिकार, मोबाइल पर मिले अश्लील वीडियो-फोटोज भी..

बांदा में जेई भांजे ने मामी को बनाया हवस का शिकार, मोबाइल पर मिले अश्लील वीडियो-फोटोज भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। छुट्टी पर आए एक सीमा सड़क संगठन में तैनात अवर अभियंता (जेई) ने अपनी मामी को हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं मामी से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के फोन में कई अश्लील वीडियो और फोटोज मिली हैं। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि है कि उसे गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी के पास मिले 4 मोबाइल, अश्लील वीडियो-फोटोज बताया जाता है कि बांदा जिले के ग्राम कुलकुम्हारी के रहने वाले राजेंद्र कुश्वाह (32) सीमा सड़क संगठन में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था। बाद में 3 जुलाई को अतर्रा थाना क्षेत्र में ...
लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग के तबादलों की जांच मुख्य सचिव को, सीएम योगी के आदेश

लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग के तबादलों की जांच मुख्य सचिव को, सीएम योगी के आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में बीते दिनों हुए अंधाधुंध तबादलों को लेकर कई सवाल खड़े हुए। जहां डाक्टरों की पहले से कमी थी, वहां से डाक्टरों को हटा दिया गया। कई जगह मानकों की अनदेखी की गई। इसे लेकर कहीं न कहीं काफी हो-हल्ला सा रहा। मीडिया ने इस मामले को आम लोगों के स्वास्थ्य और हित से जुड़ा होने के कारण काफी गंभीरता से उठाया था। तभी से कयास लगाे जा रहे थे कि तबादलों की जांच होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित असर यह हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब इस मामले की जांच मुख्य सचिव डीएम मिश्रा को सौंपी है। मुख्य सचिव के नेतृत्व में इन तबादलों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। इस कमेठी में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के अलावा अपर मुख्य सचिव गन्ना संजय भूसरेड्डी को भी शामिल किया गया है। ये भी पढ़ें : जालौन : सीएम योगी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की ...
बांदा में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बांदा में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के थाना क्षेत्र तिंदवारी कस्बे में एक व्यक्ति की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। इससे 5 बच्चों के हंसते-खेलते परिवार से पिता का साया उठ गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा तिंदवारी के शंकरनगर मोहल्ले में हुआ। वहां रहने वाले मजदूर सूरज वर्मा (45) सोमवार रोत छत की छत से गिर पड़े। परिजनों में मचा कोहराम परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि जिस समय यह हादसा हुआ मृतक के पत्नी अमित कुमार अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। सूचना पाकर परिवार के लोग घर पहुंचे। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : उठा-पटक के बाद : बांदा में अब तीसरे खनिज अफसर ने संभाला चार्ज, दो नप चुके  ...
UP : सहारनपुर में जेल में 23 कैदियों को एड्स, पहचान गोपनीय रखते हुए इलाज शुरू

UP : सहारनपुर में जेल में 23 कैदियों को एड्स, पहचान गोपनीय रखते हुए इलाज शुरू

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश की जेलों में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आंकड़ों की माने तो प्रदेश की जेलों में 356 से ज्यादा एड्स संक्रमित बंदी हैं। इनमें यूपी की डासना, मेरठ, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर के बाद अब सहारनपुर जेल का नाम भी जुड़ गया है। सहारनपुर जेल में कुल 23 कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इन सभी कैदियों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। ब्लेड चेकअप कैंप में हुआ खुलासा उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। बताते हैं कि कैदियों के एड्स संक्रमित होने की जानकारी उस समय हुई जब जेल में एक ब्लेड चेकअप कैंप लगा। सभी कैदियों के खून की जांच की गई। सूत्रों का कहना है कि कैदियों को शिफ्ट करने से जेलों में एड्स फैल रहा है। बताते चलें कि इससे पहले गोरखपुर जेल में 24 कैदियों को एड्स का मामला काफी गूंज चुका है। ये भी पढ़ें : UP : एक आटो में 27 सवारी, पुलिस भी ...