Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

BandaNews : बांदा में नाबालिग बुआ को उठा ले गया भतीजा, खेत में की दरिंदगी, गिरफ्तार

Meerut: Gang rape, two caught in a moving car belonging to a victim of phone friendship

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अभी अवकाश पर आए एक जेई भांजे द्वारा मामी से दुष्कर्म करने की खबर आई। आज खबर आई है कि एक भतीजा अपनी बुआ को सोते समय उठा ले गया। इसके बाद खेत में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दरिंदगी की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हलचल मची रही। लोगों ने कहा कि यह काफी शर्मनाक घटना है। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना की लोगों ने काफी निंदा की।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की 16 साल की बेटी बीती रात घर के पीछे परिवार के साथ खेत पर सो रही थी।

ये भी पढ़ें : बांदा में जेई भांजे ने मामी को बनाया हवस का शिकार, मोबाइल पर मिले अश्लील वीडियो-फोटोज भी..

इसी बीच बिसंडा के पल्हरी के रहने वाले रिश्ते के 22 साल के भतीजे ने आकर उसे सोते समय पकड़ लिया। आरोप है कि मुंह दबाकर उसे उठाकर खेत में ले गया। वहां लड़की के शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दरिंदगी की।

चाचा के जागने पर हुआ खुलासा

दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सुबह करीब 3 बजे चाचा की नींद खुली। उनको जब लड़की नहीं दिखी तो तलाश शुरू की। चाचा को देख आरोपी भाग गया। परिवार के लोग लड़की को लेकर घर लौटे। थाना प्रभारी अनूप दुबे ने कहा कि लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते हैं।

ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर : CM Yogi का आदेश- पूरे प्रदेश में जब्त होंगी अवैध कालोनियां, भू-माफियाओं पर और सख्त कानून