Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में विवाहिता की जलकर मौत, पिता ने लगाया जलाकर मारने का आरोप

Married woman burnt to death in Banda, accused of burning her in illicit relations

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। इस दौरान विवाहिता के पति का भी हाथ झुलस गया है। पति का कहना है कि पत्नी को बचाने के चक्कर में उसका हाथ झुलसा है। वहीं विवाहिता के पिता का कहना है कि अवैध संबंधों में उनकी बेटी को डीजल डालकर जला दिया गया है। मामला पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला कला गांव का है। घटना गुरुवार सुबह की है।

बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में घटना

महिला को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। हालांकि, तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला के पिता का आरोप है कि बेटी के पति के परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंध थे।

Married woman burnt to death in Banda, accused of burning her in illicit relations

इसलिए उनकी बेटी को दामाद ने डीजल डाल जलाकर मार डाला है। उधर, पैलानी थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : BandaNews : बांदा में नाबालिग बुआ को उठा ले गया भतीजा, खेत में की दरिंदगी, गिरफ्तार