Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

BJP state vice president said in Banda speed up preparations for 2024

समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। दरअसल, प्रदेश उपाध्यक्ष बांदा के बीजेपी कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के काम को घर-घर पहुंचाना होगा।

कहा, घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना होगा। लोगों को बताना है कि भाजपा ही उनकी सच्ची हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि नए भारत का निर्माण शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने लगातार 8 वर्ष साल का कार्यकाल पूरा करते हुए कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष का महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने स्वागत भी किया। इस मौके पर सभी पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : कानपुर : राज्यस्तरीय बाक्सिंग खिलाड़ी से छेड़छाड़, उठाकर स्कार्पियो में डाला, अपहरण का प्रयास, भीड़ ने चार को दबोचा