Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

कानपुर : भाजपा नेत्री की 14 साल की संघ शाखा प्रमुख बेटी अक्षरा मिश्रा का शव लटकता मिला

कानपुर : भाजपा नेत्री की 14 साल की संघ शाखा प्रमुख बेटी अक्षरा मिश्रा का शव लटकता मिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा अक्षरा मिश्रा उर्फ अरु संघ से भी जुड़ी थीं। वह संघ की केशव नगर की शाखा प्रमुख थीं। वहीं उनकी मां कानपुर के निराला नगर से भाजपा की मंडल मंत्री हैं। भाजपा नेत्री की बेटी की मौत शहर में चर्चा का विषय बनी है। केशव नगर शाखा प्रमुथ थीं अक्षरा उर्फ अरु मिश्रा बताया जाता है कि केशवनगर डब्ल्यू ब्लाक के रहने वाले प्राइवेट कर्मी अंजली मिश्र की 14 साल की इकलौती बेटी अक्षरा उर्फ अरु हाईस्कूल में पढ़ती थीं। साथ ही वह राष्ट्रस्वयं सेवक संघ की केशव नगर शाखा प्रमुख भी थी। उनकी मां मीनाक्षी मिश्रा निराला नगर से भाजपा की मंडल मंत्री हैं। वहीं...
बांदा : फूफा की बिन ब्याही मां बनी नाबालिग लड़की, शादी का झांसा देकर मिटाता रहा हवस, रिपोर्ट

बांदा : फूफा की बिन ब्याही मां बनी नाबालिग लड़की, शादी का झांसा देकर मिटाता रहा हवस, रिपोर्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित लड़की द्वारा एक बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से मानवीय संवेदनाएं तार-तार हो गई हैं। दरअसल, रिश्ते में फूफा लगने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके गर्भवती होने पर किनारा करने लगा। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि उनको पूरे मामले की जानकारी उस समय हुई जब 4 दिन पहले लड़की की तबियत बिगड़ी और उसे डाक्टर के पास ले जाया गया। इसके बाद परिवार के लोगों के सामने सच्चाई आई। पुलिस घटना में कार्रवाई करने में जुटी है। पेट दर्द की शिकायत पर डाक्टर के पास ले गए परिजन डाक्टर की बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डाक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है और जल्द ही मां बनने वाली है। आज उसी लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया है। उधर, पुलिस ने प...
Breaking : सीतापुर में नदी में नहाने गए 3 बच्‍चों की डूबने से मौत, एक की तलाश में गोताखोर

Breaking : सीतापुर में नदी में नहाने गए 3 बच्‍चों की डूबने से मौत, एक की तलाश में गोताखोर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में हुई अनहोनी ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया। घाघरा नदी से निकले गोबरहिया नाले में नहाने गए 3 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हालांकि, एक की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। यह दुखद हादसा रामपुर मथुरा के कनरखी गांव के पास हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छाया है। घटना से सभी दुखी हैं। चौथे की तलाश में जुटे हैं गोताखोर बताया जाता है कि रामपुर मथुरा में रहने वाले राजेंद्र का बेटा अमित (10) अपने साथी ललित पुत्र गया प्रसाद (11), श्यामसुंदर पुत्र केशन (9) और अमन (10) पुत्र रमेश के साथ रविवार सुबह गोबरहिया नाले में नहाने के लिए गया था। कनरखी गांव के पास नहाते समय तीनों बच्चे तेज बहाव में फंसकर डूब गए...
यूपी में 2 डीएम समेत 5 IAS अधिकारियों के तबादले

यूपी में 2 डीएम समेत 5 IAS अधिकारियों के तबादले

Uncategorized
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : उत्तर प्रदेश में रविवार को दो जिलों के डीएम समेत 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कन्नौज और चित्रकूट जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए हैं। चित्रकूट के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को कन्नौज का डीएम बना दिया गया है। चित्रकूट और कन्नौज में नए जिलाधिकारी वहीं बरेली नगर निगम के आयुक्त अभिषेक आनंद को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। लोकसेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव श्रीजगदीश को आबकारी विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अपर आयुक्त एवं अपर निवंबधक सहकारिता विभाग (यूपी) खेमपाल सिंह को लोकसेवा आयोग के सचिव पर प्रयागराज भेजा गया है। इसी तरह आबकारी की विशेष सचिव सचिव निधि गुप्ता वत्स को अब बरेली नगर आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। ये भी पढ़ें : यूपी में दो IPS के तबादले, कन्‍नौज में नए पुलिस कप्तान...
UPPolice : यूपी में दो IPS के तबादले, कन्‍नौज में नए पुलिस कप्तान

UPPolice : यूपी में दो IPS के तबादले, कन्‍नौज में नए पुलिस कप्तान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज रविवार सुबह दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। योगी सरकार ने आईपीएस राजेश कुमार श्रीवास्‍तव को कन्‍नौज के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। उनको प्रतिक्षा सूची में डाल दिया गया है। उनकी जगह पर कुंवर अनुपम सिंह को कन्‍नौज का नया पुलिस कप्‍तान बनाया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची भी जारी हो सकती है। तबादलों को लेकर विभाग में चर्चा तेज है। बताते चलें कि आज रविवार को योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। ये भी पढ़ें : Bundelkhand Expressway : यूपी को पीएम मोदी की कीमती सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण...
पढ़िए- कानपुर में CM Yogi और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ी खास बातें, गाड़ी की Speed से पेट्रोल पंप तक

पढ़िए- कानपुर में CM Yogi और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ी खास बातें, गाड़ी की Speed से पेट्रोल पंप तक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहले कानपुर और फिर इटावा पहुंचे। कानपुर एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया। इन खास बातों को जानिए-समझिए अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही दिल्ली की राह अब और आसान हो गई है। अगर आप भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ खास बातों को अच्छी तरह जान लीजिए। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किस स्पीड में चलें। यानी आपकी गाड़ी की स्पीड कितनी हो। इतनी रखनी है वाहनों की रफ्तार हम आपको बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अगर आपकी गाड़ी की स्पीड 100 से ऊपर पहुंची तो आप कार्रवाई के दायरे में ...
Breaking News : बांदा में शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में 4 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News : बांदा में शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में 4 के खिलाफ मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक शिक्षक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है। मामला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। शिक्षक की करीब 11 महीने पहले मौत हो गई थी। उनका शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला था। पुलिस ने यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव में के पास रेलवे पटरी पर करीब 11 महीने पहले मटौंध के आलमखोर निवासी शिक्षक रामभरोसे का शव मिला था। प्राथमिक विद्यालय महुआ में शिक्षक थे रामभरोसे घटना के दिन वह रोज की तरह प्राथमिक विद्यालय महुआ में पढ़ाने गए थे। घटना 6 अक्टूबर 2021 की है। बताते हैं कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर वह वापस लौटते समय गायब हो गए थे। बाद में उनका शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला था। ये भी पढ़ें : Updat...
BreakingNews : बिजनौर में शादी में जा रहे दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहारम

BreakingNews : बिजनौर में शादी में जा रहे दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहारम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर जिले में शनिवार शाम धामपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शेरकोट के गांव शादताबाद के रहने वाले नसीम (22) और शाकिब (21) बाइक से चांदपुर जा रहे थे। दोनों एक शादी में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। आज दोपहर 3 बजे करीब हुआ हादसा आज शाम करीब 5 बजे बाइक से धामपुर रोड पर ग्राम ढेला अहीर के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर : CM Yogi का आदेश- पूरे प्रदेश में जब्त होंगी अवैध कालोनियां, भू-माफियाओं पर और सख्त कानून सूचना पर पहुंची...
Bundelkhand Expressway : यूपी को पीएम मोदी की कीमती सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

Bundelkhand Expressway : यूपी को पीएम मोदी की कीमती सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

Uncategorized
समरनीति न्यूज, जालौन : चित्रकूट के भरतकूप से इटावा तक 296 किमी लंबे और करीब 14850 करोड़ रुपए की लागत से बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकापर्ण कर दिया। एक बटन दबाते ही प्रधानमंत्री मोदी ने यह एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित कर दिया। यह एक्सप्रेस-वे सात जिलों को एक लय में जोड़ते हुए आगे बढ़ने का काम करेगा। जालौन के कैथरी में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम आज लोकार्पण का यह भव्य कार्यक्रम जालौन जिले के कैथरी गांव में बने टोल प्लाजा हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। ये भी पढ़ें : PM Modi in UP : पीएम मोदी बोले, शॉर्टकट से देश का भला नहीं होता, कुछ नेताओं का भले हो जाए  पीएम मोदी ने कहा कि जनता को यह उपहार देते हुए उनको बेहद खुशी महसूस हो रही है। इस मौके पर बने पंडाल में खचाखच भीड़ रही। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए भारी भीड़...
Bundelkhand Expressway : आज 12 बजे PM Modi यूपी को देंगे एक्सप्रेस-वे का तो‍हफा, जनसभा भी

Bundelkhand Expressway : आज 12 बजे PM Modi यूपी को देंगे एक्सप्रेस-वे का तो‍हफा, जनसभा भी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : Bundelkhand Expressway Inauguration बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करने जा रहे हैं। चित्रकूट के भरतकूप से इटावा के कुदरैल तक 296 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण को लेकर जबरदस्त तैयारियां हो रही हैं। समारोह को लेकर जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा के पास अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। एक्सप्रेस-वे को भव्य ढंग से सजाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : पीएम मोदी यूपी को देंगे 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात   ...