Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : फूफा की बिन ब्याही मां बनी नाबालिग लड़की, शादी का झांसा देकर मिटाता रहा हवस, रिपोर्ट

Lucknow : Friendship on Facebook, rape in hotel, then her obscene video to girl's father
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित लड़की द्वारा एक बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से मानवीय संवेदनाएं तार-तार हो गई हैं। दरअसल, रिश्ते में फूफा लगने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके गर्भवती होने पर किनारा करने लगा। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि उनको पूरे मामले की जानकारी उस समय हुई जब 4 दिन पहले लड़की की तबियत बिगड़ी और उसे डाक्टर के पास ले जाया गया। इसके बाद परिवार के लोगों के सामने सच्चाई आई। पुलिस घटना में कार्रवाई करने में जुटी है।

पेट दर्द की शिकायत पर डाक्टर के पास ले गए परिजन

डाक्टर की बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डाक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है और जल्द ही मां बनने वाली है। आज उसी लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया है। उधर, पुलिस ने पीड़ित पिता की ओर से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, यह पूरा मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। वहां एक गांव की रहने वाली लड़की अपनी बुआ के घर 8-9 महीने पहले बबेरू गई थी। वहां से लौटकर कुछ दिन बाद घर आ गई थी। करीब 4 दिन पहले उसके पेट में दर्द हुआ।

ये भी पढ़ें : UPPolice : यूपी में दो IPS के तबादले, कन्‍नौज में नए पुलिस कप्तान   

परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। डाक्टर की सलाह पर लड़की को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां उसने आज रविवार को एक बेटे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला रिश्ते का फूफा है जिसका नाम छोटू है। वह लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बना रहा था। धमकी भी देता था।

यह है पूरा मामला, पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी यह जानकारी

पीड़िता के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि सितंबर 2021 को आरोपी ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था। फिर अक्टूबर 2021 को उनकी बेटी बुआ के घर जिले के बबेरू गई थी। वहां भी आरोपी ने एक महीने तक उनकी बेटी को शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए। करीब 4 दिन पहले उसे पेट दर्द की शिकाय पर अस्पताल ले गए। वहां उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। उधर, सीओ सदर आनंद कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Breaking : सीतापुर में नदी में नहाने गए 3 बच्‍चों की डूबने से मौत, एक की तलाश में गोताखोर