Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर : भाजपा नेत्री की 14 साल की संघ शाखा प्रमुख बेटी अक्षरा मिश्रा का शव लटकता मिला

Kanpur : body of Akshara Mishra alias Aru daughter of BJP leader and RSS branch chief, was found hanging

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा अक्षरा मिश्रा उर्फ अरु संघ से भी जुड़ी थीं। वह संघ की केशव नगर की शाखा प्रमुख थीं। वहीं उनकी मां कानपुर के निराला नगर से भाजपा की मंडल मंत्री हैं। भाजपा नेत्री की बेटी की मौत शहर में चर्चा का विषय बनी है।

केशव नगर शाखा प्रमुथ थीं अक्षरा उर्फ अरु मिश्रा

बताया जाता है कि केशवनगर डब्ल्यू ब्लाक के रहने वाले प्राइवेट कर्मी अंजली मिश्र की 14 साल की इकलौती बेटी अक्षरा उर्फ अरु हाईस्कूल में पढ़ती थीं। साथ ही वह राष्ट्रस्वयं सेवक संघ की केशव नगर शाखा प्रमुख भी थी। उनकी मां मीनाक्षी मिश्रा निराला नगर से भाजपा की मंडल मंत्री हैं। वहीं बड़ा भाई श्रेयांश विद्यार्थी प्रमुख है।

ये भी पढ़ें : 18 साल की भाजपा नेत्री की दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या, साथी किशोर लापता

बताते हैं कि शनिवार देर शाम उनकी मां घर पर नहीं थीं। पिता भी कार्यालय में थे। घर पर अकेली अक्षरा ने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। भाई श्रेयांश जब घर लौटा तो सीढ़ी के रास्ते का दरवाजा बंद मिला। वह किसी तरह घर का दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचा। अंदर के हालात देखकर वह चीख पड़ा। बहन का शव फांसी के पंदे पर लटक रहा था। थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा : फूफा के बेटे की बिन ब्याही मां बनी नाबालिग लड़की, शादी का झांसा देकर मिटाता रहा हवस, रिपोर्ट