Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा विधायक ने दो आरसीसी सड़कों का किया लोकार्पण

बांदा विधायक ने दो आरसीसी सड़कों का किया लोकार्पण

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में दो आरसीसी सड़कों का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लोकार्पण किया। दोनों सड़के शहर के मुख्य केंद्र बिंदु मां माहेश्वरी देवी मंदिर के पास की हैं। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने इसकी जानकारी दी। बताया कि इन सड़कों के चलते शहर के जनता को काफी दिक्कतें हो रही थीं। जनता की दिक्कत को देखते हुए सदर विधायक श्री द्विवेदी ने यह सड़कें बनवाई हैं। उधर, विधायक ने विधानसभा के कई गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : स्कूलों में बच्चों के झाड़ू सहभागिता में शिक्षक दोषी नहीं-बेसिक शिक्षक संघ...
बांदा : स्कूलों में बच्चों के झाड़ू सहभागिता में शिक्षक दोषी नहीं-बेसिक शिक्षक संघ

बांदा : स्कूलों में बच्चों के झाड़ू सहभागिता में शिक्षक दोषी नहीं-बेसिक शिक्षक संघ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में टीचर्स सोसाइटी में हुई। समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के झाड़ू लगाने में सहभागिता में कोई बुराई नहीं है, जिस देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक सांकेतिक झाड़ू लगाकर सफाई के प्रति सोच बदलने की प्रेरणा दे रहे हैं। साथ ही विभाग भी सफाई के लिए बच्चों की सहभागिता पर जोर दे रहा है। संघ ऐसे शिक्षकों के साथ खड़ा होगा ऐसे में जब शिक्षक ऐसा करते हैं। यानी बच्चों से झाड़ू लगवाकर उनको सफाई के लिए प्रेरित करते हैं तो उन्हें दोषी ठहराया जाता है। जांच शुरू कर दी जाती है। ये भी पढ़ें : UP : प्रदेश के ये 75 शिक्षक होंगे सम्मानित, 10 को खुद सीएम योगी देंगे सम्मान, पढ़िए लिस्ट.. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब संगठन ऐसे शिक्षकों के साथ ...
Crime : बांदा में बहन ने सगे बड़े भाई के खिलाफ लिखाया रेप का मुकदमा, मां-बाप पर भी यह आरोप..

Crime : बांदा में बहन ने सगे बड़े भाई के खिलाफ लिखाया रेप का मुकदमा, मां-बाप पर भी यह आरोप..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने बड़े भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बीते वर्ष उसकी शादी हुई थी। हाल ही में रक्षा बंधन पर वह अपने मायके आई थी। तब से मायके में ही थी। नवविवाहिता का कहना है कि शुक्रवार शाम बड़े भाई ने उसे घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म कर डाला। उसने परिवार के लोगों से शिकायत की। इसपर माता-पिता ने उसी की पिटाई कर दी। साथ ही पति को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ दुष्कर्म और माता-पिता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले में तिंदवारी इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाली विवाहिता ने पहले पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा लिखाया था।...
UP : बांदा सपा कार्यालय पर चला बुल्डोजर, महाराणा प्रताप चौराहा..

UP : बांदा सपा कार्यालय पर चला बुल्डोजर, महाराणा प्रताप चौराहा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में महाराणा प्रताप चौराहे के सुंदरीकरण कार्य जारी है। इसी क्रम में चौराहे का चौड़ीकरण भी हो रहा है। बीती शाम चौड़ीकरण के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर भी बुल्डोजर चलाया गया। कार्यालय भवन को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि, यह सपा का पुराना कार्यालय था। नया कार्यालय बिजलीखेड़ा में है। पुराने कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाया गया। बताते चलें कि महाराणा प्रताप चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में इस चौराहे के आसपास के अतिक्रमण को ढाया गया है। ये भी पढ़ें : प्यार का खौफनाक अंत : बांदा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, यह वजह..  ...
प्रमुख सचिव ने बांदा ARTO के खास यातायात कलैंडर का किया विमोचन, सराहना भी..

प्रमुख सचिव ने बांदा ARTO के खास यातायात कलैंडर का किया विमोचन, सराहना भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने आज बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना तथा सड़क सुरक्षा के तहत हादसों में कमी लाने संबंधित उपायों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, आरटीओ एसडी सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने सभी योजनाओं की स्थिति को देखा। साथ ही बिंदुवार प्रगति को लेकर खास निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा स्मृति चिह्न किया भेंट नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव परिवहन श्री लू ने सड़क सुरक्षा मीटिंग के बाद बांदा के एआरटीओ शंकर जी सिंह द्वारा तैयार महत्वपूर्ण यातायात कलेंडर का विमोचन किया। एआरटीओ श्री सिंह की ओर से प्रमुख सचिव को एक सड़क सुरक्षा स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस मौके पर प्रमुख सचिव परिवहन श्री लू ने यातायात कलेंडर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास ब...
UP : प्रदेश के ये 75 शिक्षक होंगे सम्मानित, 10 को खुद सीएम योगी देंगे सम्मान, पढ़िए लिस्ट..

UP : प्रदेश के ये 75 शिक्षक होंगे सम्मानित, 10 को खुद सीएम योगी देंगे सम्मान, पढ़िए लिस्ट..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को होगा। इस मौके पर लोकभवन लखनऊ में एक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रदेश में सम्मानित होने वाले 75 शिक्षकों में से 10 को खुद सम्मान देंगे। हालांकि, बाकी शिक्षकों का जिलों में सम्मान होगा। सभी जिलों में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में सम्मानित करेंगे। अन्य 65 शिक्षकों को अलग-अलग संबंधित जिलों में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। ये भी पढ़ें : UP : छात्रा से छेड़छाड़ में HBTU प्रोफेसर गिरफ्तार, केबिन में बुलाकर करता था बैड टच...
प्यार का खौफनाक अंत : बांदा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, यह वजह..

प्यार का खौफनाक अंत : बांदा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, यह वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : Lovers couple suicide जिले में आज अतर्रा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर पड़े मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर भीड़ जुटी रही। मामला अतर्रा क्षेत्र में आने वाले नगनेधी गांव के पास रेलवे क्रासिंग का है। बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से जानकारी ली। SP और ASP मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग और परिवारों के शादी को राजी न होने की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : छात्रा से छेड़छाड़ में HBTU प्रोफेसर गिरफ्तार, केबिन में बुलाकर करता था बैड टच बताया जाता है कि अतर्रा थाना के ग्राम नगनेधी गांव के पास से निकली रेलवे लाइन मा...
Kanpur : खोखे ढूंढ रही पुलिस, सिपाही सस्पेंड, चकेरी में गोलियां चलाकर फैलाई थी दहशत

Kanpur : खोखे ढूंढ रही पुलिस, सिपाही सस्पेंड, चकेरी में गोलियां चलाकर फैलाई थी दहशत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में सिपाही द्वारा हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नशेबाज सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो रही है। साथ ही उसकी डाक्टरी जांच भी कराई जा रही है। देखा जाएगा कि वह मानसिक रूप से काम करने लायक है भी या नहीं। बताते चलें कि कानपुर के चकेरी में सिपाही ने ताबड़तोड़ गोलियों चलाकर दहशत फैला दी थी। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। अच्छा हुआ कि गोलियां किसी को लगी नहीं। किसी की जान नहीं गई। चार खोखे मिले कम मामले में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि सिपाही की रिवाल्वर से 4 गोलियां कम मिली हैं। इससे पुष्ट हो गया है कि सिपाही ने चार गोलियां चलाईं हैं। उन्होंने कहा कि सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही की मानसिक और शारीरिक जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस खोखों की तलाश में जुटी ...
Lucknow : राजवीर बने सलीम की हिंदू लड़कियों से खास अपील, मुस्लिम युवकों के झांसे में न आएं, वरना जिंदगी नरक..

Lucknow : राजवीर बने सलीम की हिंदू लड़कियों से खास अपील, मुस्लिम युवकों के झांसे में न आएं, वरना जिंदगी नरक..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पत्नी-बेटियों पर पिता और भाई की बुरी नियत, प्रताड़ना और तरह-तरह के जुल्म। इन सबसे तंग आकर सलीम से राजवीर बने युवक ने हिंदू लड़कियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंदू लड़िकयां किसी भी हाल में मुस्लिम लड़कों के झांसे में न आएं। मुसलमान लड़के हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते हैं। इसके लिए खुद को हिंदू बताते हैं। हाथ में कलावा बांधते हैं। झूठा नाम बताते हैं। फिर शादी करके कहीं का नहीं छोड़ते। कहा, मुस्लिम परिवारों में हमेशा प्रताड़ित होती हैं हिंदू लड़कियां  कहा कि मुस्लिम परिवार हमेशा हिंदू लड़कियों को प्रताड़ित करते हैं। कहा कि इस्लाम के कटरपंथी मानते हैं कि हिंदू लड़की से शादी करने वाला जन्नती हो जाता है। यानी जन्नत में जाता है। कहा कि वह भी मुसलमान था। उसने 14 साल पहले हिंदू लड़की से निकाह किया। शादी के बाद उनके बेटी हुई।  भाई-पिता की थी राजवीर की पत्नी...
बांदा पहुंचे प्रमुख सचिव लू, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी, ये निर्देश दिए..

बांदा पहुंचे प्रमुख सचिव लू, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी, ये निर्देश दिए..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद नवीन मानसिक मंदित आश्रय ग्रह एवं सह प्रशिक्षण केंद्र तथा कान्हा गौशाला मटौंध का निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कार्यशैली में सुधार को कहा। निर्देश दिए कि शत्-प्रतिशत गौवंशों की ईयर टैगिंग कराएं। पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों की टीम लगाकर कराएं। भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश इसके अलावा मुख्य भवन (प्रशिक्षण केंद्र) छात्रावास आदि के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव लू ने आरईएस, लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि स्टीमेट के अनुसार मिलान करते हुए देखें कि सर्टिफाइ कंपनी का मैटेरियल लगाया है या नहीं। जिलाधिकारी अनुराग पटेल को निर्देश दिए कि वह कमेटी बनाकर इस बात का भौतिक सत्यापन कराएं। प्रमुख सच...