Sunday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

प्यार का खौफनाक अंत : बांदा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, यह वजह..

In Banda loving couple was cut off from train family did not agree to marriage

समरनीति न्यूज, बांदा : Lovers couple suicide जिले में आज अतर्रा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर पड़े मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर भीड़ जुटी रही। मामला अतर्रा क्षेत्र में आने वाले नगनेधी गांव के पास रेलवे क्रासिंग का है। बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से जानकारी ली।

SP और ASP मौके पर पहुंचे

एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग और परिवारों के शादी को राजी न होने की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UP : छात्रा से छेड़छाड़ में HBTU प्रोफेसर गिरफ्तार, केबिन में बुलाकर करता था बैड टच

बताया जाता है कि अतर्रा थाना के ग्राम नगनेधी गांव के पास से निकली रेलवे लाइन मानिकपुर रेलखंड के पोल 1341 के पास शनिवार सुबह जबलपुर से लखनऊ जा रही चित्रकूट एक्स. से युवक-युवती कट गए। रेल चालक ने खुरहंड रेलवे स्टेशन पर इसकी जानकारी दी।

In Banda loving couple was cut off from train family did not agree to marriage

इसी बीच ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने दोनों की पहचान कराई। दोनों की पहचान गिरवां के ग्राम रहूसत के रहने वाले राममिलन यादव के 22 साल के बेटे अशोक उर्फ बउवा और उसके पड़ोसी की 18 साल की बेटी के रूप में हुई।

रात में घरों से गायब हुए दोनों

युवती के चाचा ने पुलिस को जानकारी दी कि दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर दोनों परिवारों में मारपीट भी हुई थी। अब लड़की के घर वालों ने उसकी शादी एमपी के एक लड़के से कर दी थी। इसी के बाद दोनों परेशान थे। छिप-छिपकर मिलने का सिलसिला जारी था। प्रेमी बाहर रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। शुक्रवार रात से दोनों अपने-अपने घरों से निकल लिए। इसके बाद आज सुबह उनके शव मिले। थाना निरीक्षक अनूप दुबे ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : राजवीर बने सलीम की हिंदू लड़कियों से खास अपील, मुस्लिम युवकों के झांसे में न आएं, वरना जिंदगी नरक..